आज का इतिहास 22 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 22 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1873 – पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1888 – इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।
1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893 – चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1923 – पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1954 – अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।
1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।
1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।
1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली पुरानी कारों की विंटेज कार रैली निकाली गयी।
1969 – इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977 – श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979 – इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
– जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2002 – ब्रिटेन में गले के नीच पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।
2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।