वर्ष 2021 के प्रमुख पर्व, व्रत एवं त्यौहार

vrat and festivals 2021
प्रत्येक वर्ष की तरह हम अपने पाठकों की सुविधा के लिए वर्ष 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार की विषय सूची हर माह के रुप में दे रहे हैं। इसमें जनवरी 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक के सभी व्रत व त्यौहारो का वर्णन है। आइये जानें वर्ष 2021 के सम्पूर्ण व्रत एवं त्योहार–

जनवरी 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
1 जनवरी (शुक्रवार) – ईसाई नववर्ष आरंभ
2 जनवरी (शनिवार) – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 8:26
6 जनवरी (बुधवार) – कालाष्टमी
8 जनवरी (शुक्रवार) – पौष दशमी
9 जनवरी (शनिवार) – सफला एकादशी व्रत सबका
10 जनवरी (रविवार) – प्रदोष व्रत
11 जनवरी (सोमवार) – मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, उ.षा. के सूर्य प्रातः 8:24
12 जनवरी (मंगलवार) – श्राद्ध की अमावस्या
13 जनवरी (बुधवार) – स्नान-दान की अमावस्या, लोहड़ी-पंजाब, भोगी-दक्षिण भारत
14 जनवरी (गुरुवार) – चंद्रदर्शन, मकर संक्रांति दिन 2:37, खिचड़ी पर्व, खरमास समाप्त, पोंगल (दक्षिण भारत), मघा बिहु-असम
15 जनवरी (शुक्रवार) – म.जमादि उस्सानी हि.1442
16 जनवरी (शनिवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत
18 जनवरी (सोमवार) – गुरु अस्त पश्चिम में रात 2:44
19 जनवरी (मंगलवार) – अन्नरूपा षष्ठी व्रत-बंगाल
20 जनवरी (बुधवार) – अभिजित के सूर्य प्रवेश रात 3:11
23 जनवरी (शनिवार) – शांब दशमी (उड़ीसा)
24 जनवरी (रविवार) – पुत्रदा एकादशी व्रत सबका, वैकुंठ एकादशी-दक्षिण भारत, श्रवण के सूर्य दिन 9:33, अभिजित के सूर्य निवृत्त रा.शे.5:10
25 जनवरी (सोमवार) – कूर्म द्वादशी व्रत
26 जनवरी (मंगलवार) – भौम प्रदोष व्रत
28 जनवरी (गुरुवार) – स्नान-दान-व्रत की पौष पूर्णिमा
29 जनवरी (शुक्रवार) – माघ मासीय स्नान-दान व यम-नियमादि प्रारंभ, प्रयाग माघ मेला आरंभ
31 जनवरी (रविवार) – सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत, संकष्टी माघ गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 8:19

जनवरी 2021 की जयंतियां
4 जनवरी (सोमवार) – लुई ब्रेल जयंती
5 जनवरी (मंगलवार) – गुरु गोविंद सिंह जयंती (न.मत)
7 जनवरी (गुरुवार) – राजिम भक्तिन माता जयंती।
9 जनवरी (शनिवार) – पार्श्वनाथ जयंती-जैन
12 जनवरी (मंगलवार) – स्वामी विवेकानंद जयंती (अं.ता.)
14 जनवरी (गुरुवार) – गिंदीमेला-गवाकोट, डाडामंडी-नयाघाटी, माघ मेला-काशी, रुद्रमहादेव मेला (कालीमठ), उत्तरायणी मेला-गंगोली रामेश्वर, बागेश्वर
15 जनवरी (शुक्रवार) – थल सेना दिवस
19 जनवरी (मंगलवार) – ओशो महोत्सव
20 जनवरी (बुधवार) – गुरु गोविंद सिंह जयंती (प्रा.म.)
21 जनवरी (गुरुवार) – वीर हेमू कालाणी शहीद दिवस
23 जनवरी (शनिवार) – सुभाषचंद्र बोस जयंती
26 जनवरी (मंगलवार) – गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय कस्टम दिवस
28 जनवरी (गुरुवार) – लाला लाजपतराय जयंती
30 जनवरी (शनिवार) – गाँधी स्मृति दिवस, शहीद दिवस

फरवरी 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
4 फरवरी (गुरुवार) – कालाष्टमी
6 फरवरी (शनिवार) – धनिष्ठा के सूर्य दिन 11:45 से
7 फरवरी (रविवार) – षट्तिला एकादशी व्रत स्मार्त
8 फरवरी (सोमवार) – षट्तिला एकादशी व्रत वैष्णव, तिल द्वादशी
9 फरवरी (मंगलवार) – भौम प्रदोष व्रत, मेरु त्रयोदशी जैन
10 फरवरी (बुधवार) – मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, रटंती कालिका पूजा-बंगाल
11 फरवरी (गुरुवार) – स्नान-दान-श्राद्ध अमावस्या, मौनी अमावस्या
12 फरवरी (शुक्रवार) – गुप्त नवरात्र (नोडता) प्रारंभ, कुंभ संक्रांति रात 1:22
13 फरवरी (शनिवार) – चंद्रदर्शन, गुरु उदय पूर्व में दि.10:7
14 फरवरी (रविवार) – म.रज्जब हि.1442
15 फरवरी (सोमवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, कुंद चतुर्थी व्रत, वरद चतुर्थी, तिल चौथ
16 फरवरी (मंगलवार) – वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, श्रीपंचमी, लेखनी पूजा-बंगाल
17 फरवरी (बुधवार) – शीतला षष्ठी-बंगाल, शुक्रास्त पूर्व में दिन 10:7
19 फरवरी (शुक्रवार) – अचला सप्तमी व्रत, आरोग्य सप्तमी, रथसप्तमी, सूर्य पूजा, भीष्माष्टमी, शतभिषा के सूर्य दिन 3:32
20 फरवरी (शनिवार) – दुर्गाष्टमी व्रत
21 फरवरी (रविवार) – महानंदा नवमी
23 फरवरी (मंगलवार) – जया एकादशी व्रत-सबका, भैमी एकादशी-बंगाल
24 फरवरी (बुधवार) – प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी, वाराह द्वादशी, तिल द्वादशी
26 फरवरी (शुक्रवार) – व्रत की पूर्णिमा, अग्न्युत्सव (उड़ीसा)
27 फरवरी (शनिवार) – स्नान-दान की माघी पूर्णिमा, माघ मासीय यम-नियम समापन





