आज का इतिहास 4 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 4 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1514 – फ़्रांस के प्रख्यात शिल्पकार जॉन गोजून का जन्म हुआ। वे फ़्रांस में पुनजार्गरण आंदोलन के अग्रिणी लोगों में से थे उन्होंने कई गिरिजाघरों का निर्माण किया।
1609 – मैनहट्टन द्वीप की खोज करने वाले पहले यूरोपीय नाविक हेनरी हडसन बने।
1665 – मुगलों तथा मराठा शासक शिवाजी के बीच पुरंदर की संधि हुई।
1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1825 – ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर दादाभाई नैरोजी का मुंबई में जन्म हुआ।
1882 – एडिशन द्वारा अविष्कार किए बल्ब का पहली बार न्यूयॉर्क के स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। एडिसन ने 1869 में बल्ब का भी आविष्कार किया।
1884 – ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सजायाफ्ता कैदियों को बसाने की नीति खत्म की।
1885 – न्यूयार्क शहर में पहला कैफिटेरिया खुला।

यह भी जानें : 3 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1888 – जॉर्ज ईस्टमैन ने कैमरा रोल का पेटेंट हासिल किया, इसे मशहूर ब्रांड कोडक नाम से पंजीकृत कराया।
1904 – दलाई लामा ने अंग्रेजों को तिब्बत में व्यापार करने की इजाजत दी।
1930 – लंदन में कैंब्रिज थियेटर खुला।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1952 – भारत के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ।
1962 – भारत के लिये 49 क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने वाले विकेटकीपर किरण शंकर मोरे का बड़ौदा में जन्म हुआ।
1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, जिससे 200 से ज्यादा लोगाें की मौत हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 5 सितंबर का दिन
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का निधन हुआ।
1971 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर का जन्म हुआ था। उन्होंने 171 वनडे मैचों में 3576 रन जबकि 49 टेस्ट मैच में 1906 रन बनाए।
1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1985 – 73 सालों के बाद पहली बार समुद्र में डूब गए विशाल आलीशान जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं।
1997 – प्रसिद्ध साहित्कार धर्मवीर भारती का निधन हुआ।
1998 – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को कंपनी के रूप में इसे रजिस्ट किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।
– अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन हुआ।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।