आज का इतिहास 9 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 9 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता।
1540 – उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा राणा प्रताप सिंह का जन्म।
1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1753 – जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।
1866 – महान नेता,समाज सुधारक एंव विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी।
1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
1947 – विश्व ​बैंक ने अपना पहला कर्जा फ्रांस को दिया था।
1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
1960 – बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। जिसमें 118 लोग मारे गए।
1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
1979 – अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1986 – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन।
1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
1995 – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन।
1998 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2006 – यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता।