आज का इतिहास 20 सितंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 20 सितंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1388 – दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
1664 – अमेरिका में 'समामेलन विरोधी कानून' पारित किया।
1792 – फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
1819 – गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1830 – फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
1831 – भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 30 लोगों की क्षमता तथा अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
1839 – नीदललैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उद्घाटन हुआ।
1854 – अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।

यह भी जानें : 19 सितंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1856 – भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म हुआ।
1857 – ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
1867 – ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
1878 – मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
1884 – सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।
1933 – अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 21 सितंबर का दिन

1948 – भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक महेश भट्ट का जन्म हुआ।
1954 – आईबीएएम द्वारा विकसित फोरट्रान भाषा के पहले प्रोग्राम को कंप्यूटर पर चलाया गया।
1970 – रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1973 – दुनिया के मशहूर बैटल ऑफ सस्केस में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की।
1982 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
1983 – एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 – लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
1992 – फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
1995 – संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।
2007 – अमेरिका के लुईसिआना में अपने श्वेत सहपाठी को प्रताड़ित करने के आरोप में सजा पाने वाले छह अश्वेत युवकों के समर्थन में 15000 से 20000 प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।