फरवरी 2021 की जयंतियां
4 फरवरी (गुरुवार) – स्वामी विवेकानंद जयंती (प्रा.मत), श्रीरामानंदाचार्य जयंती
11 फरवरी (गुरुवार) – पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि
12 फरवरी (शुक्रवार) – वल्लभ जयंती, सर्वोदय दिवस
14 फरवरी (रविवार) – वैलेंटाइन डे, उर्स मेला अजमेर शरीफ
16 फरवरी (मंगलवार) – वागीश्वरी देवी प्राकट्योत्सव
20 फरवरी (शनिवार) – उर्स-ख्वाजा गरीब नवाज (अजमेर)
21 फरवरी (रविवार) – हरसू ब्रह्मदेव जयंती भभुआ-बिहार
23 फरवरी (मंगलवार) – भक्त पुण्डरीक उत्सव
25 फरवरी (गुरुवार) – मरुस्थल मेला-3 दिन राजस्थान, गुरु गोरखनाथ जयंती
26 फरवरी (शुक्रवार) – स्वामी करपात्रीजी पुण्यतिथि, मु.पर्व हजरत अली जयंती
27 फरवरी (शनिवार) – श्रीललिता देवी प्राकट्योत्सव, संत रविदास जयंती, मरुस्थल मेला समापन, चंद्रशेखर आजाद शहीद दिवस
28 फरवरी (रविवार) – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

मार्च 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 मार्च (मंगलवार) – अंगारकी संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 9:15
4 मार्च (गुरुवार) – पू.भा. के सूर्य रात 8:56
6 मार्च (शनिवार) – सीताष्टमी व्रत, कालाष्टमी, अष्टका श्राद्ध
9 मार्च (मंगलवार) – विजया एकादशी व्रत सबका
10 मार्च (बुधवार) – प्रदोष व्रत
11 मार्च (गुरुवार) – महाशिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
13 मार्च (शनिवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या
14 मार्च (रविवार) – चंद्रदर्शन, मीन संक्रांति रात 8:35
15 मार्च (सोमवार) – फलरिया दूज, मु.सावान हि.1442
17 मार्च (बुधवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, संत चतुर्थी (उड़ीसा), उ.भा. के सूर्य रा.शे. 4:47
19 मार्च (शुक्रवार) – गोरूपणी षष्ठी-बंगाल
20 मार्च (शनिवार) – कामदा सप्तमी व्रत
21 मार्च (रविवार) – होलाष्टक आरंभ
22 मार्च (सोमवार) – राष्ट्रीय नववर्ष चैत्र शक 1943 प्रारंभ
23 मार्च (मंगलवार) – फगुदशमी-उड़ीसा, लट्ठमार होली-नंदगाँव
24 मार्च (बुधवार) – आमलकी-रंगभरी एकादशी व्रत स्मार्त, श्रीकाशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस, लट्टमार होली-जन्मभूमि, मथुरा
25 मार्च (गुरुवार) – आमलकी एकादशी व्रत-वैष्णव, गोविन्द द्वादशी, नृसिंह द्वादशी
26 मार्च (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत
27 मार्च (शनिवार) – चौमासी चौदस-जैन
28 मार्च (रविवार) – स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा, होलिका दहन (प्रदोषकाल), दोलोत्सव-बंगाल
29 मार्च (सोमवार) – होली सर्वत्र, वसंतोत्सव, रतिकाम महोत्सव
31 मार्च (बुधवार) – संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 9:10, रेवती के सर्य दिन 3:18

मार्च 2021 की जयंतियां
6 मार्च (शनिवार) – जानकी प्राकट्योत्सव
7 मार्च (रविवार) – समर्थ गुरु रामदास जयंती
8 मार्च (सोमवार) – स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, महिला दिवस
11 मार्च (गुरुवार) – श्रीवैद्यनाथ प्राकट्योत्सव, कृत्तिवासेश्वर व काशी विश्वनाथ पूजन-दर्शन, मु.शब-ए-मिराज
15 मार्च (सोमवार) – उपभोक्ता दिवस, रामकृष्ण परमहंस जयंती
28 मार्च (रविवार) – डोलयात्रा, चैतन्य महाप्रभु जयंती
29 मार्च (सोमवार) – चौसट्ठी देवी दर्शन-पूजन, होला मेला पंजाब
30 मार्च (मंगलवार) – संत तुकाराम जयंती।

अप्रैल 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 अप्रैल (शुक्रवार) – रंग पंचमी
3 अप्रैल (शनिवार) – स्कंद षष्ठी-बंगाल
4 अप्रैल (रविवार) – शीतला सप्तमी व्रत, भानुसप्तमी पर्व, कालाष्टमी
5 अप्रैल (सोमवार) – शीतलाष्टमी (बसिअउरा)
6 अप्रैल (मंगलवार) – वृद्धअंगारक (बुढ़वामंगल) पर्व
7 अप्रैल (बुधवार) – पापमोचिनी एकादशी व्रत स्मार्त
8 अप्रैल (गुरुवार) – पापमोचिनी एकादशी व्रत वैष्णव, वारुणी पर्व प्रारंभ रा.शे.4:4
9 अप्रैल (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत, वारुणी पर्व प्रा.5:49 तक
10 अप्रैल (शनिवार) – मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
11 अप्रैल (रविवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या
12 अप्रैल (सोमवार) – स्नान-दान की सोमवती अमावस्या, चांद्रवर्ष संवत् 2077 समाप्त
13 अप्रैल (मंगलवार) – वासंतीय नवरात्र प्रारंभ, कलश-स्थापना, वि.सं.2078, बैठकी, चैती, गुड़ी पड़वा, उगादि-दक्षिण भारत, चंद्रदर्शन, अश्विनी मेष संक्रांति रा.शे.4:41
14 अप्रैल (बुधवार) – सिंधारा दोज, सतुआ संक्रांति पुण्यकाल, खरमास समाप्त, बं. नववर्ष वैशाख सं.1428 प्रारंभ, वैशाखी पर्व-पंजाब, मु.रमजान हि.1442, रोजा शुरू
15 अप्रैल (गुरुवार) – सौभाग्य-सुंदरी तीज व्रत, गण-गौरपूजा-राजस्थान, सरहुल
16 अप्रैल (शुक्रवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, श्रीगणेश दमनकोत्सव
17 अप्रैल (शनिवार) – रामराज्य महोत्सव, श्री लक्ष्मी पंचमी
18 अप्रैल (रविवार) – स्कंद षष्ठी व्रत, सूर्यषष्ठी व्रत-बिहार
19 अप्रैल (सोमवार) – महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा सायं 6:45 से, शुक्रोदय पश्चिम में प्रातः 5:40 से, ओली प्रारंभ (जैन)
20 अप्रैल (मंगलवार) – दुर्गाष्टमी, महाष्टमी व्रत, अन्नपूर्णा परिक्रमा रात 7:7 तक, अशोकाष्टमी-बंगाल
21 अप्रैल (बुधवार) – महानवमी व्रत, दुर्गानवमी, श्रीरामनवमी व्रत
22 अप्रैल (गुरुवार) – नवरात्र व्रत पारण, जवारे विसर्जन
23 अप्रैल (शुक्रवार) – कामदा एकादशी व्रत सबका
24 अप्रैल (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत, मदन द्वादशी, वामन द्वादशी, अनङ्ग त्रयोदशी
26 अप्रैल (सोमवार) – व्रत की पूर्णिमा
27 अप्रैल (मंगलवार) – स्नान-दान की चैत्र पूर्णिमा, वैशाख स्नान-दान-आरंभ, भरणी के सूर्य रा.8:56
28 अप्रैल (बुधवार) – आशादूज, कच्छपावतार
30 अप्रैल (शुक्रवार) – सं.गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रा.10:16

