आज का इतिहास 3 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 3 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1680 – पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की महाराष्ट्र के रायगढ किले में निधन।
1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत।
1903 – समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चटोपाध्याय का जन्म।
1914 – भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म।
1922 – स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।
1929 – मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म।
1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म।
1984 – स्कवायड्रन लीडर राकेश शर्मा रुस के अंतरिक्ष यान सोयूज टी11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
1987 – प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नयी दिल्ली में निधन।
1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण।
2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।
2006 – नेपाल में माओवादीयों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 – नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू।
2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।