Holika Dahan Wishes 2024: होली दहन की हार्दिक शुभकामनाएं इमेज फोटो

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाऐं (Holika Dahan Wishes & Message in Hindi): होली हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला दिवाली के बाद सबसे बड़ा त्योहार है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होली से पहले होलिका दहन किया जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा (falgun purnima) की शाम को होलिका दहन होता है। होलिका दहन को कई जगहों पर छोटी होली के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी के अगले दिन लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग नामों जैसे डोल पूर्णिमा, रंगवाली होली, धुलंडी, धुलेटी, मंजल कुली, याओसंग, उकुली, जजिरी, शिगमो या फगवा के नाम से भी पुकारते है।



प्राचीन हिंदू पौराणिक कथाओं में होलिका दहन के बारे में कथा प्रचलित है कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को एक वरदान प्राप्त था जिससे वह आग से प्रतिरक्षित हो गई थी। उसने प्रह्लाद को मारने के लिए इस वरदान का उपयोग करने की कोशिश की, जबकि वह जलती हुई आग में बैठी थी। हालांकि, आग ने प्रह्लाद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और होलिका आग की लपटों में भस्म हो गई। इस तरह भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को भगवान विष्णु ने अपने पिता हिरण्यकश्यप के बुरे इरादों से बचाया था। इस तरह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होली के पहले दिन मनाया जाता है, जिसे होलिका दहन कहा गया।

Holika Dahan Wishes in Hindi

होलिका दहन के दिन लोग अपने दोस्तों, परिचितों व रिश्तेदारों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। आप भी अपने खास लोगों को इन खास संदेशों से होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें–

होलिका साल में एक बार जलती है
इंसान हर दिन जल रहा है
अपने अंदर के प्रह्लाद को बचाना होगा
खुद को सत्य के मार्ग पर चलाना होगा
हैप्पी होलिका दहन 2024

साल भर के बाद हमारे दुखो को जलाने आई है
देखो होलिका दहन की शुभ घड़ी आज आई है
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
Wish You Happy Holika Dahan 2024


आपके जीवन के सारे कष्ट होलिका दहन
में जलकर राख हो जाए और आपके जीवन
में खुशियाँ ही खुशियां हो।।
होलिका दहन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !!




होली के एक दिन पहले जला दो अपने सारे दुख-दर्द
आओ हम सभी मिलकर मनाएं नई खुशी, नई उमंग
के साथ रंगों का ये त्योहार
Happy Holika Dahan 2024


बुराई पर अच्छाई की हो जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
सब मिलकर एक साथ मनाएं
होलिका दहन का ये पर्व
होलिका दहन की शुभकामनाएं


जैसे होलिका हो गई थी जल कर राख
वैसे आपके जीवन के भी दूर हो जाएं
सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप
होलिका दहन की शुभकामनाएं
Happy Holika Dahan 2024


होली में पहले जला दो अपने
सारे दुख-दर्द, फिर हम
सभी मिल कर मनाएं नई 
खुशी, नई उमंग
के साथ रंगों का ये त्योहार
Happy Holika Dahan 2024


हम सभी आइए मिलकर
होलिका की आग में जला दें
अपने मन की सारी बुराइयां
आप सभी को होलिका दहन 2024 की शुभकामनाएं
इस होली में जला डालो
अप घमंड, नकारात्मकता और जलन
और करो नया आगाज, आज सब मिलकर
होलिका दहन की शुभकामनाएं
Happy Holika Dahan 2024


इस होली में जला डालो
अपना घमंड, नकारात्मकता और जलन
और करो नया आगाज़, सब मिलकर आज।।।
Happy Holika Dahan 2024!!


खुद की बुराई मिटाकर खुद को इंसान बनाएं
होलिका दहन में अपनी सारी बुराई जलाएं।
Happy Holika Dahan 2024

इस होलिका की आग में अपने नकारात्मक विचारों को जला देंगे
पूरी दुनिया उत्साह और सकारात्मकता का रंग फैला देंगे
होलिका दहन की हार्दिक बधाई 

दिन-प्रतिदिन बुराई का कद इतना बढ़ रहा है
होलिका दहन में जलाने से भी नहीं जल रहा है
होलिका दहन की बधाई 

Post a Comment

0 Comments