इतिहास के पन्‍नों में आज 25 जुलाई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कलकत्ता में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ और देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


25 जुलाई, 1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।
25 जुलाई, 1813 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ।
25 जुलाई, 1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया।
25 जुलाई, 1837 – लंदन में यूस्टन और कैमडेन शहर के बीच पहली व्यावसायिक इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ सेवा का विलियम कूक और चार्ल्स वीटस्टोन द्वारा सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
25 जुलाई, 1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
25 जुलाई, 1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ। आधुनिक हथियारों से लैस होने के कारण जापान की सेना को इस युद्ध में सफलता मिली। युद्ध के समापन पर दोनों पक्षों ने शेमूनोस्की समझौते पर हस्ताक्षर किये। जिसके आधार पर चीन अपने कई द्वीप जापान को देने पर विवश हुआ।
25 जुलाई, 1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये। यह धमाके आतंकवादी जायोनी गुटों ने किये थे।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 24 जुलाई का दिन

25 जुलाई, 1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
25 जुलाई, 1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स-5 का प्रक्षेपण किया।
25 जुलाई, 1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।
25 जुलाई, 1978 – दुनिया के पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ।
25 जुलाई, 1982 – जैल सिंह देश के सातवें राष्ट्रपति बने।
25 जुलाई, 1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।
25 जुलाई, 1992 – एस डी शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।
25 जुलाई, 1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल, थल और वायु आक्रमण किया। लेबनान पर 1982 में आक्रमण के बाद यह ज़ायोनी शासन का सबसे भयंकर हमला था।
25 जुलाई, 1994 – जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्षों से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
25 जुलाई, 1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।
25 जुलाई, 2007 – देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने शपथ ली।
25 जुलाई, 2017 – देश के दूसरे दलित 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शपथ लेगें।