Agriculture GK : Important Agriculture Notes in Hindi Download

Agriculture Notes in Hindi – भारतीय कृषि (Indian Agriculture) सामान्य ज्ञान संबंधी अति महत्वपूर्ण नोट्स हिंदी में हम यहां competitive exams और अन्य Sarkari Exam की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दे रहे है। चूंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है और अधिकांश आजीविका अर्जित करने का यह प्रमुख आधार है। इसलिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं REET, SSC BANK, Railway, UPSE, NET, SLET, IAS, RAS, IPS, CAT में कृषि सामान्य ज्ञान पर प्रश्न पूछे जाते रहे है। इन नोट्स के अध्ययन से आपको आगामी परीक्षा की तैयारी में भरपूर मदद मिलेगी। साथ ही Agriculture Notes in Hindi PDF में Download को क्लिक करके PDF Download कर सकते है।


1. स्वतंत्र भारत का प्रथम कृषि मंत्री कौन थे? – रफी अहदम किदवई
2. आईसीएआर का अध्यक्ष कौन होता है? – केन्द्रीय कृषि मंत्री
3. आईसीएआर का पुनर्गठन कब हुआ? – 1965 और 1972 में
4. आईसीएआर की स्थापना, शाही कृषि आयोग (1928) की संस्तुति के आधार पर कब की गई? – 16 जुलाई, 1929 में
5. आईसीएआर के नियंत्रण में कृषि अनुसंधान संस्थान किस वर्ष लाये गये? – 1966 में
6. आईसीएआर में डीम्ड विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? – 4
7. आईसीएआर क्या है? – एक रजिस्टर्ड सोसायटी
8. आॅक्सिन हार्मोन का अग्रदूत (Precursor) कौन है? – ट्रिप्टोफेन
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी कहां स्थित है? – रांची
10. इथाइलीन हार्मोन का अग्रदूत कौन है? – मिथियोनिन
11. एस्टिवम् गेहूं (2.5 ppm) की तुलना में ड्यूरम गेहूं (6.0 ppm) में किसकी मात्रा अधिक होती है? – बीटा केरोटीन (पीला वर्णक)
12. ओलियोरेसिन (Oleoresin) किससे निकाला जाता है? – मिर्च
13. गाय के पाचसने (milk let down) के लिये कौन सा हार्मोन उत्तरदायी है? – आॅक्सीटोसिन
14. गेक (GEAC) समिति जोकि भारत में बीटी कपास के उत्पादन को अनुमोदित करती है, किस मंत्रालय से सम्बन्धित है? – पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
15. गेहूँ की कौनसी किस्म का हरित क्रांति में अच्छा योगदान है? – HD2329
16. गोल्डन राइस में किस विटामिन की मात्रा की अधिकता होती है? – विटामिन 'ए' (37 पीपीएम)
17. ज्वार के पौधे की जड़ों में किसका संश्लेषण होता है जोकि स्ट्रेस की दशा में पत्तियों में पहुंच जाता है? – हाइड्रोसायनिक पदार्थ (HCN)
18. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के द्वारा मवेशियों में उपयोग की जाने वाली किस दवा को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया? – डाइक्लोफेनाक
19. तम्बाकू के पौधे की जड़ों में निकोटीन का संश्लेषण होता है जबकि उसका संग्रह कहां होता है? – पत्तियों में
20. दूध में किस तत्व को कमी पाई जाती है? – लौहे की
21. देश का दूसरा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU) कहां अवस्थित है? – झांसी
22. देश का प्रथम कृषि विज्ञान केंन्द्र (पांडिचेरी) में कब स्थापित किया गया? – 1974 में
23. देश का वन आच्छादित क्षेत्रफल कितना है? – 23.82% (मध्य प्रदेश, देश का सर्वाधिक वन क्षेत्रफल प्रदेश)
24. देश में कुल कितने कृषि विज्ञान केंन्द्र है? – 630
25. देश में कुल कृषि विश्वविद्यालय है? – 65
26. देश में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है? – 1 (मणिपुर, इम्फाल)
27. धान के खेतों एवम् वेस्ट लैंड से कौन सी गैस निकलती है? – मीथेन
