इतिहास के पन्‍नों में आज 5 अगस्त का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 अगस्त के दिन अमरीकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया और न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


5 अगस्त, 1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
5 अगस्त, 1543 – फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।
5 अगस्त, 1654 – फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया।
5 अगस्त, 1662 – स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ।
5 अगस्त, 1775 – पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेश किया।
5 अगस्त, 1775 – महाराजा नंद कुमार को जालसाजी के लिए कलकत्ता में फांसी दी गई।
5 अगस्त, 1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।
5 अगस्त, 1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
5 अगस्त, 1882 – जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया।
5 अगस्त, 1888 – कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 अगस्त का दिन

5 अगस्त, 1905 – रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित निवास पर हुई।
5 अगस्त, 1912 – जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
5 अगस्त, 1914 – अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
5 अगस्त, 1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
5 अगस्त, 1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आॅस्ट्रिया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
5 अगस्त, 1915 – जर्मनी की सेना पॉलेंड की राजधानी वारसा में घुसी।
5 अगस्त, 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
5 अगस्त, 1921 – अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
5 अगस्त, 1923 – हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
5 अगस्त, 1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
5 अगस्त, 1945 – अमरीकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
5 अगस्त, 1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 6000 लोगों की मौत हुई।
5 अगस्त, 1960 – अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। यह देश 19वीं शताब्दी के मधय से फ़्रांस के अधीन था और उसका उपनिवेश रहा।
5 अगस्त, 1961 – यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था। मेजर टिटोव ने अपने वोस्तोक-2 अंतरिक्ष विमान में पूरा दिन बिताया।
5 अगस्त, 1963 – रुस, ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
5 अगस्त, 1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।
5 अगस्त, 2003 – इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के मैरियट होटल के बाहर एक कार बम फिस्फोट में 12 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
5 अगस्त, 2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को लॉन्च किया गया।