अप्रैल 2021 की जयंतियां
1 अप्रैल (गुरुवार) – मूर्ख दिवस
2 अप्रैल (शुक्रवार) – विजय गोविंद हलंकर जयंती-मणिपुर, गुड-फ्राइडे
3 अप्रैल (शनिवार) – ईस्टर सटरडे
4 अप्रैल (रविवार) – ईस्टर संडे
5 अप्रैल (सोमवार) – ऋषभनाथ जयंती-जैन
10 अप्रैल (शनिवार) – डॉ. हनीमेन जयंती
13 अप्रैल (मंगलवार) – शैलपुत्री देवी दर्शन, सिंधी नववर्ष दिवस, तेलगु नववर्ष प्रारंभ, गौतम ऋषी व डॉ. हेडगवार जयंती, श्रीकुंजबिहारी मेला-टिहरी, सुरकंडा देवी मेला-उत्तर काशी, विश्व बंजारा दिवस, झूलेलाल जयंती, जलियावाला बाग दिवस।
14 अप्रैल (बुधवार) – ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन, मत्स्यावतार, अंबेडकर जयंती
15 अप्रैल (गुरुवार) – चित्रघंटा देवी दर्शन
16 अप्रैल (शुक्रवार) – कूष्मांडा (दुर्गा) देवी दर्शन
17 अप्रैल (शनिवार) – स्कंदमाता देवी दर्शन
18 अप्रैल (रविवार) – कात्यायनी देवी दर्शन, विश्व धरा दिवस
19 अप्रैल (सोमवार) – कालरात्रि देवी दर्शन
20 अप्रैल (मंगलवार) – महागौरी देवी दर्शन, मेला बहुफोर्ट ज.क., मेला मनसा देवी
21 अप्रैल (बुधवार) – सिद्धिदात्री देवी दर्शन, अयोध्या परिक्रमा, श्रीरामचरित मानस जयंती, स्वामी नारायण जयंती, साईं बाबा उत्सव प्रारंभ, श्रीराज-राजेश्वरी मेला-तालतोली-गुप्तकाशी
23 अप्रैल (शुक्रवार) – बाबू कुँवर सिंह जयंती
25 अप्रैल (रविवार) – महावीर जयंती-जैन
27 अप्रैल (मंगलवार) – हनुमान प्राकट्योत्सव, अग्रोहा मेला, ओली समापन (जैन), धरती पूजा, खद्दी पर्व-छत्तीसगढ़, मेला-सालासर बालाजी-राजस्थान
28 अप्रैल (बुधवार) – कच्छप प्राकट्योत्सव
30 अप्रैल (शुक्रवार) – सती अनसूईया जयंती।

मई 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 मई (रविवार) – कोकिला षष्ठी व्रत-बंगाल, बेताल षष्ठी (ज.क.)
4 मई (मंगलवार) – श्रीशीतलाष्टमी व्रत, कालाष्टमी
7 मई (शुक्रवार) – वरूथिनी एकादशी व्रत सबका, मु.जुमा अलविदा
9 मई (रविवार) – प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
11 मई (मंगलवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की भौमवती अमावस्या, कृत्तिका के सूर्य दिन 3:54
13 मई (गुरुवार) – चंद्रदर्शन।
14 मई (शुक्रवार) – अक्षय तृतीया, मु.सव्वाल 1442, ईद-उल-फितर (ईद), वृष संक्रांति रात 3:3
15 मई (शनिवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत
18 मई (मंगलवार) – चंदन षष्ठी-बंगाल, श्रीगंगा सप्तमी (मध्याह्न), कमला सप्तमी
20 मई (गुरुवार) – सीता नवमी (मध्याह्न)
22 मई (शनिवार) – मोहिनी एकादशी व्रत स्मार्त, लक्ष्मी नारायण एकादशी-उड़ीसा
23 मई (रविवार) – मोहिनी एकादशी व्रत-वैष्णव, परशुराम द्वादशी, रुक्मिणी द्वादशी
24 मई (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत
25 मई (मंगलवार) – व्रत की पूर्णिमा, श्रीनृसिंह चतुर्दशी व्रत, रोहिणी के सूर्य दिन 1:17
26 मई (बुधवार) – स्नान-दान पूर्णिमा, वैशाखी पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, गंधेश्वरी पूजा-बंगाल, वैशाख व्रत-नियम समाप्त
27 मई (गुरुवार) – पिष्टी द्वारा ब्रह्म पूजा
29 मई (शनिवार) – संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत चं.उ.रा.10:2

