साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2020

nobel prize in literature 2020

प्रश्न- 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार किसे मिला?
(A) ओल्गा टोकाचुर्क
(B) पीटर हैंडका
(C) लुइज ग्लिक
(D) विस्लवा जिमबोर्सका
उत्तर-(C)


साल 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक (Louise Gluck) को दिया गया है। बचपन, पीड़ा, मृत्यु और परिवार के साथ-साथ जिंदगी के संघर्ष को बेदाग व सादगी भरी सुंदर कविताओं से बयां करने वाली 77 वर्षीय लुइज ग्लिक को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है। लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था।

नोबेल सम्मान देने वाली स्वीडिश अकादमी के अनुसार, ग्लिक की कविताओं की आवाज ऐसी है, जिनमें कोई गलती हो ही नहीं सकती और उनकी कविताएं बेजोड़ हैं जो उनके निजी अस्तित्व को सार्वलौकिक बनाती हैं। नोबेल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष आंद्रे ओल्सन ने कम शब्दों में ज्यादा संदेश देने के साथ पारिवारिक जीवन पर जोर देने के लिए लुइज ग्लिक की सराहना करते हुए कहा, ग्लिक की कविताओं का स्वर स्पष्ट है। इन रचनाओं का संदेश बेलाग है और वह कोई समझौता नहीं करतीं। हालांकि, कहीं-कहीं रचनाकार के लहजे में हास्य के साथ तीखा व्यंग्य भी है। 1943 में न्यूयॉर्क में जन्मीं ग्लिक को पुरस्कार के रूप में 8.30 करोड़ रुपये और गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।



स्वीडिश अकादमी के अनुसार, ग्लिक का 2006 का कविता संग्रह एवों एक उत्कृष्ट था। उन्हें 1993 में उनकी रचना 'द वाइल्ड आयरिश' के लिए पुलित्जर पुरस्कार दिया गया था। ग्लिक को 2014 में नेशनल बुक अवॉर्ड से नवाजा गया। 2014 में आए कविता संग्रह 'फेथफल एंड वर्चुअस नाइट' में मौत और मातम परी मार्मिकता के साथ सामने आते हैं। उन्हें 2003 में अमेरिकी संसद ने अपनी पोएट लॉरिएट सूची में सम्मिलित किया। अपनी रचनाओं में वह ग्रीक पौराणिक कथाओं और उसके पात्रों, जैसे-पर्सपेफोन और एरीडाइस से भी प्रेरणा लेती हैं, जो अक्सर विश्वासघात का शिकार होते हैं।

बता दे कि 1996 के बाद साहित्य में नोबेल पाने वाली ग्लिक पहली महिला हैं। 1996 में पोलैंड की विस्लवा जिमबोर्सका को ये सम्मान मिला था। इससे पहले 1995 में उ. आयरलैंड की कवयित्री सेमर होने को ये पुरस्कार मिला। 2016 में बॉब डायलन के बाद ग्लिक को यह सम्मान मिला है।

Post a Comment

0 Comments