आज का इतिहास 9 अगस्त (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 9 अगस्त को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।
1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

यह भी जानें : 8 अगस्त की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1925 – क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1938 – ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।
1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ 'करो या मरो' का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 अगस्त का दिन

1945 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
1962 – जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन हुआ।
1965 ​– सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1974 – वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमे​रिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
1975 – तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का जन्म हुआ।