मई 2021 की जयंतियां
1 मई (शनिवार) – श्रमिक दिवस, महाराष्ट्र-गुजरात स्थापना दिवस, गुरु तेगबहादुर जयंती
3 मई (सोमवार) – प्रेस स्वतंत्रता दिवस, गुरु अर्जुन देव जयंती
4 मई (मंगलवार) – मु. शहादते हजरत अली
7 मई (शुक्रवार) – श्रीवल्लभाचार्य जयंती, रविंद्रनाथ टैगोर जयंती
8 मई (शनिवार) – विश्व रेडक्रास दिवस
9 मई (रविवार) – मातृ दिवस (मदर्स-डे), हरिकिशन पुण्यतिथि
10 मई (सोमवार) – मु.शबेकदर
12 मई (बुधवार) – देव दामोदर तिथि-असम, महर्षि पाराशर जयंती
13 मई (गुरुवार) – छत्रपति शिवाजी जयंती
14 मई (शुक्रवार) – परशुराम जयंती, चंदन यात्रा, चार धाम यात्रा
17 मई (सोमवार) – आद्य शंकराचार्य जयंती, संत सूरदास जयंती, दूरसंचार दिवस
18 मई (मंगलवार) – श्रीरामानुजाचार्य जयंती
20 मई (गुरुवार) – बगलामुखी देवी प्राकट्योत्सव, श्रीजानकीजी प्राकट्योत्सव
25 मई (मंगलवार) – श्रीनृसिंह प्राकट्योत्सव, छिन्नमस्ता देवी प्राकट्योत्सव
26 मई (बुधवार) – पुष्करा देवी प्राकट्योत्सव, कूर्म प्राकट्योत्सव बुद्ध जयंती, अग्रोहा मेला, अबार माता मेला
27 मई (गुरुवार) – पं. जवाहरलाल नेहरू पुण्यतिथि
28 मई (शुक्रवार) – देवर्षि नारद जयंती
31 मई (सोमवार) – धूम्रपान निषेध दिवस

जून 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 जून (बुधवार) – श्रीशीतलाष्टमी व्रत, त्रिलोचनाष्टमी, बुधाष्टमी पर्व
6 जून (रविवार) – अचला एकादशी व्रत सबका, भद्रकाली ग्यारस-पंजाब, जलक्रीड़ा एकादशी-उड़ीसा
7 जून (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत
8 जून (मंगलवार) – मास शिवरात्रि व्रत, वटसावित्री व्रतारंभ-उ.भा., शिव चतुर्दशी व्रत, मृगशिरा के सूर्य दिन 12:36
10 जून (गुरुवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, वटसावित्री व्रत उ.भा., भउका अमावस्या, सावित्री अमावस्या उड़ीसा, फलहारिणी कालिका पूजा-बंगाल
11 जून (शुक्रवार) – चंद्रदर्शन, करवीर व्रत
12 जून (शनिवार) – मु. जिल्काद हि. 1442
13 जून (रविवार) – रंभा तीज व्रत
14 जून (सोमवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, उमा चतुर्थी व्रत बंगाल
15 जून (मंगलवार) – महादेव विवाह पंचमी-उ., मिथुन संक्रांति दिन 12:51, राजस संक्रांति-उड़ीसा
16 जून (बुधवार) – श्रीस्कंदषष्ठी व्रत, अरण्यषष्ठी, शीतला षष्ठी, जमाई षष्ठी-बंगाल
18 जून (शुक्रवार) – शुक्लादेवी पूजा
20 जून (रविवार) – गंगा दशहरा, श्रीरामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस
21 जून (सोमवार) – भीमसेनी-निर्जला एकादशी व्रत
22 जून (मंगलवार) – भौम प्रदोष व्रत, वट सावित्री व्रतारंभ-दक्षिण भारत, आर्द्रा में सूर्य दिन 1:23
24 जून (गुरुवार) – स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत-दक्षिण भारत, जलयात्रा
27 जून (रविवार) – रविवति सं.गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 9:33

जून 2021 की जयंतियां
1 जून (मंगलवार) – बाल सुरक्षा दिवस
5 जून (शनिवार) – विश्व पर्यावरण दिवस
10 जून (गुरुवार) – शनि देव प्राकट्योत्सव
13 जून (रविवार) – महाराणा प्रताप जयंती
14 जून (सोमवार) – गुरु अर्जुनदेव शहीद दिवस
18 जून (शुक्रवार) – धूमावती देवी प्राकट्योत्सव, मेला क्षीर भवानी-कश्मीर
20 जून (रविवार) – श्रीबटुकभैरव प्राकट्योत्सव, गायत्री माता प्राकट्योत्सव, पिता दिवस
21 जून (सोमवार) – रुक्मिणी विवाह-उड़ीसा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मेला-खाटू श्यामजी-राजस्थान, काशी विश्वेश्वर कलश यात्रा
22 जून (मंगलवार) – श्रीकामाख्या देवी महोत्सव प्रारंभ असम
24 जून (गुरुवार) – संत कबीरदास जयंती
25 जून (शुक्रवार) – गुरु हरगोविंद सिंह जयंती
26 जून (शनिवार) – नशा निरोधक दिवस
27 जून (रविवार) – मधुमेह दिवस (डायबीटिज-डे)

जुलाई 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
1 जुलाई (गुरुवार) – कालाष्टमी
2 जुलाई (शुक्रवार) – शीतलाष्टमी व्रत, इंद्राणी पूजा, त्रिलोचन पूजा
5 जुलाई (सोमवार) – योगिनी एकादशी व्रत सबका
6 जुलाई (मंगलवार) – पुनर्वसु के सूर्य दिन 2:58
7 जुलाई (बुधवार) – प्रदोष व्रत
8 जुलाई (गुरुवार) – मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
9 जुलाई (शुक्रवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या
10 जुलाई (शनिवार) – स्नान-दान की अमावस्या
11 जुलाई (रविवार) – गुप्त नवरात्रारंभ, चंद्रदर्शन, मनोरथ द्वि.
12 जुलाई (सोमवार) – रथयात्रा, मु.म. जिलहिज हि.1442
13 जुलाई (मंगलवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत
15 जुलाई (गुरुवार) – स्कंद-षष्ठी व्रत, कुमार षष्ठी व्रत
16 जुलाई (शुक्रवार) – विवश्वत सूर्य पूजा, कर्क संक्रांति रा.शे. 4:7, मास व्यापिनी मनसा पूजा प्रारंभ-बंगाल
17 जुलाई (शनिवार) – परशुरामाष्टमी-उड़ीसा, खर्ची पूजा
18 जुलाई (रविवार) – गुप्त नवरात्र समाप्त
20 जुलाई (मंगलवार) – हरिशयनी एकादशी व्रत, रवि नारायण एकादशी-उड़ीसा, पृष्य के सूर्य सायं 4:24
21 जुलाई (बुधवार) – प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, श्रीकृष्ण द्वादशी, चातुर्मास आरंभ, हरिद्वादशी-कश्मीर, मु. बकरीद
22 जुलाई (गुरुवार) – जया-पार्वती व्रत आरंभ-गुजरात
23 जुलाई (शुक्रवार) – व्रत की पूर्णिमा, कोकिला व्रत, शिवशयन चतुर्दशी-उड़ीसा, चौमासी चौदस-जैन
24 जुलाई (शनिवार) – स्नान-दान की आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा
25 जुलाई (रविवार) – पार्थिव पूजन आरंभ, मैथिल नववर्ष आरंभ सं.1429
26 जुलाई (सोमवार) – श्रावण (सोमवार) व्रत, जया पार्वती व्रत समापन-गुजरात
27 जुलाई (मंगलवार) – भौमव्रत, दुर्गायात्रा, हनुमद्दर्शन, मंगला-गौरी व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 9:24
28 जुलाई (बुधवार) – नागपंचमी-बंगाल, हरदेवी पूजा-जयपुर
30 जुलाई (शुक्रवार) – शीतला सप्तमी व्रत-उड़ीसा
31 जुलाई (शनिवार) – कालाष्टमी व्रत (प्रदोष काल में)

