करंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर अगस्त 2019 - पीडीएफ में

Current Affairs

करंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर अगस्त 2019 (Current Affairs in Hindi August 2019) : सभी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में 100% सफलता के लिए करेंट अफेयर्स से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी एक पंक्ति में पढ़े। इसके अध्ययन से आप केन्द्र व राज्य की परीक्षाओं के लिए हमेशा अपडेट रहकर अपनी सफलता पक्की कर सकते है।



1. अमेरिकी विश्व संसाधन संस्थान के अनुसार जल संकट से सर्वाधिक ग्रसित विश्व के 17 देशों में भारत किस स्थान पर है? – 13वें
2. एम. वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति पद पर दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर किस नाम से पुस्तक लॉन्च की गई है? – Listening, Learning and Leading
3. किस आईआईटी के शोधकर्त्ताओं ने पहली बार एनोड के रूप में हल्के स्टील का प्रयोग करके रिचार्जेबल आयरन आयन बैटरी का निर्माण किया है? – आईआईटी मद्रास
4. किस भारतीय पत्रकार को वर्ष 2019 के रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है? – रवीश कुमार
5. किस राज्य में 8-9 अगस्त, 2019 को ई-गवर्नेंस पर 22वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा? – मेघालय
6. किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना’ शुरु करने को मंजूरी दे दी है? – उत्तर प्रदेश
7. किस राज्य सरकार ने 9 साल की लड़की एलंगबाम वैलेंटिना को राज्य का ग्रीन एम्बेसडर नियुक्त किया है? – मणिपुर
8. किसे इस वर्ष वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा? – विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान
9. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, किस शहर में प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत अपशिष्ट की खुले में डंपिंग (Dumping) और दहन (Burning) हैं? – दिल्ली
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के अलावा जजों की संख्या 30 से बढ़ाकर कितने किए जाने की मंज़ूरी दे दी है? – 33
11. टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? – विराट कोहली
12. तीन तलाक देने वाले पति को अधिकतम कितने साल तक की सज़ा और जुर्माना हो सकता है? – तीन साल
13. दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए कौन सा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्क्रैप (Scrap) आयातक बन गया है? – भारत
14. नासा के ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट ने एक ‘सुपर अर्थ’ ग्रह की खोज की. उसे क्या नाम दिया गया है? – GJ 357d
15. फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने महिलाओं के अगले फुटबॉल विश्व कप में टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर कितने करने को अनुमति दे दी है? – 32
16. फोर्ब्स पत्रिका की खेलों में सबसे अधिक भुगतान वाली महिलाओं की सूची में किस खिलाड़ी ने शीर्ष स्थान हासिल किया? – सेरेना विलियम्स


17. भारत ने कौशल विकास और कुटीर उद्योग परियोजना के लिए गाम्बिया को कितने लाख अमेरिकी डॉलर की मदद देने की घोषणा की? – पाँच लाख
18. भारत में जन्मीं तथा अब इंग्लैंड में बस चुकी किस युवती को मिस इंग्लैंड 2019 के खिताब से नवाज़ा गया है? – भाषा मुखर्जी
19. भारत रत्न-2019 किस संगीतकार को मरणोपरांत दिया गया है? – भूपेन हज़ारिका
20. भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – चंद्रिमा शाह
21. मणिपुर की 09 वर्षीय बच्ची का क्या नाम है जिसे हाल ही में ‘मुख्यमंत्री ग्रीन मणिपुर मिशन’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है? – एलंगबाम वेलेंतिना देवी
22. रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य कहाँ स्थित है? – कर्नाटक
23. वर्ष 2019 का संस्कृत दिवस कब मनाया गया? – 15 अगस्त
24. विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) किस दिन मनाया जाता है? – 12 अगस्त
25. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं? – 453
26. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त से पहले किस देशभक्ति गीत को रिलीज़ किया गया है? – वतन
27. स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 लॉन्च किये जाने के साथ-साथ किस मोबाइल एप्प को भी लॉन्च किया गया है? – स्वच्छ नगर एप्प
28. किस देश ने पुरुष संरक्षक की अनुमति के बिना महिलाओं को यात्रा की इजाजत दी है? – सऊदी अरब
29. किस राज्य के पुलिस ने स्वचालित मल्टी-मोडल बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली अपनाई है? – महाराष्ट्र पुलिस
30. गोगाबील को किस राज्य का पहला सामुदायिक रिज़र्व घोषित किया गया है? – बिहार
31. नासा के ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लेनेट सर्वे सैटेलाइट द्वारा खोजे गए इस बौने तारे और ग्रहीय प्रणाली का नाम क्या नाम रखा गया है? – TOI 270
32. किस पूर्व राष्ट्रपति को भारत रत्न-2019 से सम्मानित किया गया? – प्रणब मुखर्जी

Post a Comment

0 Comments