[PDF] SSC CGL Tier 1 Exam 2019 Solved Question Hindi Download

ssc cgl exam question paper 2019
SSC Combined Graduate Level (CGL) Tier 1 Exam 2019 Solved Paper : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा 2019 का आयोजन 4 मार्च 2020 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। जिसमें कुल 100 सवाल पूछे गये थे। इसके भाग-1 में तर्कशक्ति एवं सामान्य जागरूकता, भाग-2 में मात्रात्मकता अभिक्षमता, भाग-3 में सामान्य ज्ञान और भाग-4 अंग्रेजी भाषा के सवाल पूछे गये थे। सभी 100 सवालों के जवाब PDF File में नीचे दिये है जिसे आप Download कर सकते है। यहां पर केवल भाग-3 के अंतर्गत सामान्य ज्ञान (General Knowledg) के सभी 25 सवालों का व्याख्या सहित हल दिया है। जो आपके लिए आगामी परीक्षाओं की लिए भी लाभकारी साबित होगा।

भाग-3 सामान्य ज्ञान

51. आधुनिक ओलंपिक स्वर्ण पदकों का प्रमुख घटक ............ है।
(A) कांस्य (काँसा)
(B) ताम्र (ताँबा)
(C) स्वर्ण (सोना)
(D) रजत (चाँदी) ✔
व्याख्या: आधुनिक ओलंपिक के स्वर्ण पदकों का प्रमुख घटक रजत (चाँदी) है। आधुनिक ओलंपिक के स्वर्ण पदकों में सोना केवल 6 ग्राम (24 कैरेट) होता है। बाकी 92.5 ग्राम चाँदी और 6.61 ग्राम ताँबा होता है।

52. राजा हर्षवर्द्धन ने अपने भाई ............ की मृत्यु के बाद थानेश्वर और कन्नौज के सिंहासन पर प्रभुत्व स्थापित किया।
(A) सूर्यवर्द्धन
(B) राज्यवर्द्धन ✔
(C) चंद्रवर्द्धन
(D) इंद्रवर्द्धन
व्याख्या: अपने भाई राज्यवर्द्धन की मृत्यु के बाद 606 ई. में 16 वर्ष की अवस्था में हर्षवर्द्धन थानेश्वर की गद्दी पर बैठा था। हर्ष ने अशोक को पराजित करके कन्नौज पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया था। हर्ष को शिलादित्य के नाम से भी जाना जाता था। हर्ष ने ‘परमभट्टारक नरेश' की उपाधि भी धारण की थी।

53. संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और प्रत्याशा रिपोर्ट 2019 के अनुसार, वर्ष 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था का ............ तक विस्तार होने की आशा है।
(A) 7.8%
(B) 7.1% ✔
(C) 7.2%
(D) 7.6%
व्याख्या:  संयुक्त राष्ट्र को विश्व आर्थिक स्थिति और प्रत्याशा रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था का 7.1% तक विस्तार होने की संभावना है। रिपोर्ट में भारत की विकास दर वर्ष 2019 में 5.7% अनुमानित है, जो वर्ष 2018 की विकास दर 6.8% की तुलना में काफी कम है। विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावना रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, अंकटाड तथा पाँच संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय आयोगों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की जाती है।

54. जैविक शब्दावली में ............ दो जीवों के बीच ऐसा संबंध है, जिसमें एक जीव लाभांवित होता है और दूसरा अप्रभावित रहता है।
(A) अन्योन्याश्रयवाद
(B) परजीविता
(C) सहभोजिता ✔
(D) सहजीविता
व्याख्या: जीवविज्ञान में सहभोजिता अलग-अलग जाति के दो जीवों में ऐसा आपसी सहजीवन होता है, जिसमें एक जाति को दूसरी से लाभ हो, लेकिन दूसरी जाति को पहली से तो कोई लाभ हो और न ही कोई हानि।

55. एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार ............ में स्थित है।
(A) दिल्ली ✔
(B) बेंगलुरु
(C) कोलकाता
(D) अहमदाबाद
व्याख्या: एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार दिल्ली (खारी बावली) में स्थित है। यहाँ सभी प्रकार के मसाले, मेवे, जड़ी-बूटियाँ और खाद्य उत्पादों में दाल, चावल जैसे सामान मिलते हैं। 17वीं शताब्दी से प्रचलित खारी बावली बाजार पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक क्षेत्र फतेहपुरी मस्जिद के निकट स्थित है।

56. ............ चौथी शताब्दी ईसा पूर्व मगध की राजधानी थी।
(A) वाराणसी
(B) राजगाह ✔
(C) पाटलिपुत्र
(D) मथुरा
व्याख्या: चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में मगध की राजधानी 'राजगाह' (राजगृह) थी। यह पाँच पहाड़ियों से घिरा नगर था। कालान्तर में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में स्थापित हुई। मगध प्राचीन भारत में 16 महाजनपदों में से एक था। मगध बुद्धकालीन समय में एक शक्तिशाली राजतंत्रों में से एक था। प्रारंभ में यह दक्षिणी बिहार में स्थित था, जो बाद में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली महाजनपद बन गया।

57. निम्नलिखित में से कौन-सा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का लोकनृत्य नहीं है?
(A) हफीजा
(B) रऊफ
(C) धूमल
(D) डांगी ✔
व्याख्या: डांगी लोकनृत्य हिमाचल प्रदेश का लोकनृत्य है। डांगी चंबा के छतराड़ी इलाके का लोकनृत्य है। डांगी नृत्य गद्दी महिलाओं का सामूहिक नृत्य है, जो 'जातरा' या मेलों में किया जाता है। जम्मू-कश्मीर के लोकनृत्य-रऊफ, हीकत, भेदजात, कूद डाण्डी नृत्य तथा दमाली आदि हैं।

58. 14वें दलाई लामा ............ में रहते हैं।
(A) धर्मशाला ✔
(B) कलिम्पोंग
(C) शिलॉन्ग
(D) गंगटोक
व्याख्या: 14वें दलाई लामा (तेनजिन ग्यात्सो) हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहते हैं। 14वें दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई, 1935 को हुआ था। बचपन से वे तिब्बतियों की परेशानियों को समझने लगे थे और इसके लिए वे चीन के खिलाफ आवाज उठाने लगे। भारत ने दलाई लामा को तब शरण दी थी, जब वे मात्र 23 वर्ष के थे। दलाई लामा को मुख्य रूप से शिक्षक के तौर पर देखा जाता है, क्योकि लामा का मतलब गुरु होता है। दलाई लामा व्यक्तियों को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

59. बिरजा मंदिर, राजरानी मंदिर और समलेश्वरी मंदिर ये सभी ............ में स्थित हैं।
(A) असम
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) ओडिशा ✔
व्याख्या: राजरानी मंदिर, समलेश्वरी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, लिंगराज मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, केदार गौरी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, पार्श्वनाथ जैन मंदिर का संबंध ओडिशा राज्य से है। ओडिशा के मंदिर अपने वास्तु वैभव के लिए जाने जाते हैं। ये इंडो-आर्यन नगर शैली की वास्तुकला के अनुरूप हैं।

60. भारत में वैदिक सभ्यता ............ नदी के किनारे विकसित हुई थी।
(A) तापी
(B) गोदावरी
(C) नर्मदा
(D) सरस्वती ✔

61. निम्नलिखित में से कौन भारतीय ओलंपिक तीरंदाज और पद्मश्री विजेता हैं?
(A) बलबीर सिंह दोसांझ
(B) बजरंग पुनिया
(C) किदांबी श्रीकांत
(D) लिम्बा राम ✔
व्याख्या: लिम्बा राम भारतीय ओलम्पिक तीरंदाज और पद्मश्री विजेता हैं। लिम्बा राम को 4 अप्रैल, 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लिम्बा राम भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 1992 के एशियाई चैम्पियनशिप मुकाबले में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, वर्ष 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में लिम्बा राम मात्र एक अंक से पदक पाने से वंचित हो गए थे।

62. ............ का गोल गुम्बद (गुम्बज) मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है।
(A) आगरा
(B) बीजापुर ✔
(C) दिल्ली
(D) इलाहाबाद (अब प्रयागराज)
व्याख्या: गोल गुम्बज या गोल गुम्बद बीजापुर के सुल्तान मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है, जो कर्नाटक राज्य में स्थित है। गोल गुम्बज का निर्माण फारसी वास्तुकार दाबुल के याकूत ने 1656 ई. में कराया था। गोल गुम्बज का मूल रूप से साधारण निर्माण होने पर भी यह अपनी स्थापत्य विशेषताओं के कारण दक्षिण वास्तुकला का विजय स्तभ माना जाता है।

63. चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में मगध की राजधानी को ............ स्थानान्तरित कर दिया गया था।
(A) मथुरा
(B) पाटलिपुत्र ✔
(C) वाराणसी
(D) पानीपत
व्याख्या: चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में मगध की राजधानी को राजगृह से पाटलिपुत्र स्थानान्तरित किया गया था। मगध साम्राज्य ने भारत में 684 ई. पू. से 320 ई. पू. तक शासन किया। मगध साम्राज्य का पहला राजवंश हर्यक (544 ई... पू.-412 ई. पू.), दूसरा शिशुनाग (412 ई. पू.-344 ई. पू.) तथा तीसरा नन्द राजवंश (344 ई. पू. से 322 ई. पू.) था।

64. जनवरी, 2020 तक विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष कौन थे?
(A) रॉबर्ट जोलिक
(B) पॉल वोल्फोवित्ज
(C) डेविड माल्पास ✔
(D) जिम योंग किम
व्याख्या: जनवरी, 2020 तक विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड माल्पास थे। डेविड माल्पास को वित्त और विदेश नीति में 40 वर्ष का अनुभव है। विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है, इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निर्माण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है।



65. लेफ्टिनेण्ट जनरल ............ ने 31 दिसंबर, 2019 को थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार सम्भाला।
(A) अनिल चौहान
(B) मनोज मुकुंद नरवाने ✔
(C) बिपिन रावत
(D) रवेंद्र पाल सिंह
व्याख्या: वर्तमान में जनरल मनोज मुकुंद नरवाने थल सेनाध्यक्ष हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को यह पद संभाला था। भारत के थल सेनाध्यक्ष भारत की थलसेना के सेनापति होते हैं। इस पद पर सामान्यतः जनरल पद के अधिकारी नियुक्त होते हैं।

66. शुष्काक्षिपाक (Xerophthalmia) विटामिन ............ की कमी के कारण होता है।
(A) A ✔
(B) K
(C) D
(D) C
व्याख्या: शुष्काक्षिपाक आँख की बीमारी है, जो विटामिन A की कमी के कारण होती है। शुष्काक्षिपाक में कॉर्निया को अधिक नुकसान पहुँचता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों की
आँखों में सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं।

67. अप्रैल, 2019 में ............ वैज्ञानिकों ने मानव ऊतक का प्रयोग करके विश्व के पहले त्रिआयामी (3D) मुद्रित हृदय की रचना की थी।
(A) इजराइल ✔
(B) केन्या
(C) इथियोपिया
(D) क्रोएशिया
व्याख्या: इजराइली अनुसंधानकर्ताओं ने हाल ही में 3 डी 3D प्रिण्टिग तकनीक की सहायता से कोशिकाओं और धमनियों वाले हृदय का निर्माण किया है। इजराइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा बनाया गया यह हृदय अभी पूरी तरह कार्य करने में सक्षम नहीं है। हालाँकि पहली बार वैज्ञानिकों ने 3D तकनीक से कृत्रिम हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है।

68. हर्षचरित कन्नौज के शासक हर्षवर्द्धन की जीवनी है, जो उनके दरबारी कवि द्वारा संस्कृत में रचित है।
(A) कम्बन
(B) जिनसेन
(C) बाणभट्ट ✔
(D) दण्डी
व्याख्या: हर्षचरित' संस्कृत में बाणभट्ट द्वारा रचित एक ग्रंथ है। इसमें भारतीय सम्राट हर्षवर्धन का जीवनचरित्र वर्णित है। कादंबरी बाणभट्ट की अन्य रचना है। हर्षचरित ऐतिहासिक कथानक से संबंधित संस्कृत भाषा का सर्वाधिक प्राचीन ग्रंथ है।