जुलाई 2021 की जयंतियां
1 जुलाई (गुरुवार) – डाक्टर्स-डे
5 जुलाई (सोमवार) – देवरहा बाबा पुण्यतिथि
11 जुलाई (रविवार) – विश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाई (सोमवार) – श्रीराम-बलराम रथोत्सव
18 जुलाई (रविवार) – मेला शरीक भगवती-कश्मीर
20 जुलाई (मंगलवार) – पुनर्यात्रा-उल्टा रथ-उड़ीसा
22 जुलाई (गुरुवार) – मेला ज्वालामुखी देवी-कश्मीर 3 दिन
23 जुलाई (शुक्रवार) – चंद्रशेखर आजाद जयंती, लोकमान्य तिलक जयंती
24 जुलाई (शनिवार) – श्रीसाईं बाबा उत्सव-शिरडी, ओशो पूर्णिमा, मेला-ज्वालामुखी देवी-कश्मीर
31 जुलाई (शनिवार) – मुंशी प्रेमचंद जयंती

अगस्त 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 अगस्त (रविवार) – श्रावण (सोमवार) व्रत
3 अगस्त (मंगलवार) – भौम व्रत, मंगलागौरी व्रत, दुर्गा यात्रा, हनुमद्दर्शन, श्लेषा के सूर्य सायं 4:45
4 अगस्त (बुधवार) – कामदा एकादशी व्रत सबका
5 अगस्त (गुरुवार) – प्रदोष व्रत
6 अगस्त (शुक्रवार) – मास शिवरात्रि व्रत, शिवचतुर्दशी व्रत
8 अगस्त (रविवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, हरियाली अमावस
9 अगस्त (सोमवार) – चंद्रदर्शन, श्रावण (सोमवार) व्रत
10 अगस्त (मंगलवार) – भौमव्रत, मंगलागौरी व्रत, दुर्गा यात्रा, हनुमद्दर्शन, मु.नववर्ष मुहर्रम 1443
11 अगस्त (बुधवार) – हरियाली तीज व्रत, मधुश्रवा तीज व्रत
12 अगस्त (गुरुवार) – वैना. गणेश चतुर्थी व्रत, दुर्वागणपति व्रत
13 अगस्त (शुक्रवार) – नागपंचमी, तक्षक पूजा
14 अगस्त (शनिवार) – लुण्ठन षष्ठी-बंगाल
15 अगस्त (रविवार) – शीतला सप्तमी व्रत, भानुसप्तमी पर्व
16 अगस्त (सोमवार) – श्रावण (सोमवार) व्रत, दुर्गाष्टमी व्रत
17 अगस्त (मंगलवार) – भौमव्रत, हनुमद्दर्शन, मंगला गौरी व्रत, दुर्गायात्रा, मघा-सिंह संक्रांति दिन 3:33, मनसा पूजा समापन
18 अगस्त (बुधवार) – पुत्रदा एकादशी व्रत सबका
19 अगस्त (गुरुवार) – दामोदर द्वादशी व्रत, मुहर्रम (ताजिया)
20 अगस्त (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत, आखेट त्रयोदशी-उड़ीसा
21 अगस्त (शनिवार) – व्रत की पूर्णिमा, शिव पवित्रारोपण, श्रावणी ऋग्वेदियों का
22 अगस्त (रविवार) – स्नान-दान पूर्णिमा, रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म, ओणम-केरल, नारोली पूर्णिमा
23 अगस्त (सोमवार) – भाद्रपद में दधि-त्याग, कजलियाँ-मध्य प्रदेश, अशून्यशयन व्रत
24 अगस्त (मंगलवार) – रतजग्गा
25 अगस्त (बुधवार) – कजरी तीज व्रत, सं.गणेश चतुर्थी व्रत, बहुला गणेश चौथ व्रत चंद्रोदय रात 8:26, सतुआ तीज, तिजड़ी-सिंधी
27 अगस्त (शुक्रवार) – कोकिला पंचमी, भातृभगिनी पंचमी, रक्षा पंचमी-जैन, चंद्र षष्ठी व्रत
28 अगस्त (शनिवार) – हलषष्ठी-ललही छठ व्रत
29 अगस्त (रविवार) – भानु सप्तमी पर्व
30 अगस्त (सोमवार) – श्रीकृष्णजन्माष्टमी व्रत सबका, गोकुलाष्टमी, दूर्वाष्टमी
31 अगस्त (मंगलवार) – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (उदया रोहिणी मत), गुग्गा नवमी, पू.फा. के सूर्य दिन 12:14

