बिहार के दो उपमुख्यमंत्री बनें–तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी

Bihar Deputy Chief Minister

प्रश्न : वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री कौन है?
(A) तारकिशोर प्रसाद 
(C) रेणु देवी
(B) सुशील कुमार मोदी
(D) A और B दोनों
उत्तर : (D)

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 16 ​नवंबर 2020 को 20 साल में सातवीं बार और लगातार चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) ने राजभवन में उन्हें नए मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के बाद ही दूसरे नंबर पर भाजपा विधानमंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद और तीसरे नंबर पर भाजपा की उपनेता रेणु देवी ने शपथ ली। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वैश्य समुदाय से आने वाले तारकिशोर प्रसाद भाजपा विधानमंडल के नेता हैं। कटिहार से 4 बार से विधायक रहे तारकिशोर प्रसाद 12वीं पास हैं। जबकि विधानमंडल की उपनेता रेणु देवी भी 12वीं तक पढ़ी हैं। बेतिया से विधायक हैं अति पिछड़े नोनिया समुदाय से आती है। 2005 से 2009 तक खेल और संस्कृति मंत्री रह चुकी हैं।

जानिये, कौन है रेणु देवी

बेतिया शहर के सुप्रिया रोड निवासी और बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी का जन्म 1 नवंबर 1959 को हुआ था। इंटरमीडिएट और बीए अंतिम वर्ष तक शिक्षा ग्रहण करने वाली नोनिया समाज की रेणु देवी की हिन्दी, अंग्रेजी, भोजपुरी और बंगला भाषा पर अच्छी पकड़ है। उनका बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव रहा है। 1981 में सामाजिक जीवन में पदार्पण हुआ। चंपारण और उत्तर बिहार को कार्यक्षेत्र बनाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हक की लड़ाई शुरू की। 1988 में भाजपा दुर्गावाहिनी की जिला संयोजक बनीं। उस दौरान राम मंदिर आंदोलन में करीब 500 महिला कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। 1989 में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनी गईं। 1990 में तिरहुत प्रमंडल में महिला मोर्चा की प्रभारी बनीं। 1991 में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री बनीं। 1992 में जम्मू कश्मीर तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। 1993 भाजपा बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनी गई। 1996 में फिर महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। 2014 में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुनी गईं। 



1995 में नौतन से पहला चुनाव 

पहली बार 1995 में नौतन विधान सभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी। 2000 में बेतिया विधान सभा सीट से चुनाव लड़ी और जीती। 2005 फरवरी व नवंबर में बेतिया से फिर विधायक बनीं। 2007 में बिहार की कला संस्कृति मंत्री बनीं। 2010 में भी विधायक बनीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बेतिया से कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को हरा दिया।

जानिये, कौन है तारकिशोर प्रसाद

बिहार के नये मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (64 वर्ष) कटिहार से चौथी बार विधायक बने हैं। तार किशोर प्रसाद सुशील मोदी की तरह ही वैश्य समुदाय से आते हैं। 1974 में ललित नारायण विवि से इंटर पास  तारकिशोर प्रसाद 1980 के दशक से ही ही राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे पहली बार फरवरी 2005 में कटिहार से विधायक बने। इसके बाद अक्टूबर 2005 और साल 2010 में भी विधायक बने। साल 2015 में महागठबंधन की लहर में भी तारकिशोर ने चुनाव जीता। 2020 में वे चौथी बार कटिहार से विधायक चुने गए हैं। संगठन में कई पदों पर रह चुके तारकिशोर प्रसाद अप्रत्याशित रूप से पार्टी के विधानमंडल दल के नेता चुने गए। शांत स्वभाव पर विभिन्न मोर्चों पर पार्टी का मजबूती से पक्ष रखना इनकी खासियत है। 2001 में वो कटिहार में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रहे।

Post a Comment

0 Comments