उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान 2023 | Uttar Pradesh GK in Hindi

Uttar Pradesh GK in Hindi
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान 2023 – उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जिसकी राजधानी लखनऊ है। वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए हम यहां ‘उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान 2023 Uttar Pradesh General Knowledge 2023 in Hindi′ शेयर कर रहे है। अगर आप UPPSC, UP Police, UP SSC जैसी किसी भी Competitive Exams की तैयारी कर रहे है। तो इन्हें सबसे पहले पढ़ लें त​भी आप उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न आसानी से हल कर पायेगें।

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश नाम से राज्य का गठन – 24 जून, 1950 को
उत्तर प्रदेश का पुनगर्ठन – 1 नवम्बर, 1956 को
उत्तर प्रदेश का विभाजन – 9 नवम्बर, 2000 (13 जिलों को काटकर उत्तराखंड बना)
प्रथम राजकीय भाषा (घोषणा) – अक्टूबर 1947 से देवनागरी लिपि में हिन्दी
प्रथम राजकीय भाषा (सभी कार्यालयों में) अनिवार्य – 26 जून, 1968 से
द्वितीय राजकीय भाषा – उर्दू (1989 से)
राजकीय पशु – बारहसिंगा
राजकीय पक्षी – सारस अथवा क्रौंच
राजकीय वृक्ष – अशोक
राजकीय पुष्प – पलाश या टेंसू (4 जून, 2011 से)
राजकीय खेल – हॉकी
राजकीय चिन्ह – एक वृत्त में 2 मछली, 1 तीर-धनुष, (यह चिन्ह 1938 में स्वीकृत हुआ)

उत्तर प्रदेश की शासनिक/प्रशासनिक संरचना 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के जिले – 8 (मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुन्देलखण्ड, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर व शामली)
एनसीआर में शामिल करने हेतु प्रस्तावित जिले – मथुरा, अलीगढ़, हाथरस व सहारनपुर
अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं हेतु उत्तर प्रदेश में एनआरआई विभाग का गठन – 18 जुलाई, 2014 को
उत्तर प्रदेश एनआरआई दिवस मनाया जाता है – जनवरी में (प्रतिवर्ष)
उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या – 14.12 करोड़ (जनवरी 2017 में)
राज्य विधानमंडल – द्विसदनात्मक
राज्य विधानसभा का प्रथम गठन – जुलाई 1937
1967 तक विधान सभा सदस्यों की कुल संख्या – 431
वर्तमान में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या – 404 (403 निर्वार्चित+1 मनोनित एंग्लो इंडियन)
सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला – इलाहाबाद (12 सीट)
सबसे कम विधान सभा सीटों वाले जिले – श्रावस्ती/महोबा/चित्रकूट (2-2 सीटें)
उत्तर प्रदेश विधान सभा में आरक्षित सीटों की संख्या – 86 (84 एससी + 2 एसटी) (2017)
विधान परिषद का गठन किया गया – 1937 में (1937 से अनवरत)
उत्तराखण्ड निर्माण के पहले (नवम्बर 2000 तक) विधान परिषद् सदस्यों की कुल संख्या थी – 108
वर्तमान में विधान परिषद् सदस्यों की संख्या – 100
उत्तर प्रदेश में लोक सभा सीटों की संख्या – 80
उत्तर प्रदेश में SC व ST के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों की संख्या – 17 व 0
मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा व सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र – गाजियाबाद व बागपत
उत्तर प्रदेश में राज्य सभा सीटों की संख्या – 31
प्रथम बार राष्ट्रपति शासन – 25 फरवरी 1968 से 25 फरवरी 1969 तक
अब तक कुल राष्ट्रपति शासन – 10 बार
निकटतम (10वाँ) राष्ट्रपति शासन – 8 मार्च 2002 से 3 मई 2002 तक
जनगणना के समय छोटे-बड़े नगरों की कुल संख्या – 915
जनगणना के समय वैधानिक नगरों की कुल संख्या – 648
सर्वाधिक व सबसे कम वैधानिक नगरों वाले जिले – बदायूं (23) व श्रावस्ती (2)
राज्य में योजनाबद्ध नगर – 3 (नोएड़ा ग्रेटर नोएड़ा और न्यू कानपुर सिटी)
आवास एवं विकास परिषद – 54
विकास प्राधिकरण – 28
विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण – 5
सम्भागों (मंडलों) की संख्या – 18 (18वाँ अलीगढ़, अप्रैल 2008 में सृजित)
सबसे बड़े सम्भाग (मंडल) – कानुपर, लखनऊ व मेरठ (6-6 जिले)
सबसे छोटे सम्भाग (मंडल) – मीरजा, आजम, बस्ती, झांसी व सहार (3-3 जिले)
जिलों की संख्या – 75
तहसीलों की संख्या – 350 (उ.प्र. 2017)
नगर निकायों वाले कुल नगर – 653 (नगर निकाय चुनाव – 2017)
नगर निकाय (निगम) – 16 (नगर निकाय चुनाव – 2017)
नगर निकाय (पालिका परिषद) – 199 (नगर निकाय चुनाव – 2017)
नगर निकाय (नगर पंचायतें) – 438 (नगर निकाय चुनाव – 2017)
जिला पंचायतें – 75
ब्लाकों की संख्या – 821 (821 संचालित 30 घोषित) (उत्तर प्रदेश 2017)
क्षेत्र पंचायतें – 821 (उत्तर प्रदेश 2017)
न्याय पंचायतें – 8,135 (उत्तर प्रदेश 2017)
ग्राम पंचायतें/सभाएं – 59,019 (उत्तर प्रदेश 2017)
आबाद ग्राम – 97,814 (उत्तर प्रदेश 2017)
कुल ग्राम – 1,06,774 (उत्तर प्रदेश 2017)
पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण – कुल सीट का 1/3 (33%)
उत्‍तर प्रदेश का सबसे बडा नगर – कानपुर
उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्‍य  – रासलीला, नौटंकी, थाली, पैता, झोरा, आदि
उत्‍तर प्रदेश की प्रमुख नदीयॉ  – गंगा, यमुना, गंडक, गोमती, सरयू आदि
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य – उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्‍ली] राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, बिहार, छत्‍तीसगढ, झारखंड
उत्‍तर प्रदेश का प्रमुख कृषि उत्‍पादन – आलू, तिलहन, गन्‍ना, गेहॅू, चावल, कपास, चना, मटर, तम्‍बाकू
उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्‍थल – वाराणसी, इलाहाबाद, अयोध्‍या, मथुरा, ताजमहल, लालकिला आगरा
उत्‍तर प्रदेश के प्रमुख उद्योग – चीनी, चूड़ी, चमडा, साईकिल



