इतिहास के पन्‍नों में आज 25 सितम्बर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में 25 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आए और भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


25 सितम्बर, 1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।
25 सितम्बर, 1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था। उन्हें हेब्रू ग्रीक और अरबी भाषा का पूरा ज्ञान था। रसायन शास्त्र के क्षेत्र में उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं।
25 सितम्बर, 1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।
25 सितम्बर, 1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आए।
25 सितम्बर, 1639 – अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।
25 सितम्बर, 1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
25 सितम्बर, 1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।
25 सितम्बर, 1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
25 सितम्बर, 1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत हुई।
25 सितम्बर, 1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म हुआ।
25 सितम्बर, 1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।
25 सितम्बर, 1920 – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ।
25 सितम्बर, 1939 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
25 सितम्बर, 1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना।
25 सितम्बर, 1977 – जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म हुआ।
25 सितम्बर, 1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
25 सितम्बर, 1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।
25 सितम्बर, 1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे।
25 सितम्बर, 2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
25 सितम्बर, 2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का खुलासा किया।
25 सितम्बर, 2010 – हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ।
25 सितम्बर, 2015 – सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा।