आज का इतिहास 21 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 21 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

0996 – सोलह वर्षीय ओटो तृतीय रोम का सम्राट बना।
1216 – फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1674 – जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
1688 – ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पोप का जन्म।
1790 – प्रशासनिक सहूलियत के लिए पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
1819 – अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्फिवट वॉकर कहा जाता था।
1832 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहली बार नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया।
1840 – न्यूजीलैंड काे ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1871 – यूरोप में माउंट रिगी पर पहली रैक रेल सेवा शुरू हुई।
1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना की गई।
– यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1900 – हिन्दी साहित्य के कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ।
1904 – पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
1908 – पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया।
1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1929 – भारत की पहली एयर कार्गो सेवा तत्कालीन कलकत्ता (अब कोलकाता) और बागडोगरा के बीच शुरू।
1935 – पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह हुआ और 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1960 – भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ।
1965 – मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720ई के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
1970 – USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1971 – मशहूर निर्देशक, संवाद लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म।
1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटीरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।
1991 – तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों के संगठन लिट्टे ने राजीव पर आत्मघाती हमला करवाया।
1994 – सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट और सेगा ने होम वीडियो सिस्टम के लिए करार की घोषणा की।
2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।