सामान्य हिंदी नोट्स - प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए


सामान्य हिंदी नोट्स (General Hindi Notes) : अगर आप यूजीसी, पीसीएस, आरएएस, बीएड, पीजीटी, टीजीटी, एसएससी, ग्रामीण बैंक, रेलवे, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल आदि किसी भी परीक्षा कर रहे है। तो यह सामान्य हिंदी के नोट्स आपके लिए विशेष Helpful होगें। क्योंकि इसमें पिछली परीक्षाओं में पूछे प्रश्नों के साथ ही हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के ऐसे प्रश्न भी दिये गये है जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जायेगें। तो देर किस बात की अभी पढ़े और नोट करें–

1. 'अंग्रेज' किस भाषा का शब्द है? – फ्रांसीसी
2. अंलकेश किसका पर्यायवाची शब्द है? – कुबेर
3. अधिकतर भारतीय भाषाओं का विकास किस लिपि से माना जाता है? – ब्राह्मी लिपि
4. अनुप्रास अलंकार के कितने भेद प्रकार है? – तीन 
5. 'अपनी करनी पर उतरनी' लोकोक्ति का क्या अर्थ हैं? – अपना कार्य ही फलदायक होता है
6. अमीर खुसरो ने किस भाषा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई? – खड़ी बोली
7. 'अलंकार' किसका पर्यायवाची शब्द है? – आभूषण 
8. 'अवसरवादी व्यक्ति हमेशा अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करता है' मुहावरे का अर्थ है? – स्वार्थी
9. अष्टाछाप का जहाज किस कवि को कहा जाता है? – सूरदास 
10. आंचलिक रचनाओं का संबंध किससे होता है? – क्षेत्र विशेष 
11. आचरण की सभ्यता किसकी रचना है? – सरदार पूर्ण सिंह
12. 'आम बजट के ऊपर बहस होगी' वाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा? – आज बजट पर बहस होगी 
13. उज्जवल चरित्र के लिए मानसिक दृढ़ता आवश्यक है, वाक्य में अशुद्ध क्या है? – उज्जवल, सही शब्द होगा उज्ज्वल
14. उष्म (गरम) व्यंजन कौन-कौन से है? – श, ष, स, ह
15. 'एक और एक ग्यारह होते' लोकोक्ति का अर्थ क्या है? – संघ में बड़ी शक्ति है
16. कठिन काव्य का प्रेत किस कवि को कहा जाता है? – केशवदास 
17. कबीर किस काव्य धारा के कवि थे? – ज्ञानमार्गी
18. कलम का जादूगर किस कवि लेखक को कहा जाता है? – रामवृक्ष बेनीपुरी 
19. 'कलम तोड़ना' मुहावरे का अर्थ क्या होगा? – बहुत अच्छा लिखना 
20. किस काल को हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग कहा जाता है? – भक्तिकाल 
21. किस बोली/भाषा को 'अंतर्वेदी' के नाम से जाना जाता है? – ब्रजभाषा 
22. किसे राष्ट्र कवि कहा जाता है? – रामधारी सिंह दिनकर 
23. कौन-सी भाषा हिंदी की आदि जननी है? – संस्कृत 
24. 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे' लोकोक्ति का अर्थ क्या है? – असफलता से लज्जिजत होकर क्रोध करना
25. 'घोंसले में चिड़िया है?' वाक्य में कौन–सा कारक है? – अधिकरण कारक 
26. 'चरण कमल बन्दों हरि राई' में कौन-सा अलंकार है? – रूपक 
27. 'चाय' किस भाषा का शब्द है? – चीनी 
28. चारों चरणों में समान मात्राओं वाले छंद को क्या कहते है? – सममात्रिक छंद 
29. छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है? – ऋग्वेद
30. 'जिंदा रहने की इच्छा' वाक्य के लिए एक शब्द क्या है? –  जिजीविषा
31. जिसकी पत्नी गुजर गई हो वाक्य के लिए शब्द क्या है? – विधुर 
32. जो कि शीघ्र प्रसन्न हो जाये वाक्य के लिए एक शब्द क्या होगा? – आशुतोष
33. जो भोजन रोगी के लिए निषिद्ध है वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा? – अयध्य
34. 'जो व्यतीत हो गया' वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द क्या है? – अतीत
35. जो हिसाब-किताब की जांच करता हो, उसे क्या कहते है? – अंकेक्षक 
36. जौहर खुलना का अर्थ क्या है – भेद का पता लगना
37. ठन-ठन गोपाल का क्या अर्थ है? – कंगाल 
38. 'तरनि तनूजा तट तमाल तरूवर बहु छाएं' पंक्ति में कौन–सा अलंकार है? – अनुप्रास 
39. 'तिनके की ओट में पहाड़' लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा? – छोटी चीज के पीछे बड़े रहस्य का छिपा होना
40. त्रिपुरा राज्य की राज्य भाषा क्या है? – बांग्ला

