इतिहास के पन्‍नों में आज 2 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया, जिम्बाब्बे एक स्वतंत्र गणराज्य बना इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




2 मार्च, 1700 – छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।
2 मार्च, 1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
2 मार्च, 1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
2 मार्च, 1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
2 मार्च, 1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
2 मार्च, 1901 – दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
2 मार्च, 1919 – अंतर्राष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मास्को में हुई।
2 मार्च, 1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2 मार्च, 1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन।

यह भी जानें : 1 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

2 मार्च, 1962 – जनरल ने विन की अगुवाई में सेना ने बर्मा की सत्ता पर कब्जा किया।
2 मार्च, 1969 – सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही। ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।
2 मार्च, 1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
2 मार्च, 1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
2 मार्च, 1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
2 मार्च, 1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 3 मार्च का दिन

2 मार्च, 1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
2 मार्च, 1999 – व्यापक परमाणु परिक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का संयुक्त राष्ट्रीय अमेरिका द्वारा खंडन हुआ।
2 मार्च, 2004 – इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल।
2 मार्च, 2006 – नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
2 मार्च, 2012 – जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2 मार्च, 2010 – सिडनी गे एंड लेस्बियन मार्डी ग्रास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों ने सिडनी ओपेरा हॉउस के सामने सीढियों पर कपड़े उतारकर स्पेंसर ट्यूनिक नामक अमेरिकी फोटोग्राफर के लिए पोज किया।
2 मार्च, 2014 – रुस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।