होली निबंध पर 10 पंक्तियां – Holi Essay in Hindi 10 Lines

Holi Essay in Hindi 10 Lines

होली का त्योहार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली एक सामाजिक पर्व है, जो एक रंगों का त्यौहार है। इस पर्व को सब वर्णों के लोग आपस का भेदभाव मिटाकर बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस दिन होली पूजन के बाद शाम को होली का दहन किया जाता है। कस्बो और गांवों में होली के पंद्रह बीस दिन पूर्व ही गोवर की गुलेरियां बनाना शुरू हो जाता है इनके बीच में बनाते समय छेद कर दिया जाता है इनके सूखने पर रस्सियो में पिरोकर मालाऐं जाती है। होलिका दहन के दो-तीन दिन पहले से खुले मैदानो में लक्कड-कंडे दहन के लिए रखे जाते है। वहां गुलेरियां की मालाये रखी जाती है।



होली के संदर्भ में एक कथा प्रचलित है- इस पर्व का संबंध भक्त प्रहलाद से है। भारत वर्ष में एक असुर हिरण्यकश्यप राज्य करता था उसके पुत्र का नाम प्रहलाद था। प्रहलाद भगवान का परम भक्त था, परन्तु उसका पिता भगवान का अपना शत्रु मानता था। इसी कारण हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए अनेक उपाय किए, पर वह उसे न मार सका। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। हिरण्यकश्यप ने लकड़ियों के ढेर में आग लगवाई और प्रहलाद को होलिका की गोद में देकर अग्नि में प्रवेश करने की आज्ञा दी। होलिका ने अग्नि में प्रवेश किया परन्तु भगवान की कृपा से होलिका जल गई और भक्त प्रहलाद बच गया। तभी से होलिका का दहन किया जाता है।


होली पर 10 लाइन – 10 Lines Holi in Hindi

1. होली हिन्दुओं का एक रंगों का त्यौहार है।
2. हर साल होली फागुन (मार्च) के महीने में में पूर्णिमा वाले दिन मनाई जाती है।
3. होली से एक दिन पहले पूर्णिमा की रात को होलिका दहन की जाती है।
4. होलिका दहन को बुराई या दुश्मनी ख़त्म करने का प्रतीक माना जाता है।
5. इसलिए इस दिन आपसी मदभेद को भूलकर आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दिया जाता है।
6. होली के दिन सभी लोग आपस में गुलाल और रंगों का प्रयोग करते है।
7. बच्चे गुब्बारे और पिचकारियों से सबके ऊपर पानी और रंग डालते है।
8. सभी लोग अपने घरों में अलग-अलग पकवानों को बनाते हैं, जिसमें गुजिया और चिप्स विशेष पकवान होते है।
9. इस त्यौहार को प्रह्लाद की याद में मनाया जाता है।
10. होली के दिन सार्व

जनिक अवकाश रहता है।


Post a Comment

0 Comments