इस मुस्लिम एक्टर ने रामानंद सागर की रामायण में किए सबसे ज्यादा रोल

muslim actor aslam khan played several roles

रामायण के किरदारों में हर किसी के जहन में सबसे पहले नाम आता है श्रीराम (अरुण गोविल) सीता (दीपिका) का। इनके बाद लक्ष्मण की भूमिका करने वाले सुनील लहरी और रावण बनने वाले अरविंद त्रिवेदी का। रायामण के पुनः प्रसारण से ये सभी पात्र इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन रामानंद सागर की इसी रामायण में एक कलाकार ऐसा भी रहा जिसने इस शो में एक नहीं बल्कि कई भूमिकाएं अदा की हैं। जी हां, कभी ये शख्स केवट का सेनापति बना तो कभी एक ऋषि के अवतार में दिखाई दिया, कभी रावण की सभा में नजर आया तो सीता कभी स्वयंवर में पहुंचा। एक से अधिक किरदार करने वाले इस मुस्लिम अभिनेता ने रामायण के जरिए खूब ख्याति पाई है। आइए जानते हैं इस शख्स के बारे में।



दरअसल, यहां बात हो रही है अभिनेता असलम खान को लेकर। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में1961 में जन्मे असलम खान की पढ़ाई मुंबई में हुई है। शो करने से पहले असलम को रेलवे में नौकरी करना चाहते थे लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह सरकारी नौकरी करे। वह चाहते थे कि उनका बेटा मुंबई जाकर अच्छी जॉब करे।

असलम ने रामायण में निषादराज केवट के सेनापति का किरदार अदा किया। वह खर दूषण की सेना में भी नजर आए। वह राजा दशरथ के साथ भी दिखाई दिए।

रामायण में समुद्र देवता के रूप में आपने जिसे देखा वह भी असलम खान ही थे। सीता स्वयंबर में वह एक भजन गायक की भूमिका में नजर आए थे।



असलम मुंबई में स्टेज शो देखते जाते थे। वहीं से उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने लगे और रामायण में तो उन्हें कई किरदार करने को मिले।

उन्होंने कृष्णा में फीमेल राक्षसी का रोल निभाया था।

रामायण में तमाम भूमिकाएं अदा करने के अलावा असलम में अलिफ लैला, श्री कृष्णा, सूर्यपुत्र कर्ण, मशाल, हवाएं जैसे सीरियलों में काम किया है।

सन 2002 के बाद इन्होंने सीरियलों में काम करना बंद कर दिया, क्योंकि इन्हें कोई बड़ी भूमिका नहीं मिल पाती थी। अभी यह किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं।



यह भी पढ़े : यह लड़का Google से घर बैठे कमाता है लाखों रुपये

दरअसल, यहां बात हो रही है अभिनेता असलम खान को लेकर। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में1961 में जन्मे असलम खान की पढ़ाई मुंबई में हुई है। शो करने से पहले असलम को रेलवे में नौकरी करना चाहते थे लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह सरकारी नौकरी करे। वह चाहते थे कि उनका बेटा मुंबई जाकर अच्छी जॉब करे। अभी यह किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
साभार : jansatta.com

Post a Comment

0 Comments