चाय (Tea) को हिंदी में क्या कहते हैं? IAS इंटरव्यू प्रश्न

आप सभी को अच्छी और कड़क चाय बहुत पसंद आती होगी। चाय आपको ताजगी देने के साथ और भी बहुत कुछ देती है। भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक ने वर्ष 1834 में चाय की परंपरा भारत में शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करने के लिए एक समिति का गठन किया। इसके बाद वर्ष 1835 में असम में चाय के बाग़ लगाए गए थे। कहा जाता है कि चीन के सम्राट शैन नुंग के रखे हुए गर्म पानी के प्याले में उड़कर कुछ सूखी पत्तियाँ आकर उसमे गिर गयीं ​थी। जिसके उसका स्वाद और रंग बदल गया, सम्राट को भी दोनों ही चीजें पसंद आयी। लेकिन चाय को हिंदी में क्या कहते है यह आप दूसरें सवालों के साथ जान लीजिए–
सवाल : चारमीनार कहाँ स्थित है?
जवाब : हैदराबाद

सवाल : विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब : 5 जून

सवाल : “करो या मरो” का नारा किसने दिया?
जवाब : महात्मा गाँधी

सवाल : भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
जवाब : समुद्रगुप्त

सवाल : भारत का सर्वोच्च वीरता पदक का नाम बताएं?
जवाब : परमवीर चक्र


सवाल : भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है?
जवाब : कालिदास को

सवाल : कौनसी ग्रंथि इन्सुलिन स्रावित करती है?
जवाब : अग्नाशय

सवाल : डूरंड कप का सम्बन्ध किस खेल से है?
जवाब : फुटबॉल

सवाल : अर्थशास्त्र के लेखक कौन थे?
जवाब : चाणक्य ( कौटिल्य )

सवाल : विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है?
जवाब : कन्याकुमारी

What is the name of Tea in Hindi

सवाल : चाय (Tea) को हिंदी में क्या कहते हैं?
जवाब : दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी



सवाल : विटामिन ‘D’ की कमी से कौनसा रोग होता है?
जवाब : रिकेट्स

सवाल : किस विटामिन की कमी से खून का थक्का नहीं जमता?
जवाब : विटामिन ‘K’

सवाल : नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?
जवाब : कोर्निया

सवाल : किस विटामिन में कोबाल्ट होता है?
जवाब : विटामिन बी-12

सवाल : वर्ष 2014 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित हुआ?
जवाब : ब्राज़ील

सवाल : वर्ष 2018 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित हुआ?
जवाब : रूस

सवाल : वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौनसी है?
जवाब : जूबा

सवाल : योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
जवाब : प्रधानमंत्री


सवाल : लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है?
जवाब : 120 दिन

सवाल : जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है?
जवाब : जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)

सवाल : भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है?
जवाब : आंध्रप्रदेश

सवाल : भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था?
जवाब : मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)

सवाल : महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
जवाब : सारनाथ

सवाल : साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी?
जवाब : लाला लाजपत राय

सवाल : पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौनसा है?
जवाब : शुक्र

Post a Comment

0 Comments