अगस्त 2021 की जयंतियां
1 अगस्त (रविवार) – लोकमान्य तिलक पुण्यतिथि, फ्रेंडशिप डे
3 अगस्त (मंगलवार) – मैथिलीशरण गुप्त जयंती
9 अगस्त (सोमवार) – भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, युवक दिवस
10 अगस्त (मंगलवार) – धर्मसम्राट् स्वामी करपात्रीजी जयंती
11 अगस्त (बुधवार) – ठकुराइन जयंती
13 अगस्त (शुक्रवार) – कल्कि अवतार
15 अगस्त (रविवार) – स्वतंत्रता दिवस, गोस्वामी तुलसीदास जयंती
16 अगस्त (सोमवार) – मेला-नैनादेवी-चिंतापूर्णी देवी-हिमाचल प्रदेश
18 अगस्त (बुधवार) – झूलन यात्रा आरंभ
19 अगस्त (गुरुवार) – विश्व छायांकन दिवस
20 अगस्त (शुक्रवार) – सद्भावना दिवस, विश्व मच्छर दिवस
21 अगस्त (शनिवार) – हयग्रीव प्राकट्योत्सव
22 अगस्त (रविवार) – झूलन यात्रा समाप्त, संस्कृत दिवस, अमरनाथ यात्रा
24 अगस्त (मंगलवार) – विंध्याचल-भीमचंडी देवी प्राकट्योत्सव
25 अगस्त (बुधवार) – विशालाक्षी देवी यात्रा
27 अगस्त (शुक्रवार) – माधवदेव तिथि-असम
28 अगस्त (शनिवार) – श्रीबलराम प्राकट्योत्सव
30 अगस्त (सोमवार) – भारतेंदु जयंती

सितंबर 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 सितंबर (गुरुवार) – जया एकादशी व्रत स्मार्त
3 सितंबर (शुक्रवार) – जया एकादशी व्रत वैष्णव, पर्युषण प्रारंभ (जैन)
4 सितंबर (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत, अघोर द्वादशी
5 सितंबर (रविवार) – मासशिवरात्रि व्रत, शिव-चतुर्दशी व्रत
6 सितंबर (सोमवार) – अघोर चतुर्दशी, श्राद्ध की अमावस्या, कशोत्पाटिनी अमावस्या, पिठोरी अमावस
7 सितंबर (मंगलवार) – स्नान-दान की भौमवती अमावस्या
8 सितंबर (बुधवार) – चंद्रदर्शन
9 सितंबर (गुरुवार) – हरितालिका तीज व्रत, मु. सफर हि.1443
10 सितंबर (शुक्रवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, गणेशोत्सव प्रारंभ, ढेला चौथ-चंद्रदर्शन निषेध (चंद्रास्त रात 8:7)
11 सितंबर (शनिवार) – ऋषि पंचमी व्रत, अरुंधती सहित सप्तऋषि पूजन, रक्षा पंचमी-बंगाल
12 सितंबर (रविवार) – सूर्य षष्ठी व्रत, लोलार्क कुंड स्नान पर्व, भदैनी-वाराणसी
13 सितंबर (सोमवार) – मुक्ताभरण संतान सप्तमी व्रत, अपराजिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रतारंभ, सोरहिया मेला 16 दि.प्रा., अनुराधा में ज्येष्ठा देवी आवाहन
14 सितंबर (मंगलवार) – राधाष्टमी व्रत, उ.फा. के सूर्य प्रातः 6:24
15 सितंबर (बुधवार) – महानंदा नवमी
16 सितंबर (गुरुवार) – दशावतार व्रत
17 सितंबर (शुक्रवार) – पद्मा-कर्मा एकादशी व्रत, वामन द्वादशी व्रत, डोल ग्यारस, जलझूलनी एकादशी-राजस्थान, कन्या संक्रांति दिन 4:31 से, विश्वकर्मा पूजा।
18 सितंबर (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत
19 सितंबर (रविवार) – महा(रविवार) व्रत, अनंत चतुर्दशी व्रत, गणपति विसर्जन
20 सितंबर (सोमवार) – स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा, उमा महेश्वर व्रत, लोकपाल पूजा, नांदी मातामह श्राद्ध
21 सितंबर (मंगलवार) – आश्विन में दूध का त्याग, महालया पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, फसली नववर्षारंभ असौज सन् 1429 प्रारंभ
22 सितंबर (बुधवार) – अशून्यशयन व्रत, द्वितीया श्राद्ध
23 सितंबर (गुरुवार) – तृतीया श्राद्ध
24 सितंबर (शुक्रवार) – सं.गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 8:1, भरणी श्राद्ध, चतुर्थी श्राद्ध
25 सितंबर (शनिवार) – पंचमी श्राद्ध
26 सितंबर (रविवार) – षष्ठी श्राद्ध, चंद्रषष्ठी व्रत
27 सितंबर (सोमवार) – सप्तमी श्राद्ध, हस्त के सूर्य रात 9:47, मु.चेहल्लुम
28 सितंबर (मंगलवार) – महालक्ष्मी व्रत चं.उ.रात 10:42
29 सितंबर (बुधवार) – जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत, अष्टमी श्राद्ध
30 सितंबर (गुरुवार) – जीउतिया व्रत पारण, मातृनवमी, नवमी श्राद्ध, मातामह श्राद्ध

सितंबर 2021 की जयंतियां
5 सितंबर (रविवार) – कैलाश यात्रा, शिक्षक दिवस, डॉ. राधाकृष्णन जयंती, मदर टेरेसा पुण्यतिथि
8 सितंबर (बुधवार) – विश्वसाक्षरता दिवस, शंकरदेव तिथि-असम
9 सितंबर (गुरुवार) – वाराह प्राकट्योत्सव
11 सितंबर (शनिवार) – संत विनोवा भावे जयंती, मेला पाट 3 दिन
14 सितंबर (मंगलवार) – हिंदी दिवस
15 सितंबर (बुधवार) – इंजीनियर्स-डे, श्रीचंद जयंती
17 सितंबर (शुक्रवार) – विश्वकर्माजी प्राकट्योत्सव, श्रीवामन प्राकट्योत्सव
24 सितंबर (शुक्रवार) – विश्व हृदय दिवस
25 सितंबर (शनिवार) – माघवदेव तिथि-असम
27 सितंबर (सोमवार) – विश्व पर्यटन दिवस
30 सितंबर (गुरुवार) – बैंक अर्ध-वार्षिक लेखा बंदी

