करेंट अफेयर्स समसामयिकी प्रश्न उत्तर अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर अक्टूबर 2018 - करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डॉउनलोड Link पर जाकर क्लिक करें।



• अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के अनुसार वर्ष 2024 तक कौन सा देश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाज़ार बन जायेगा? – भारत
• आदेल अब्दुल मेहदी ने किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली? – इराक
• इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के अनुसार कौन सा देश 2024 तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार होगा? – भारत
• एक माह के भीतर किस योजना का लाभ एक लाख से अधिक लोग उठा चुके हैं? – आयुष्मान भारत योजना
• एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत और किस देश को संयुक्त विजेता घोषित किया गया? – पाकिस्तान
• किस दिन संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है? – 24 अक्टूबर
• किस देश की मदद से वर्ष 2022 में पाकिस्तान अपने पहले अंतरिक्षयात्री को स्पेस भेजेगा? – चीन
• किस देश के धावक अब्राहम किपटुम ने वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकंड से नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया? – केन्या
• किस देश के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया? – चीन
• किस देश ने कॉमनवेल्थ एशोसियेशन फॉर पब्लिक एडमीस्ट्रेशन एंड मैनेजमैंट अवार्ड जीता? – भारत
• किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है? – नरेंद्र मोदी
• किस भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने 20 अक्टूबर 2018 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की? – प्रवीण कुमार
• किस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने 21 अक्टूबर 2018 को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स में रजत पदक जीता? – साइना नेहवाल
• किस मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक शिकायत बॉक्स लॉन्च किया है जिसे शी-बॉक्स नाम दिया गया है? – महिला बाल विकास मंत्रालय
• किस महिला खिलाड़ी ने डेनमार्क बैडमिंटन ओपन 2018 का ख़िताब जीता? – ताई जू यिंग
• किस संस्था द्वारा हाल ही में जल शोधन प्रणाली ‘ओनीर’ का विकास किया गया है? – सीएसआईआर





• किसे हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया? – संजय मिश्रा
• किसे हाल ही में ब्राज़ील का राष्ट्रपति चयनित किया गया है? – जेयर बोलसोनारो
• कैमरून के पॉल बिया ने 71.3 प्रतिशत मतदान के साथ कितनी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है? – 7वीं
• गोवा से मुंबई के बीच आरंभ किये गये देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज़ का क्या नाम है? – आंग्रिया
• दीपावाली के अवसर पर वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिये पर्यावरण मंत्रालय ने किस अभियान की शुरुआत की? – हरित दिवाली, स्वस्थ दिवाली
• पाकिस्तान और किस देश के बीच संयुक्त द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘द्रुझ्बा III’ शुरू हो गया है? – रूस
• बेनामी लेनदेन के केस जल्द निपटाने के लिए कैबिनेट ने किस अथॉरिटी के गठन को मंजूरी प्रदान की है? – अपीलीय न्यायाधिकरण और निर्णयन प्राधिकरण
• भारत और किस देश ने सित्तवे बंदरगाह के ऑपरेशनलाइजेशन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये? – म्यांमार
• भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन के लिए कितने लाख डॉलर का योगदान दिया? – 3 लाख डॉलर
• भारत, अफगानिस्तान और किस देश ने 23 अक्टूबर 2018 को चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की? – ईरान
• भारतीय क्रिकेट टीम के किस कप्तान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं? – विराट कोहली
• भारतीय रेल द्वारा तैयार की गई बिना इंजन की रेल का क्या नाम रखा गया है? – ट्रेन-18
• रेलवे ने अपने सफाई कर्मचारियों के पद 'सफाईवाला' का नाम बदलकर क्या नाम रखा है? – हाउसकीपिंग सहायक
• विराट कोहली वेस्ट इंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार कितने शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं? – तीन
• विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का क्या नाम है? – बजरंग पूनिया
• सरकार ने भारत और किस देश के बीच फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) गठित करने के लिए मंजूरी दे दी है? – सिंगापुर
• किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि निजीकरण मानवाधिकारों के लिए हितकर नहीं है? – संयुक्त राष्ट्र
• किस देश द्वारा बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च किये जाने की घोषणा की गई? – चीन
• किस देश ने पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की मदद करने पर सहमति जताई है? – सऊदी अरब
• हाल ही में महारानी जिंदन कौर का कीमती हार 187000 पौंड में नीलाम हुआ. वे किस भारतीय राजा की पत्नी थीं? – महाराजा रणजीत सिंह
• वेस्टइंडीज़ के किस 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? – ड्वेन ब्रावो