69. गुजरात में ............ झील वस्तुत: एक कृत्रिम जलाशय है, जो मौर्यों के शासन के दौरान बनाया गया था।
(A) पुष्कर
(B) लोनार
(C) लोकटक
(D) सुदर्शन ✔
व्याख्या: सुदर्शन झील गिरनार, गुजरात में स्थित है। इस झील का निर्माण मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के आदेश से करवाया गया था। सम्राट अशोक के महामात्य तुषास्थ ने इस झील का पुनर्निर्माण करवाया था।

70. ग्रहों के वैज्ञानिक चंद्रमा के चारों ओर विद्यमान पतले गैसीय आवरण को ............ कहते हैं।
(A) चंद्रमा का अंत: मंडल
(B) चंद्रमा का ताप मंडल
(C) चंद्रमा का बहिर्मंडल ✔
(D) चंद्रमा का वायुमंडल
व्याख्या: ग्रहीय वैज्ञानिक चंद्रमा के चारों ओर गैस के विरल आवरण को चंद्र बहिर्मंडल कहते हैं, क्योंकि यह इतना अधिक विरल होता है कि गैस के परमाणु एक-दूसरे से बहुत ही कम टकराते हैं।

71. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद धर्म, वंश, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है?
(A) अनुच्छेद-25
(B) अनुच्छेद-23
(C) अनुच्छेद-19
(D) अनुच्छेद-15 ✔
व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद-15 के नियम 1 के अनुसार राज्य किसी भी नागरिक के साथ जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान और वंश के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता, वहीं अनुच्छेद-15(2) के अनुसार किसी भी भारतीय नागरिक को जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान और वंश के आधार पर दुकान, होटलों, सार्वजनिक स्थलों में जाने से नहीं रोका जा सकता।

72. मई, 2019 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष $6 बिलियन के कोष के साथ ............ को जमानत देने के लिए सहमत हुआ।
(A) पाकिस्तान ✔
(B) भारत
(C) नेपाल
(D) बांग्लादेश
व्याख्या: मई, 2019 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को तीन वर्ष के लिए $ 6 अरब के कर्ज की मंजूरी दी। पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और लोगों की जीवन दशा को सुधारने के मकसद से वह कर्ज मंजूर किया गया है।

73. उत्पादन के साधनों का निजी स्वामित्व ............ अर्थव्यवस्था की एक विशेषता है।
(A) दोहरी
(B) मिश्रित
(C) पूँजीवादी ✔
(D) समाजवादी
व्याख्या: पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन या निर्माण के साधन मुख्य रूप से निजी स्वामित्व के होते हैं। इस अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत जिन व्यक्तियों के पास निर्माण के साधन; जैसे-कारखाने, मिल, उद्योग आदि होते हैं, वह इनसे उत्पादित माल को बेचकर लाभ प्राप्त करते हैं। पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में पूँजीवादी व्यक्तियों को अपने लाभ और प्रबन्धन करने का अवसर प्रदान होता है।

74. भारत के संविधान का अनुच्छेद-17 ............ के उन्मूलन से संबंधित है।
(A) अस्पृश्यता ✔
(B) सती प्रथा ८. उपाधियों
(D) दास प्रथा
व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद-17 द्वारा अस्पृश्यता का अंत किया जाता है और इसका किसी भी रूप में आचरण निषिद्ध किया जाता है। इस अनुच्छेद के अनुसार अस्पृश्यता से उपजी किसी नियोग्यता को लागू करना अपराध होगा, जो विधि के अनुसार दण्डनीय होगा।

75. ............ विस्तार गर्मियों के दौरान एफिल टॉवर को और लंबा कर देता है।
(A) गुरुत्वीय
(B) प्रवणता (चढ़ाव या उतार)
(C) तापीय ✔
(D) रासायनिक
व्याख्या: तापीय विस्तार गर्मियों के दौरान एफिल टॉवर को और लंबा कर देते हैं। ताप परिवर्तन के कारण किसी पदार्थों की लंबाई, क्षेत्रफल एवं आयतन में होने वाले परिवर्तन को तापीय विस्तार कहते हैं।

Download Full Question Paper of SSC CGL Tier 1 Exam 2019

Post a Comment

0 Comments