अक्टूबर 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
1 अक्टूबर (शुक्रवार) – दशमी श्राद्ध
2 अक्टूबर (शनिवार) – इंदिरा एकादशी व्रत, एकादशी श्राद्ध
3 अक्टूबर (रविवार) – यती-संन्यासी श्राद्ध, द्वादशी-मघा श्राद्ध
4 अक्टूबर (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, त्रयोदशी श्राद्ध
5 अक्टूबर (मंगलवार) – चतुर्दशी श्राद्ध, शस्त्रादि से मृतक का श्राद्ध
6 अक्टूबर (बुधवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, पितृविसर्जन, महालया समाप्त
7 अक्टूबर (गुरुवार) – शारदीय नवरात्र आरंभ, कलश स्थापन, (अभिजित् मुहूर्त दिन 11:37 से 12:23 तक), चंद्रदर्शन, दौहित्र द्वारा मातामह श्राद्ध
8 अक्टूबर (शुक्रवार) – मु.म. रविउल अव्वल हि.1443
9 अक्टूबर (शनिवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, मान चतुर्थी
10 अक्टूबर (रविवार) – उपांग ललिता व्रत
11 अक्टूबर (सोमवार) – विल्व आमंत्रण, चित्रा के सूर्य दि.10:17
12 अक्टूबर (मंगलवार) – सरस्वती आवाहन, महानिशा पूजा, अन्नपूर्णा परिक्रमा रात 1:48 से, ओली प्रारंभ जैन
13 अक्टूबर (बुधवार) – बुधाष्टमी, महाष्टमी व्रत, दुर्गाष्टमी व्रत, अन्नपूर्णा परिक्रमा रात 11:41 तक, सरस्वती पूजा
14 अक्टूबर (गुरुवार) – महानवमी, दुर्गा नवमी
15 अक्टूबर (शुक्रवार) – विजयादशमी, अपराजिता पूजन, पट्टाभिषेक पूजा, शस्त्रपूजा, सीमोल्लंघन, शमीपूजन, दुर्गा देवी विसर्जन, नवरात्र व्रत पारण
16 अक्टूबर (शनिवार) – पापांकुशा एकादशी व्रत
17 अक्टूबर (रविवार) – पद्मनाभ द्वादशी व्रत, तुला संक्रांति रात 3:27
18 अक्टूबर (सोमवार) – सोम प्रदोष व्रत
19 अक्टूबर (मंगलवार) – कोजागरी व्रत, नीशीथव्यापिनी-शरद् पूर्णिमा, मु.पर्व बारावफात
20 अक्टूबर (बुधवार) – स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा, ओली समाप्त
21 अक्टूबर (गुरुवार) – कार्तिक मास का यम-नियम-व्रतारंभ
22 अक्टूबर (शुक्रवार) – अशून्यशयन व्रत
24 अक्टूबर (रविवार) – संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, करवा चौथ व्रत चं.उ. रात 7:51 पर, ललिता चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी-बंगाल, स्वाती के सूर्य रा.7:57, मु.ईदे मिलाद
28 अक्टूबर (गुरुवार) – अहोई अष्टमी व्रत चंद्रोदय रात 11:13
29 अक्टूबर (शुक्रवार) – राधाष्टमी, राधाकुंड स्नान पर्व, कराष्टमी (महाराष्ट्र)

अक्टूबर 2021 की जयंतियां
1 अक्टूबर (शुक्रवार) – रक्तदान दिवस
2 अक्टूबर (शनिवार) – गाँधी-शास्त्री जयंती, अहिंसा दिवस
4 अक्टूबर (सोमवार) – राष्ट्रीय अखंडता दिवस
5 अक्टूबर (मंगलवार) – विश्व खाद्य दिवस
6 अक्टूबर (बुधवार) – शहादते इमाम हसन, आखिरी चहार शम्बा
7 अक्टूबर (गुरुवार) – श्रीशैलपुत्री देवी दर्शन, महाराज अग्रसेन जयंती
8 अक्टूबर (शुक्रवार) – श्री ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन, वायु सेना दिवस
9 अक्टूबर (शनिवार) – श्रीचित्रघंटा देवी दर्शन, विश्व दृष्टि दिवस
10 अक्टूबर (रविवार) – श्रीकूष्मांडा दुर्गा देवी दर्शन, चरखा जयंती, राष्ट्रीय डाक दिवस
11 अक्टूबर (सोमवार) – श्रीस्कंद माता देवी दर्शन, श्रीकात्यायनी देवी दर्शन
12 अक्टूबर (मंगलवार) – श्रीकालरात्रि देवी दर्शन
13 अक्टूबर (बुधवार) – श्रीमहागौरी देवी दर्शन
14 अक्टूबर (गुरुवार) – श्रीसिद्धिदात्री देवी दर्शन
15 अक्टूबर (शुक्रवार) – बौद्धावतार, साईंबाबा पुण्यतिथि, माधवाचार्य जयंती
16 अक्टूबर (शनिवार) – भरतमिलाप-नाटी इमली, वाराणसी
20 अक्टूबर (बुधवार) – वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
21 अक्टूबर (गुरुवार) – पुलिस स्मृति दिवस
24 अक्टूबर (रविवार) – नक्कटैया चेतगंज, वाराणसी
29 अक्टूबर (शुक्रवार) – श्रीराधा प्राकट्योत्सव
31 अक्टूबर (रविवार) – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, एकता दिवस

नवंबर 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
1 नवंबर (सोमवार) – रंभा एकादशी व्रत सबका, गोवत्स द्वादशी
2 नवंबर (मंगलवार) – भौम प्रदोष व्रत, धनतेरस
3 नवंबर (बुधवार) – नरक चतुर्दशी, मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, हनुमज्जन्म सायं
4 नवंबर (गुरुवार) – स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, दीपावली, महाकाली पूजा, प्रातः हनुमद् दर्शन
5 नवंबर (शुक्रवार) – अन्नकूट, गोवर्धन पूजा काशी से अन्यत्र, बलिपूजा
6 नवंबर (शनिवार) – चंद्रदर्शन, गोवर्धन पूजा-काशी में, भैयादूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, दावात पूजा, विशाखा के सूर्य रात 3:5
7 नवंबर (रविवार) – मु.म.रवि उस्सानी हि.1443
8 नवंबर (सोमवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत 3 दिन प्रारंभ
9 नवंबर (मंगलवार) – सौभाग्य पंचमी व्रत, ज्ञानपंचमी-जैन
10 नवंबर (बुधवार) – सूर्यषष्ठी (डालाछठ) व्रत सायं अर्घ्य
11 नवंबर (गुरुवार) – डाला छठ प्रातः अर्घ्य, व्रत पारण
12 नवंबर (शुक्रवार) – गोपाष्टमी, गो पूजन
13 नवंबर (शनिवार) – अक्षय नवमी, कूष्मांड नवमी, आँवला नवमी, दुर्गा नवमी, जगद्धात्री पूजा-बंगाल
15 नवंबर (सोमवार) – हरिप्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह, भीष्मपंचक प्रारंभ
16 नवंबर (मंगलवार) – भौम प्रदोष व्रत, एकादशी व्रत पारण दिन 9:15 तक, चातुमास समाप्त, वृश्चिक संक्रांति रात 12:58
17 नवंबर (बुधवार) – वैकुंठ चतुर्दशी व्रत, मु.ग्यारहवीं शरीफ
18 नवंबर (गुरुवार) – व्रत की पूर्णिमा, श्रीकाशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस, रास पूर्णिमा, त्रिपुरोत्सव
19 नवंबर (शुक्रवार) – स्नान-दान की पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, श्रीकार्तिकेय दर्शन, चौमासी चौदस-जैन
20 नवंबर (शनिवार) – कार्तिक व्रत पारण, अनुराधा के सूर्य प्रातः 8:1
22 नवंबर (सोमवार) – सौभाग्य सुंदरी तीज
23 नवंबर (मंगलवार) – संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात 8:1
24 नवंबर (बुधवार) – श्री अन्नपूर्णा देवी व्रतारंभ 16 दिनात्मक
25 नवंबर (गुरुवार) – श्रीरामेश्वर महादेव दर्शन-पूजन
27 नवंबर (शनिवार) – भैरव अष्टमी व्रत, अष्टभैरव दर्शन, कालाष्टमी, रुक्मिणी 8 व्रत, प्रथमाष्टमी व्रत (उड़ीसा)
30 नवंबर (मंगलवार) – उत्पंना एकादशी व्रत सबका

