SSC मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) में 8300 पदों पर भर्ती


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ के 8300 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगा है। आवेदन की आखिरी तारीख  30 जनवरी है। भर्ती 8300 पदों पर होनी है। पदों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।




इसके लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के मैट्रिक पास छात्र-छात्रा आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 अगस्त, 2017 से होगी। कुल 8300 पदों में सबसे अधिक 3186 नार्दर्न रोजन के अंतर्गत हैं। इसके बाद 1488 पद पश्चिम क्षेत्र में 634, केकेआर में 666, एनईआर में 226, एनडब्ल्यूआर में 534, एमपीआर में 536 और एसआर में 705 पदों पर भर्ती होगी।

वर्ग के अनुसार रिक्तियों का​ विवरण 
अनारक्षित (4402) ओबीसी (2565) एससी (739) एसटी (594)
योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में पास हो या समकक्ष योग्यता हो। यह योग्यता 1 अगस्त, 2017 तक प्राप्त हो जानी चाहिए।
आयु सीमा : 1 अगस्त 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। अधिकतम आयु में एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
वेतनमान : 5200 से 20,000 रुपये। ग्रेड पे 1800 रुपये होगा।
आवेदन शुल्क : 100 रुपये। इसका भुगतान ऑनलाइन या चालान से करना होगा। महिलाओं, दिव्यांगों, एससी और एसटी के लिए शुल्क देय नहीं है।
अंतिम ऑनलाइन ​आवेदन : 30 जनवरी, 2017 (शाम 5 बजे तक)
वेबसाइट : http://sss.nic.in या http://ssconline.nic.in

 दो चरणों में होगी परीक्षा : मल्टी टास्किंग पदों पर भर्ती दो चरणों की परीक्षा के आधार पर होगी। पहले चरण में 150 अंक का वस्तुनिष्ठ आधारित पेपर होगा। इसमें सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जानकारी के 50-50 तथा तर्क बुद्धि परीक्षण एवं गणितीय अभिरुचि के 25-25 प्रश्न होंगे। गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा दो घंट की होगी। दूसरे चरण में 50 अंक का निबंध का पेपर होगा। निबंध लिखने के लिए 30 मिनट मिलेंगे।