अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020 विजेता

nobel prize for economics winners
प्रश्न– अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता 2020 कौन हैं?
(A) पॉल आर मिलग्रोम
(B) रॉबर्ट बी विल्सन
(C) मिलग्रोम और विल्सन दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर–(C)


अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020 विजेता बने हैं–अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन। स्टॉकहोम स्थित नोबेल पुरस्कार समिति ने 12 अक्टूबर 2020 को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के तौर पर मिलग्रो और विल्सन को ऑक्शन थ्योरी (नीलामी सिद्धांत) में सुधार और निलामी के नए स्वरूपों की खोज के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार 2020 के सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे। इन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार के रूप में एक मेडल और 8 करोड़ रुपये मिलेंगे। अर्थशास्त्र के इस पुरस्कार को बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। बता दे कि अर्थशास्त्र का प्रथम नोबेल पुरस्कार रैगनर फ्रिश व जॉन टिनबरजन को उनके गत्यात्मक इकोनोमीट्रिक मॉडल के लिए 1969 में प्रदान किया गया था।

अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए चयनित मिलग्रोम और विल्सन दोनों अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है और साथ ही ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए नए नीलामी प्रारूपों की खोज की है, जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है, जैसे- रेडियो फ्रिक्वेंसी आदि। उनकी इस खोज से दुनिया भर की सरकारों विक्रेताओं, खरीदारों को लाभ पहुंचा है।



प्रो. विल्सन ने नीलाम की जा रही वस्तुओं की 'कॉमन वैल्यू' तय करने का सिद्धांत विकसित किया। कॉमन वैल्यू यानी किसी वस्तु का ऐसा मूल्य जो भले ही अनिश्चित हो लेकिन सभी उस पर राजी हों। टेलीकॉम कंपनियों को बेची जाने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी या खनन कंपनियों को बेचे जाने वाले खनिज क्षेत्र की कीमत इसके आधार पर तय होती है। वही, प्रो. मिलग्रोम ने नीलामी के लिए 'प्राइवेट वैल्य' नामक अवधारणा विकसित की, जिसके अनुसार वस्तु का मूल्य बोली लगाने वालों की जरूरत और उनकी समझ के । अनुसार अलग-अलग हो सकता है। उन्होंने अध्ययनों से प्रमाणित किया कि अगर बोली लगाने वाले एक दूसरे द्वारा तय की जा रही कीमत को जानें तो वस्तु की बोली बढ़ती है।

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता स्वीडन के वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबेल द्वारा स्थापित एक कोष से प्रतिवर्ष रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र, चिकित्सा, साहित्य, विश्वशांति एवं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है। इसके अंतर्गत वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर का नकद पुरस्कार प्रदान केया जाता है, अर्थशास्त्र को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों के पुरस्कार 1901 में प्रारंभ किए गए थे। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार एल्फ्रेड नोबेल की 300वीं र्षगाँठ के उपलक्ष्य में 1967 में स्थापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments