इतिहास के पन्‍नों में आज 20 अक्टूबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 अक्टूबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ और लीबिया पर 40 साल एकछत्र राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

20 अक्टूबर, 1568 – मुगल सम्राट अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया।
20 अक्टूबर, 1719 – जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था।
20 अक्टूबर, 1740 – मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया की शासक बनी।
20 अक्टूबर, 1774 – कलकत्ता (अब कोलकाता) को भारत की राजधानी बनाया गया।
20 अक्टूबर, 1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
20 अक्टूबर, 1827 – भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ।
20 अक्टूबर, 1832 – एडवर्ड टर्नर ने पहली बार रसायनों के लिए चिन्ह का इस्तेमाल किया।
20 अक्टूबर, 1864 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 'थैंक्स गिविंग डे' को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।
20 अक्टूबर, 1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 19 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

20 अक्टूबर, 1891 – न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू हुई।
20 अक्टूबर, 1910 – रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ।
20 अक्टूबर, 1940 – नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।
20 अक्टूबर, 1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक सबंधं स्थापित किए।
20 अक्टूबर, 1961 – भौतिक मानवविज्ञानी और भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के पहले निदेशक रहे बिरजा संकर गुहा का घाटशिला बिहार में निधन हुआ।
20 अक्टूबर, 1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया।
20 अक्टूबर, 1973 – ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
20 अक्टूबर, 1978 – भारत के आक्रामक बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट में 8,586 रन और 251 वनडे में 8,273 रन बनाए।
20 अक्टूबर, 1995 – श्रीलंका ने शारजाह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता।
20 अक्टूबर, 1997 – अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।
20 अक्टूबर, 1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
20 अक्टूबर, 2003 – सोयुज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
20 अक्टूबर, 2007 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
20 अक्टूबर, 2011 – लीबिया पर 40 साल एकछत्र राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
20 अक्टूबर, 2015 – भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।