28. पश्मीना ऊन किसके द्वारा प्राप्त होती है? – विल्मट के द्वारा
29. 'पूसा नन्हा' उत्परिवर्तित किस्म किस शैली की हैं? – जापानी शैली
30. पृथ्वी पर मात्रा के आधार पर मुख्य एन्जाइम कौन सा है? – रूबिस्को
31. कौन कौन से पौधे जिनके जीनोम क्रम पूर्णतया ज्ञात कर लिये गये हैं? – चावल, अरेबिडोप्सिसस, मक्का, ज्वार एवं अरहर (सन् 2011 में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा)।
32. 'प्रत्येक वस्तु इंतजार कर सकती है किन्तु खेती नहीं' किसने कहा था? – जवाहर लाल नेहरू ने
33. फलों की उत्पादकता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान किसका है? – तमिलनाडु (31.0 टन प्रति हेक्टर) तथा मध्य प्रदेश (35.5 टन प्रति हेक्टर) का है।
34. फलों व सब्जियों के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है? – दूसरा

35. 'फील्ड प्लॉट टेकनीक' के जनक किसकी हैं? – पपीते की
36. फूलों के उत्पादन तथा क्षेत्रफल में प्रथम स्थान रखने वाला राज्य कौन है? – तमिलनाडु (द्वितीय स्थान कर्नाटक का)
37. बेलपत्र (Bael) किसका अच्छा स्त्रोत है? – मार्मेलोसिन एवं राइबोफ्लेविन
38. बेसीलस थुरिनजिएनसिस (Bacillus thuringiensis) की खोज किसने की? – एस. इसीवाटा
39. ब्राजील के बाद विश्व में सबसे अधिक पशुधन संख्या कौन रखता है? – भारत
40. भारत का दुग्ध शहर (Milk city) कौनसा है? – आनंद
41. भारत की वर्षा में दक्षिण–पश्चिम मानसून का योगदान कितना है? – 80-90%
42. भारत कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2012 को क्या घोषित किया था? – उधानिकी वर्ष
43. भारत ने वर्ष 1965 में अपना प्रथम एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन (EPZ) कहां खोला? – कांदला
44. भारत में कृषि–पारिस्थितिकीय जोन (NBSS&LUP) कितने है? – 20
45. भारत में किन नई फसलों के पुन:स्थापित (Introduction) करने में महान सफलता हासिल की? – सोयाबीन (1960 में), सूरजमुखी (1969) और चुकन्दर (1960)
46. भारत में पहली बार एवियन इंफ्लुएंजा (H5N1 वायरस) कहां फैला? – महाराष्ट्र में फरवरी 2006 में
47. भारत में पेस्टीसाइड्स उपभोग करने वाली अग्रणी राज्य कौन है? – आंन्ध्र प्रदेश (कुल का 25 प्रतिशत), पंजाब एवं महाराष्ट्र
48. भारत में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन अनाज व दाल उपलब्धता कितनी है? – 407 और 31.6 ग्राम
49. भारत में मौसम दक्षिण उपखण्डों की संख्या कितनी है? – 36
50. भारत में राष्ट्रीय ब्यूरो की संख्या कितनी है? – 6
51. भारत में विकसित कुसुम की प्रथम संकर किस्म डी.एस.एच–129 तथा सरसों की प्रथम संकर किस्म कौनसी है? – NRCHB-506
52. विश्व में चाय का सर्वाधिक उत्पादन तथा उपभोग करने वाला देश कौनसा है? – भारत (यहाँ पर 16 राज्यों में चाय की खेती की जाती है)।
53. भारत में व्यावसायिक स्तर पर बीटी कपास का उत्पादन कब शुरु हुआ? – 2002 में
54. भारत में सर्वाधिक पेस्टीसाइड्स उपभोग (कुल पेस्टीसाइड्स 25.9%) वाली फसल कौनसी है? – चावल
55. मछली उत्पादक देश में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है? – दूसरा (प्रथम स्थान चीन)
56. कपास की संकर किस्म एच 4 सन् 1970 में, बाजरे की संकर किस्म एच.बी. 1 सन् 1965 में, ज्वार की किस्म CHSL-1 1964 में, अरण्डी (GCH-3) और अरहर की संकर किस्म (ICPH-8 सन् 1991) किस देश ने विकसित की? – भारत
57. विश्व में सबसे ज्यादा मसालों का उत्पादन, उपभोग तथा निर्यात करने वाला देश कौनसा है? – भारत
