Current Affairs 2022 in Hindi : रेलवे, बैंक, पुलिस आदि परीक्षाओं में आयेगें करेंट अफेयर्स के सवाल

Current Affairs in Hindi

GK, Current Affairs 2022 in Hindi : सभी सरकारी परीक्षाओं (Sarkari Exam) जैसे रेलवे, बैंक, पुलिस आदि में करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से सवाल आते ही हैं। इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के सवाल पूछे जाते हैं। कई लोग करेंट अफेयर्स (Current Affairs) की तैयारी में घंटों खराब कर देते हैं। ऐसे में हम उनके लिए करेंट अफेयर्स के 50 सवाल लेकर आए हैं। ऐसे में अब आप रोज 5 मिनट देकर करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते हैं। आइये जानते हैं करेंट अफेयर्स के उन सवालों के बारे में जो हर परीक्षा के लिए जरूरी है...



1. किसे हाल ही में ट्यूनीशिया का राष्ट्रपति चुना गया है? – कैस सैय्यद
2. विश्व भर में किस दिन गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है? – 17 अक्टूबर
3. ब्रिटेन में किस विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने एक 'कृत्रिम पत्ती' विकसित की है जो सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके सिनगैस का उत्पादन कर सकती है? – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
4. पश्चिमी घाट में वैज्ञानिकों एक समूह ने द्रविडोगेको परिवार की छिपकलियों की कितने प्रजातियों की खोज की है? – छह
5. संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? – 24 अक्टूबर
6. हाल ही में किस विश्वविद्यालय और फ्रेंड्स ऑफ़ मरीन लाइफ नामक गैर सरकारी संगठन द्वारा कोवलम एवं थुम्बा में प्रवाल की कुछ दुर्लभ प्रजातियों की खोज की गई है? – केरल विश्वविद्यालय
7. किस देश ने हाल ही में भारत के साथ डाक सेवा बंद कर दी है? – पाकिस्तान
8. हाल ही में किस राज्य प्रदूषण बोर्ड द्वारा पेट्टा थुलल अनुष्ठान के दौरान उपयोग किये जाने वाले रसायन युक्त रंगों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है? – केरल
9. किस दिन विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है? – 24 अक्टूबर
10. किसे हाल ही में UIDAI का नया सीईओ नियुक्त किया गया है? – पंकज कुमार
11. किसे हाल ही में भारत का 47वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है? – जस्टिस एस ए बोबडे
12. कानून मंत्रालय द्वारा नियमों में संशोधन के अनुसार कितनी आयु से अधिक के लोग अब पोस्टल बैलट का उपयोग कर सकेंगे? – 80

यह भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण नोट्स इन हिंदी

13. भारत और फ्रांस के बीच किस नाम से 31 अक्टूबर को संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया जायेगा? – शक्ति-2019
14. किस देश ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि जाहिर की है? – फिलीपींस
15. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति सेबेस्टिन पिन्येरा ने पूरी कैबिनेट को निलंबित कर दिया है? – चिली
16. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना की है? – सऊदी अरब
17. कश्मीरी सेब उत्पादकों की मदद के लिये किस राज्य की शीर्ष सहकारी संस्था बिस्कोमान ने राज्य में कम मूल्य पर कश्मीरी सेब के विक्रय की पहल की है? – बिहार
18. स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने के उद्देश्य से किस नाम से आरंभ की गई दिल्ली पुलिस की पहल में 15 और नई वैन शामिल की गई हैं? – प्रखर
19. भारत के सीमावर्ती राज्यों के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिये किस देश द्वारा मणिपुर में नदी पर नये पुल के निर्माण की घोषणा की गई है? – म्यांमार
20. किस भारतीय एयरलाइन्स ने अपने एक विमान के टेल पर सिख धर्म का प्रतीक चिन्ह ‘एक ओंकार’ बनाया है? – एयर इंडिया
21. भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में आयोजित किया जायेगा? – गोवा
22. नोबेल पुरस्कार समिति ने साल 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार किस देश के प्रधानमंत्री को देने की घोषणा की? – इथियोपिया
23. नासा ने हाल ही में किस नाम से आयनमंडल का अध्ययन करने के लिए एक सैटेलाईट लॉन्च किया है? – ICON
24. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 11 अक्टूबर
25. भारत में किस तारीख को पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 21 अक्टूबर



26. मृत्युदंड विरोधी दिवस (World Day Against the Death Penalty) किस दिन मनाया जाता है? – 10 अक्टूबर
27. हाल ही में ऑक्सफैम द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में किस राज्य के चाय बागानों में हो रहे श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन का वर्णन किया गया है? – असम
28. किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले वैश्विक नेता बन गये हैं? – इंस्टाग्राम
29. उस भारतीय नन का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में पोप फ्रांसिस द्वारा ‘संत’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है? – मरियम थ्रेसिया
30. अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 15 अक्टूबर
31. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य की 1797 अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने को मंज़ूरी दे दी है? – दिल्ली
32. विश्व मानक दिवस-2019 कब मनाया गया? – 14 अक्टूबर
33. भारत के प्रथम अंतरराष्ट्रीय सहकारी व्यापार मेले का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया? – नई दिल्ली
34. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019 में भारत को कौन सा स्थान मिला है? – 102
35. किस दिन विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है? – 16 अक्टूबर
36. किसे बुकर पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है? – मार्गरेट एटवुड

यह भी पढ़ें: खेल-खिलाड़ी करेंट अफेयर्स इन हिंदी

37. जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा कश्मीर क्षेत्र में फोन सुविधा को बेहतर बनाये जाने के लिए प्रत्येक जिले में कितने पीसीओ बनाने की घोषणा की है? – 50
38. किस देश ने हाल ही में वाणिज्यिक वाहक रॉकेटों की नई पीढ़ी स्मार्ट ड्रैगन का अनावरण किया है? – चीन
39. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने किस देश को फरवरी 2020 तक अपनी ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया है? – पाकिस्तान
40. नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी India Innovation Index 2019 में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है? – कर्नाटक
41. India Innovation Index 2019 में केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में पहला स्थान किसे मिला है? – दिल्ली
42. किस पर्यावरणविद को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है? – चंडी प्रसाद भट्ट
43. भारत और अमेरिका के मध्य आयोजित होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का कौन सा संस्करण हाल ही में आरंभ हुआ है? – 10वां
44. अंतरिक्ष के इतिहास में कितनी महिलाओं ने पहली बार बिना किसी पुरुष साथी के स्पेस वॉक किया? – दो
45. यूनिसेफ के मुताबिक, 2018 में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के सर्वाधिक मामले किस देश में दर्ज हुए है? – भारत
46. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस स्कूल में 2021-22 सत्र से लड़कियों को प्रवेश देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है? – सैनिक स्कूल
47. कौन सा देश 91वीं इंटरपोल महासभा का साल 2022 में आयोजन करेगा? – भारत
48. विश्व की पहली सबसे लंबी नॉन-स्टॉप पैसेंजर फ्लाइट न्यूयॉर्क से उड़ान भरकर 19 घंटे और 16 मिनट में ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में पहुंची? – सिडनी
49. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में घोषणा की कि उनका देश बहुप्रतीक्षित करतारपुर गलियारे को कितने नवंबर को खोलेगा? – 09 नवंबर
50. किस स्थान पर इतिहासकारों ने 2,000 वर्ष से अधिक पुरानी एक सड़क की खोज की है? – येरुशलम

Post a Comment

0 Comments