50+ कोरोनावायरस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

corona virus gk questions answers
कोरोनावायरस से संबंधित महत्वपूर्ण जीके के प्रश्न उत्तर (Corona Virus GK Questions and Answers in Hindi) : कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ही देश में 27 अगस्त 2021 को कोविड के टीकों की रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई। देश में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा टीके लगाये जा चुके है। आज कोरोना करेंट अफेयर्स में मैन टॉपिक बना हुआ है। हम यहां कोरोना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को दे रहे है। जिससे आप आगामी सभी सरकारी परीक्षाओं में कोरोना से जुड़ै प्रश्नों का सही उत्तर देकर नंबर पक्के कर सके।


प्रश्न : कोरोना वायरस की शुरूआत कब और कहां से हुई थी?
उत्तर : दिसंबर, 2019 में चीन के वुहान से

प्रश्न : कोरोना का आधिकारिक नाम क्या है?
उत्तर : Covid-19 (Corona Virus Desease)

प्रश्न : WHO द्वारा कोरोना को वैश्विक महामारी कब घोषित किया गया?
उत्तर : 11 मार्च, 2020 को

प्रश्न : कोरोना वायरस से मानव शरीर का प्रभावित होने वाला अंग कौन सा है?
उत्तर : फेफड़ा

प्रश्न : भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला किस राज्य में दर्ज किया गया था?
उत्तर : केरल में

प्रश्न : कोरोना काल में दुनिया का पहला मास्क मुक्त देश कौन बना था?
उत्तर : इजरायल

प्रश्न : भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से पहली मौत किस राज्य में हुई थी?
उत्तर : कर्नाटक में

प्रश्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू लगाने की अपील किस तारीख को की थी?
उत्तर : 22 मार्च, 2020



प्रश्न : भारत में पहली बार लॉकडाउन कब से कब तक लगा?
उत्तर : 25 मार्च से 14 अप्रैल, 2020 तक (कुल 21 दिन)

प्रश्न : कोरोना को महामारी घोषित करने वाला पहला राज्य कौन है?
उत्तर : हरियाणा

प्रश्न : कोरोना वायरस के कारण पूर्ण कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य कौन था?
उत्तर : पंजाब

प्रश्न : कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन करने वाला पहला राज्य कौन था?
उत्तर : राजस्थान

प्रश्न : कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल लागू करने वाला दुनिया का पहला एयरपोर्ट किस देश का था?
उत्तर : इटली का फ्यूमिसिनो एयरपोर्ट

प्रश्न : भारत के पहले कोविड-19 वैक्सीन प्राप्तकर्ता कौन थे?
उत्तर : मनीष कुमार

प्रश्न : कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

प्रश्न : कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने वाला पहला देश कौन था?
उत्तर : कनाडा

प्रश्न : कोविड-19 रोगियों के लिए पहला प्लाज्मा बैंक कहां खोला गया?
उत्तर : दिल्ली में

प्रश्न : कोरोना से मुक्त होने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना था?
उत्तर : गोवा

प्रश्न : कोविड-19 के खिलाफ KHUDOL पहल किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर : मणिपुर राज्य से

प्रश्न : कोविड-19 से मुक्त होने वाला पहला यूरोपीय देश कौन बना था?
उत्तर : स्लोवेनिया

प्रश्न : कोविड-19 परीक्षण टेस्ट की सुविधा वाला भारत का पहला एयरपोर्ट कौन बना?
उत्तर : दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

प्रश्न : कोरोना का टीका विकसित करने का दावा करने वाला पहला देश कौन सा था?
उत्तर : रूस

प्रश्न : जीवन वायु उपकरण को किसने विकसित किया है?
उत्तर : IIT रोपड़ ने


प्रश्न : WHO ने भारत में पाए गए कोरोना वायरस के दो वेरिएंट 'कप्पा' तथा 'डेल्टा' के स्ट्रेन का नाम क्या दिया?
उत्तर : B.1.617.1 तथा B.1.617.2

प्रश्न : जानवरों के लिए कोरोना का पहला टीका विकसित करने वाला देश कौन बना?
उत्तर : रूस

प्रश्न : ऑक्सीजन सिलिंडरों के परिवहन हेतु भारतीय रेल ने पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस कहां से कहां तक चलाई थी?
उत्तर : विशाखापतनम् से नागपुर (दूसरी रेल बोकारो से लखनऊ के बीच चली थी)

प्रश्न : भारत की पहली कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' का निर्माण किसने किया है?
उत्तर :भारत बायोटेक एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (ICMR) ने

प्रश्न : कोविशील्ड का निर्माण किसने किया?
उत्तर : ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका (सीरम इंस्टीट्यूट, पूणे ने)

प्रश्न : भारत में कोविड टीकाकरण अभियान की शुरूआत कब से हुई?
उत्तर : 16 जनवरी, 2021

प्रश्न : कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीका उत्सव कब मनाया गया?
उत्तर : 11 से 14 अप्रैल, 2021

प्रश्न : टीकाकरण से पहले रजिस्ट्रेशन हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम क्या है?
उत्तर : CoWIN

प्रश्न : 'इसरो' द्वारा निर्मित वेंटिलेटर का नाम क्या है?
उत्तर : स्वस्थ, प्राण और वायु



Post a Comment

0 Comments