इतिहास के पन्‍नों में आज 5 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने और पूर्व भारतीय राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



5 मई, 1260 – कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।

5 मई, 1479 – सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म हुआ।

5 मई, 1762 – रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

5 मई, 1818 – महान विचारक, इतिहासकार और जाने माने जर्मन अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ।

5 मई, 1821 – फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर निधन हुआ।
5 मई, 1883 – सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 4 मई का दिन

5 मई, 1888
– महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
5 मई, 1912 – स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
5 मई, 1913 – अफ़्रीक़ी देश गिनी पर फ़्रांसीसी सेना का नियंत्रण हो गया किन्तु सन 1946 में गिनी ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और अंततः वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 1958 में इस देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
5 मई, 1916 – पूर्व भारतीय राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म हुआ।
5 मई, 1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
5 मई, 1936 – इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।

यह भी जानें :  6 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

5 मई, 1944
– महात्मा गाँधी को जेल से रिहा किया गया।
5 मई, 1961 – एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
5 मई, 1980 – लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया।
5 मई, 1981 – आयरलैंड की संघर्षकर्ता बॉबी सैन्ड्रज़ सप्ताहों के संघर्ष और ब्रिटेन की जेल में 66 दिन की भूख हड़ताल के बाद मर गयीं।
5 मई, 1984 – फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
5 मई, 1994 – ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
5 मई, 2005 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
5 मई, 2006 – संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली का निधन हुआ।
5 मई, 2012 – नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।