प्रधानमंत्री से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

gk question on prime minister
प्रधानमंत्री (Prime Minister) का पद भारतीय संसदीय शासन प्रणाली में सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद होता है, क्यूंकि राष्ट्रपति केवल नाममात्र का प्रधान होता है। शासन प्रणाली की वा​स्तविक शक्ति प्रधानमंत्री के ही हाथ में होती है। प्रधानमंत्री ही मंत्रिपरिषद् का निर्माण और उसका संचालन करता है। लार्ड मार्ले ने प्रधानमंत्री पद को 'कैबिनेट रूपी मेहराब की आधारशिला' यानि 'मंत्रिपरिषद् की नींव का पत्थर' कहा है, क्योंकि जिस समय प्रधानमंत्री अपने पद से त्यागपत्र दे देता है या उसकी मृत्यृ हो जाती है, उसी समय मंत्रिपरिषद् का अस्तित्व समाप्त हो जाता है।

1. प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।
2. अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के कारण सबसे पहले वी.पी. सिंह ने त्यागपत्र दिया था।
3. लोकसभा चुनाव में पराजित होने वाले पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी।
4. एक कार्यकाल में सबसे कम समय (13 दिन) तक प्रधानमंत्री का पद धारण करने वाले व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी हैं।
5. बी पी सिंह, इंदिरा गांधी ने एक बार पद से हटने के पश्चात दोबारा प्रधानमंत्री पद संभाला।
6. गुलजारी लाल नन्दा दो बार भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुने गये थे। पहली बार जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद और दूसरी बार लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु पर।
7. चार प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी तथा डॉ. मनमोहन ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने दो या दो से अधिक बार इस पद को ग्रहण किया।
8. चौधरी चरण सिंह तथा अटल बिहारी बाजपेयी ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने लोकसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के पूर्व ही अपना त्यागपत्र दे दिया था।
9. चौधरी चरण सिंह भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में संसद का सामना नहीं किया।
10. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात गुलजारीलाल नंदा ने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया।
11. देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थी।
12. लाल बहादुरी शास्त्री की मृत्यु 11 जनवरी 1966 को भारत से बाहर ताशकंद में हुई थी। (MPPCS 95)
13. नीति आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
14. पी.वी. नरसिंहा राव दक्षिण भारत से प्रधानमंत्री नियुक्त किये जाने वाले प्रथम नेता थे।
15. सर्वप्रथम लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के विरुद्ध लाया गया था।
16. प्रधानमंत्री को उसके पद की गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति दिलाता है।
17. प्रधानमंत्री लोकसभा में बहुमत दल का नेता बनता है।
18. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति मोरार जी देसाई थे।
19. भारत के तीन प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इन्द्रिरा गांधी की मृत्यु उनकी पदावधि के दौरान हुई थी। याद रखे कि राजीव गाँधी की मृत्यु चुनाव के दौरान हुई थी।
20. भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई थे।

21. भारत के प्रधानमंत्री का चयन नियुक्ति कहलाता है।
22. भारत के प्रधानमंत्री का पद संविधान द्वारा सृजित है।
23. वी.पी. सिंह और एच.डी. देवगौड़ा ऐसे प्रधानमंत्री थे जो लोकसभा में विश्वास मत प्राप्त न कर पाने के कारण त्यागपत्र दिया था।
24. भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार की 25 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
25. भारत में प्रधानमंत्री का पद संविधान द्वारा गठित है तथा प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त (Appointe) किया जाता है। (JPCS 2011)
26. मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करता है।
27. मोरार जी देसाई देश के प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे।
28. राजीव गाँधी सबसे कम उम्र में तथा मोरार जी देसाई सबसे अधिक उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।
29. लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति जवाहरलाल नेहरु है।
30. देश में अब तक कुल 6 ऐसे प्रधानमंत्री हुए जो प्रधानमंत्री नियुक्त होने के पूर्व किसी राज्य के मुख्यमंत्री थे। यथा – 1. मोरार जी देसाई (बम्बई), 2. चौधरी चरण सिंह (उत्तर प्रदेश), 3. वी.पी. सिंह (उत्तर प्रदेश), 4. पी.वी. नरसिम्हाराव (आधंप्रदेश), 5. एच.डी. देवगौड़ा (कर्नाटक) और 6. नरेन्द्र मोदी (गुजरात)।


Post a Comment

0 Comments