नवंबर 2021 की जयंतियां
2 नवंबर (मंगलवार) – धन्वंतरी प्राकट्योत्सव
3 नवंबर (बुधवार) – श्रीहनुमान् प्राकट्योत्सव, कामेश्वरी देवी प्राकट्योत्सव
4 नवंबर (गुरुवार) – महावीर निर्वाण दिवस
7 नवंबर (रविवार) – विश्वामित्र जयंती
13 नवंबर (शनिवार) – अयोध्या-मथुरा परिक्रमा
14 नवंबर (रविवार) – बाल दिवस, पं. जवाहर लाल नेहरू जयंती
19 नवंबर (शुक्रवार) – गुरुनानक जयंती, पुष्कर मेला-अजमेर, हरिहर क्षेत्र मेला-सोनपुर, गढ़ मुक्तेश्वर-पुष्कर मेला, महावीर-रथोत्सव-जैन, भृगु आश्रम मेला ददरी-बलिया
22 नवंबर (सोमवार) – उर्स-हजरतनिजामुद्दीन (दिल्ली)
25 नवंबर (गुरुवार) – लोटा भंटा मेला-रामेश्वर, वाराणसी
27 नवंबर (शनिवार) – कालभैरव प्राकट्योत्सव।

दिसंबर 2021 के व्रत, पर्व व त्यौहार
2 दिसंबर (गुरुवार) – प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, मु.पर्व शबे मिराज
3 दिसंबर (शुक्रवार) – ज्येष्ठा के सूर्य दिन 11:12
4 दिसंबर (शनिवार) – स्नान-दान श्राद्ध की अमावस्या, रुद्र व्रत पीडिया
5 दिसंबर (रविवार) – चंद्रदर्शन
6 दिसंबर (सोमवार) – मु.म. जमादि उल अव्वल हि.1443
7 दिसंबर (मंगलवार) – वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत
8 दिसंबर (बुधवार) – द्वितीय नागपंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव, श्रीपंचमी
9 दिसंबर (गुरुवार) – स्कंद षष्ठी व्रत, चंपा षष्ठी-महाराष्ट्र, मूलकरूपिणी षष्ठी व्रत, गुहषष्ठी
10 दिसंबर (शुक्रवार) – मित्र (सूर्य) सप्तमी व्रत
12 दिसंबर (रविवार) – महानंदा नवमी, कल्पादि नवमी
14 दिसंबर (मंगलवार) – मोक्षदा एकादशी व्रत, मौनी एकादशी जैन
15 दिसंबर (बुधवार) – मत्स्य द्वादशी, व्यजनदान द्वादशी
16 दिसंबर (गुरुवार) – प्रदोष व्रत, मूल-धनु संक्रांति दिन 1:1, खरमास प्रारंभ
18 दिसंबर (शनिवार) – व्रत की पूर्णिमा, पिशाचमोचन श्राद्ध, कपर्दीश्वर महादेव दर्शन
19 दिसंबर (रविवार) – स्नान-दान की पूर्णिमा
22 दिसंबर (बुधवार) – सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत च.उ.रात 7:55
25 दिसंबर (शनिवार) – क्रिसमस-डे (बड़ा दिन)
26 दिसंबर (रविवार) – भानुसप्तमी पर्व, कालाष्टमी
27 दिसंबर (सोमवार) – अष्टका श्राद्ध
29 दिसंबर (बुधवार) – पौष दशमी, पू.षा. के सूर्य दि.1:59
30 दिसंबर (गुरुवार) – सफला एकादशी व्रत सबका, सुरूपा द्वादशी व्रत
31 दिसंबर (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत।

दिसंबर 2021 की जयंतियां
1 दिसंबर (बुधवार) – विश्व एड्स दिवस
3 दिसंबर (शुक्रवार) – डॉ.राजेंद्र प्रसाद जयंती, किसान दिवस, भोपाल गैस त्रासदी दिवस
4 दिसंबर (शनिवार) – नौसेना दिवस
6 दिसंबर (सोमवार) – डॉ.भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि
7 दिसंबर (मंगलवार) – झंडा दिवस
8 दिसंबर (बुधवार) – गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस
10 दिसंबर (शुक्रवार) – मानवाधिकार दिवस
14 दिसंबर (मंगलवार) – ऊर्जा बचत दिवस, गीता जयंती
18 दिसंबर (शनिवार) – श्रीदत्तात्रेय प्राकट्योत्सव
19 दिसंबर (रविवार) – अंतर्गृही यात्रा-काशी, षोडशी त्रिपुर सुंदरी-प्राकट्योत्सव
25 दिसंबर (शनिवार) – ईसा मसीह जयंती, पं.मदनमोहन मालवीय जयंती (अं.मत)
26 दिसंबर (रविवार) – जोर मेला आरंभ-3 दिन-पंजाब
30 दिसंबर (गुरुवार) – पार्श्वनाथ जयंती-जैन
31 दिसंबर (शुक्रवार) – नववर्ष की पूर्व संध्या

Post a Comment

0 Comments