उत्तर प्रदेश में न्यायालय व कारागार 
उच्च न्यायालय – लखनऊ (1986 में)
उच्च न्यायालय की स्थापना – 17 मार्च 1866 को
उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या – 160
उत्तर प्रदेश में उपभोक्ता संरक्षण आयोगों की स्वीकृत संख्या – 5
उत्तर प्रदेश में सीबीआई कोट्र्स – 6 (4 लखनऊ, 2 गाजियाबाद)
जमींदारी उन्मूलन कानून, 1950 लागू हुआ – 1 जुलाई 1952 से
उत्तर प्रदेश में कुल 6 औ़द्योगिक न्यायधिकरण है – इलाहाबाद, लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर व गोरखपुर
उत्तर प्रदेश में श्रम न्यायालय हैं – 20
उत्तर प्रदेश में कुल कारागार संस्थाएं हैं – 70
उत्तर प्रदेश में जिला कारागारों की संख्या हैं – 60
उत्तर प्रदेश में उपकारागारों की संख्या हैं – 2 (महोबा व देवबंद में)
उत्तर प्रदेश में उपकारागारों की संख्या हैं – 5 (बरेली, आगरा, वाराणसी, फतेहगढ़ व नैनी में)
उत्तर प्रदेश में आदर्श कारागार (1849) – 1 (लखनऊ में)
उत्तर प्रदेश में नारी बन्दी निकेतन – 1 (लखनऊ में)
किशोर सदन (अल्पवयस्क कारागार) – 1 (बरेली में)
सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान – लखनऊ (1940)
उत्तर प्रदेश का पहला केन्द्रीय कारागार – आगरा (1844)