41. 'दही खट्टी है' का शुद्ध रूप क्या होगा? – दही खट्टा है
42. 'देवनागरी' लिपि हिंदी भाषा के अलावा और कौन–कौन सी भाषा की लिपि है? – मराठी, कोंकणी, नेपाली और संस्कृत
43. 'पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि' के लिए वाक्यांश शब्द क्या है? – आधित्यका 
44. 'प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या' के लिए उपयुक्त लोकोक्ति/मुहावरा क्या होगा? – हाथ कंगन को आरसी क्या 
45. 'बदमाश' शब्द किस भाषा का है? – उर्दू
46. भयभीत होने के लिए सही मुहावरा क्या है? – कलेजा धक–धक करना
47. मजदूर मेहनत करता है, किंतु उसके लाभ से वंचित रहता है? कैसा वाक्य है? – संयुक्त वाक्य
48. महादेवी वर्मा को उनकी कौन-सी कृति के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था? – यामा
49. मुहावरा शब्द किस भाषा का शब्द है? – अरबी भाषा
50. मैथिली कोकिल किस कवि लेखक को कहा जाता है? – विद्यापति
51. 'जहर का घूंट पी कर रह गया' मुहावरे का क्या अर्थ है? – क्रोध को नियंत्रित करना
52. 'यह महिला बड़ी विद्यान है' वाक्य का शुद्ध रूप क्या होगा? – यह महिला बहुत विदुषी है
53. रसोत्पत्ति में आश्रय की चेष्टाऐं क्या कहलाती है? – अनुभाव
54. 'रामचरितमानस' में कितने रचना है? – सात
55. रामधारी सिंह दिनकर को उनकी कौन-सी कृति के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था – उर्वशी
56. 'आग में घी डालना' मुहावरे का अर्थ है? – उत्तेजित करना
57. रीतिकाल का वह कौन-सा कवि है, जो अपनी मात्रा एक कृति से हिंदी साहित्य में अमर हो गया? – बिहारी
58. रूप या आकृति के आधार पर हिंदी किस प्रकार की भाषा है? – विश्लिष्ट
59. लंगोटी में फाग खेलना का क्या अर्थ है? – दरिद्रता में आनंद आना
60. जिस मूल शब्द में ​से क्रिया बनती है, उसे क्या कहा जाता है? – धातु

61. विश्व कवि या कवि गुरु के नाम से किसे जाना जाता है? – रविंद्रनाथ टैगोर 
62. संकुशलतापूर्वक शब्द का सही रूप क्या होगा? – कुशलतापूर्वक 
63. संचारी भावों की संख्या कितनी है? – 33
64. 'सतसंग करो सदाचारी बनो' में कौन सा वाक्य है? – विधिवाचक 
65. समास का शाब्दिक अर्थ क्या होता है? – संक्षेप
66. सांसरिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द क्या है? –एषणा
67. सुमित्रानंदन पंत की किस कृति को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है? – चिदंबरा
68. सूरदास के गुरु कौन थे? – बल्लाभाचार्य
69. 'स्मृति की रेखांए' किसकी कृति है? – महादेवी वर्मा
70. हिंदी गद्य का जन्मदाता किसको माना जाता है? – भारतेंदु हरिशचंद्र
71. हिंदी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? – 14 सितंबर
72. हिंदी भाषा की बोलियों के वर्गीकरण के आधार पर छत्तीसगढ़ी बोली है? – पूर्वी हिंदी
73. हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन सी है? – वर्ण
74. हिंदी भाषा के विकास का प्रारंम्भिक काल कब माना जाता है? – 1000 ई. से 1500 ई.
75. हिंदी भाषा के विकास का सही अनुक्रम कौन-सा है? – पालि–प्राकृत–अपभंग्र–हिंदी
76. 'हिंदी भाषा' वलय का अर्थ क्या होता है? – गोल घेरा 
77. हिंदी में मूलत: वर्णों की संख्या कितनी होती है? – 52
78. हिंदी साहित्य के आदिकाल को आचार्य शुक्ल ने क्या नाम दिया है? – वीरगाथा काल
79. हिंदी साहित्य में प्रयोगवाद के प्रवर्तक कौन हैं? – अज्ञेय 
80. 'हिमालय से गंगा निकलती है' वाक्य में कौन–सा कारक है? – अपादन कारक