आज का इतिहास 30 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 30 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन।
1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ।
1789 – जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863 – ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना काे ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
1864 – न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
1870 – भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म।
1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
1999 – हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
2001 – फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
2004 – फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।