उत्तर प्रदेश में नियुक्तियां (पूर्व व वर्तमान)
उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यंमत्री – पं. गोविन्द बल्लभ पंत (1 अप्रैल 1946 से 27 दिसंबर 1954)
उत्तर प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री – चौधरी नारायण सिंह
उत्तर प्रदेश एवं देश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री – सुचेता कृपलानी
उत्तर प्रदेश में अब तक महिला मुख्यमंत्री हुई – 2 (सुचेता कृपलावी व सुश्री मायावती)
वर्तमान मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) – स्वतंत्रता के बाद कार्यकाल रूप में 32वें, व्यक्ति रूप में 21वें
सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री – अखिलेश यादव
सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री – सुश्री मायावती (4 बार)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री – चौ. चरणसिंह व विश्वनाथ प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल – श्रीमती सरोजनी नायडू (15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949)
उत्तर प्रदेश एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल – श्रीमती सरोजनी नायडू
सर्वाधिक बार राज्यपाल – श्री मुहम्मद शफी कुरैशी व बीएल जोशी (2 बार)
स्वतंत्रता के बाद प्रथम विधान परिषद सभापति – श्री चन्द्रभाल
विधान परिषद के (वर्तमान) सभापति – श्री रमेश यादव (11 मार्च 2016 से)
सर्वाधिक बार विधान परिषद सभापति – बीरेन्द्र स्वरूप (2 पूर्ण कालिक + 3 कार्यकाल)
स्वतंत्रता के बाद प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन
सर्वाधिक बार विधानसभा अध्यक्ष – श्री आत्माराम गोविंद खेर व केशरी नाथ त्रिपाठी (3-3 बार)
वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष – ह्रदयनारायण दीक्षित (30 मार्च 2017 से)
विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया – श्रीपति मिश्र व श्री बनारसीदास ने
प्रथम मुख्य न्यायाधीश (इलाहाबाद हाईकोर्ट) – न्यायमूर्ति श्री वाल्टर मोरगन (1866 से 1871)
वर्तमान (46वें) मुख्य न्यायधीश (इलाहाबाद हाईकोर्ट) – न्यायधीश दिलीप बाबा साहेब भोसले (30 जुलाई 2016 से)
प्रथम लोकायुक्त – विश्वम्भर दयाल (14 सितंबर 1977 से 13 सितंबर 1982)
वर्तमान (7वें) लोकायुक्त (कार्यकाल 8 वर्ष) – न्यायधीश श्री संजय मिश्र (31 जनवरी 2016 से)



उत्तर प्रदेश के प्रमुख संगठन 
नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन – 1962 में
उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा केन्द्र स्थापित हैं – 17 जिलों में
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन – 9 मार्च, 1993 को
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का गठन – 1994 में
उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का गठन – 7 अक्टूबर, 2002 को
उत्तर प्रदेश सूचना आयोग का गठन – 14 सितंबर, 2005 को
उत्तर प्रदेश महिला आयोग का विधिवत् गठन – अगस्त, 2004 को
उत्तर प्रदेश सुरक्षा आयोग (अध्यक्ष सीएम) का गठन – 12 जुलाई, 2013 को
उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन – 2013 में
एनआरआई विभाग का गठन (प्रवासी भारतीयों हेतु) – 18 जुलाई 2014
उत्तर प्रदेश माईग्रेण्ट रिसोर्स सेन्टर (प्रवासी भारतीयों की सुविधा हेतु) – लखनऊ



उत्तर प्रदेश की भौतिक संरचना व जलवायु 
आकार – लम्बवत्
ग्लोब पर स्थिति – 23 o -52’ से 30 o 24’ उत्तरी अक्षांश तथा 77 o-05’ से 84 o-38’ पूवी देशान्तर के मध्य
अक्षांशीय विस्तार (उ.द.) – 6o –32’
देशांतरीय विस्तार (पू.प.) – 7 o 33’
पृर्व से पश्चिम की लंबाई – 650 किमी
दक्षिण से उत्तर की चौड़ाई – 240 किमी
उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल – 2,40,928 वर्ग किमी (भारत का 7.33%)
उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का नगरीय क्षेत्र – 2.70% (6,558 वर्ग किमी)
क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान – 4वाँ (राजस्थान, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के बाद)
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 5 जिले घटते क्रम में – खीरी, सोनभद्र, हरदोई, सीतापुर और इलाहाबाद
सबसे कम क्षेत्रफल वाले 5 जिले बढ़ते क्रम में – हापुड़, भदोही, शामली, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर

Post a Comment

0 Comments