जानें अबतक की मिसेज वर्ल्ड Mrs World की सूची (1984-2023)

List of Mrs World Winners
भारत की सरगम कौशल (Sargam Koushal) को 17 दिसंबर 2022 को मिसेज वर्ल्ड 2022 (Mrs World 2022) चुना गया। वह 63 देशों की प्रतियोगियों को परास्त देकर विजेता बनी। लास वेगास के वेस्टगेट रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व विजेता अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने उन्हें ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया प्रथम उपविजेता और मिसेज कनाडा दूसरी उपविजेता बनीं। बता दे कि किसी भारतीय महिला ने 21 साल बाद यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले साल 2001 में मॉडल अदिति गोवित्रिकर ने यह खिताब अपने नाम किया था।



क्या है मिसेज वर्ल्ड स्पर्धा (Mrs World Competition)
मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम ‘मिसेज अमेरिका’ था, जिसे बाद में ‘मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड’ कर दिया गया था। साल 1988 में इसका नाम ‘मिसेज वर्ल्ड’ पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वाली महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं।


कौन हैं सरगम कौशल
32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर अध्यापिका भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और ताज अपने नाम कर लिया। सरगम की शादी 2018 में हुई थी, वर्तमान में सरगम कौशल के पति भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

List of Mrs. World Winners 

वर्ष देश विजेता आयोजन स्थल
2022 भारत सरगम कौशल (Sargam Koushal)लास वेगास, नेवादा, अमेरिका
2021 अमेरिका शायलिन फोर्ड (Shaylyn Ford) लास वेगास, नेवादा, अमेरिका
2020 आयरलैंड केट श्नाइडर (Kate Schneider)
श्रीलंका कैरोलीन जूरी (Caroline Jurie)
2019 वियतनाम जेनिफर ले (Jennifer Le)
2018 हांगकांग ऐलिस ली गियाननेटा (Alice Lee Giannetta) जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
2017 पेरू गुइलियाना मिर्याम ज़ेवलोस (Guiliana Miryam Zevallos) इंचियोन, दक्षिण कोरिया
2016 दक्षिण अफ्रीका कैंडिस अब्राहम (Candice Abrahams) डोंगगुआन, चीन
2014 बेलारूस मरीना अलेक्सीचिक (Marina Alekseichik) मैरीलैंड, अमेरिका
2013 अमेरिका केली स्पार्लिंग (Kaley Sparling) कैंटन, चीन
2011 अमेरिकाApril Lufriu (अप्रैल लुफ्रु) ऑरलैंडो, फ्लोरिडा, अमेरिका
2009 रूस विक्टोरिया रेडोचिंस्काया (Victoria Radochinskaya) वंग ताऊ, वियतनाम
2008 यूक्रेन नतालिया श्मरेंकोवा (Natalia Shmarenkova) कलिनिनग्राद, रूस
2007 अमेरिका डायने टकर (Diane Tucker) सोची, रूसa
2006 रूस सोफिया अर्ज़कोवस्काया (Sofia Arzhakovskaya) सेंट पीटर्सबर्ग, रूस
2005 इजराइल सिमा बखर (Sima Bakhar) एंबी वैली सिटी, भारत
2003 थाईलैंड सुज़ाना विचिन्रुत (Suzanna Vichinrut) लास वेगास, नेवादा, अमेरिका
2002 अमेरिका निकोल ब्रिंक (Nicole Brink)
2001 भारत अदिति गोवित्रिकर (Aditi Govitrikar)
2000 अमेरिका स्टारला स्टेनली (Starla Stanley) होनोलुलु, हवाई, अमेरिका
1999 अमेरिकास्टारला के स्टेनली (Starla Kay Stanley) येरूशलम, इसरायल
1995 कोस्टा रिकामैरिसोल सोतो डे वोलियो (Marisol Soto de Volio) सैन जोस, कोस्टा रिका
1989 पेरू लुसिला बोगजियानो (Lucila Boggiano) लास वेगास, नेवादा, अमेरिका
1988 अमेरिकापामेला नेल (Pamela Nail) होनोलुलु, हवाई, अमेरिका
1987 न्यूजीलैंड
बारबरा रिले (एBarbara Riley) सैन जोस, कोस्टा रिका
1986 कोलंबिया स्ट्रिड डी नवीया (Astrid de Navia) होनोलुलु, हवाई, अमेरिका
1984 श्रीलंका रोजी सेनायायाके (Rosy Senanayake) क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया


Post a Comment

0 Comments