सियोल शांति पुरस्कार क्या है - Seoul Peace Prize

Seoul Peace Prize
सियोल शांति पुरस्कार वर्ष 1990 में कोरिया के सियोल में आयोजित 24वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की सफलता में स्थापित किया गया था। हर दूसरे साल दुनिया की चर्चित हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है। कोरियाई लोगों की इच्छाओं को प्रतिबिंबित करने और पृथ्वी पर हमेशा की शांति की उनकी इच्छा को बनाने वालो को सियोल शांति पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप 200,000 अमेरिकी डॉलर, एक पट्टिका और मानदेय दिया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व अध्यक्ष जुआन एंटोनियो समरंच को सबसे पहले इस सम्मान से नवाजा गया था। वही सियोल शांति पुरस्कार 2018 के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना गया है। मोदी को यह सम्मान दुनिया को मोदीनॉमिक्स, मोदी सिद्धांत और एक्ट ईस्ट पॉलिसी प्रदान करने के लिए दिया जा रहा है। चयन समिति के अध्यक्ष चो चुंग-हू के अनुसार 12 सदस्यों की समिति ने विश्व भर में 100 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम पर गहन चर्चा के बाद पीएम मोदी को चुना। इन उम्मीदवारों में मौजूदा और पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, राजनेता, बिजनसमैन, धार्मिक नेता, स्कॉलर, पत्रकार, कलाकर, एथलीट, अंतरराष्ट्रीय संगठन आदि शामिल थे। समिति ने मोदी को 'परफेक्ट कैंडिडेट' माना है। समिति ने नोटबंदी और अन्य प्रयासों के जरिए भ्रष्टाचार पर काबू करने और साफ सुथरी सरकार चलाने के लिए पीएम मोदी की सराहना की है। मोदी ने दुनिया भर के देशों के साथ एक सक्रिय विदेशी नीति के माध्यम से क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए काम किया है।

सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची–
वर्ष प्राप्तकर्ता देश
1990 जुआन एंटोनियो समरंच (Juan Antonio Samaranch) स्पेन
1992 जॉर्ज शुल्त्स (George Shultz) संयुक्त राज्य अमेरिका
1996 मेडेकिन्स सेन्स फ्रंटियर्स (Medecins Sans Frontieres) स्विट्जरलैंड
1998 कोफी अन्नान (Kofi Annan) घाना
2000 सदाको ओगाटा (Sadako Ogata) जापान
2002 ऑक्सफैम (Oxfam) यूनाइटेड किंगडम
2004 व्लाकव हवल (Vaclav Havel) चेक गणराज्य
2006 मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) बांग्लादेश
2008 अब्दुल सत्तार ईधी (Abdul Sattar Edhi) पाकिस्तान
2010 जोस एंटोनियो अब्रू (Jose Antonio Abreu) वेनेजुएला
2012 बान की मून (Ban Ki-moon) दक्षिण कोरिया
2014 एंजेला मर्केल (Angela Merkel) जर्मनी
2016 डेनिस मुक्वेग (Denis Mukwege) डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
2018 नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भारत



Post a Comment

0 Comments