58. मेेडिसिनल एवं एरोमेटिक अनुसंधान निदेशालय कहां स्थित है? – आनंद (गुजरात) में
59. नीति आयोग के अनुसार भारत में कृषि–जलवायुवीय जोन (ACZ) कितने है? – 15
60. राष्ट्रीय किसान नीति, 2007 के द्वारा किस सेक्टर का चहुंमुखी विकास (Holistic development) करना आनुमोदित किया गया है? – फार्म
61. राष्ट्रीय कृषि विज्ञान संग्रहालय (2004 में स्थापित) कहां स्थित है? – नई दिल्ली में
62. 'राष्ट्रीय जल ग्रिड' का प्रस्ताव किसने किया? – के.एल.राव ने
63. राष्ट्रीय जल नीति कब पारित की गई? – 1987 में
64. राष्ट्रीय जीन बैंक (NBPGR), नई दिल्ली ने कृषि उधानिकी फसलों के कितने जीव द्रव्य इकट्ठे एवं संरक्षित किये हैं? – 1,80,000 से ज्यादा
65. राष्ट्रीय बायोटिक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान (NIASM), बारामती महाराष्ट्र में कब स्थापना हुई? – फरवरी 2009
66. राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) की स्थापना हैदराबाद में कब की गई? – सितम्बर 2006

67. राष्ट्रीव जैव विविधता मण्डल (NBB) कहां स्थित है? – चेन्नई
68. 'वन स्ट्रा रिवोल्यूशन' (One straw Revolution) पुस्तक के लेखक कौन हैं? – ममांबू फूकुआका (प्राकृतिक कृषि के जनक) 
69. विश्व का प्रथम क्लोंड केमल (Cloned Camel) डी.एन.ए. का उपयोग करके किस देश में वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया? – अमीरात आॅफ दुबई
70. विश्व का प्रथम क्लोन्ड बफेलो (Cloned Buffalo) फरवरी 2009 में किस देश द्यारा विकसित किया गया? – भारत
71. विश्व का सबसे बड़ा खेतीहार फल कौनसा है? – कटहल (Jack fruit)
72. विश्व की प्रथम अन्तर स्पीशीज संकर कपास वारालक्ष्मी (गो.हिरसुटम गो.बारबेडेन्स) एस.ए. पाटिल के द्वारा धारवाड़ में कब विकसित की गई? – 1976 में
73. विश्व की प्रथम द्विगुणिक संकर कपास किस्म की डी.एच. 7 सूरत से किस वर्ष में निकाली गई? – 1985
74. विश्व में अन्तर्देशीय (Inland) मछली उत्पादन में भारत का कौनसा स्थान है? – दूसरा
75. विश्व में कपास की प्रथम संकर किस्म एच.4, सी.टी. पटेल के द्वारा सूरत में किस वर्ष विकसित की गई? –1970
76. किस देश संकर धान की किस्म वर्ष 1994 में विकसित की? – भारत
77. विश्व में भैंसों की संख्या में प्रथम, गाय व बकरियों की संख्या में द्वितीय, भेंड़ों की संख्या में तृतीय, डक्स् (Ducks) की संख्या में चतुर्थ, कुक्कुट की संख्या में पंचम तथा ऊँटों की संख्या में सातवाँ स्थान किस देश का है? – भारत
78. विश्व में सबसे अधिक क्षेत्रफल में उगाई जाने वाली जी.एम. (Genetically modified) फसल कौनसी है? – सोयाबीन
79. विश्व में सर्वाधिक क्षेत्रफल में उगाई जाने वाली ट्रांसजेनिक (Trangsgenic) फसल कौनसी है? –सोयाबीन
80. वॉटर स्ट्रैस की परिस्थिति में पौधे में एमिनो अम्ल का संग्रह किसका होता है? – प्रोलीन का
81. संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या कितनी है? – 193 (दक्षिण सूडान नया शामिल)
82. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कुल कितने कृषि हिस्से में पशुपालन एवं मत्स्य उत्पादों का योगदान है? – 26.84%
83. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि का हिस्सा 14.2% है, इसमें कृषि हिस्से में पशुपालन का हिस्सा कितने प्रतिशत है? – 17%
84. वर्ष 1805 में अफीम (पेपेवर सोमनीफेरम) के पौधे से पहली बार एल्केलोइड को अलग किया तथा ड्रग बनाई, उसका क्या नाम है? – मोरफीन
85. विश्व में प्रथम शाकनाशी 2,4 डी जिमरमैन और हिटचकोक के द्वारा किस वर्ष विकसित किया गया? – 1945
86. मेडागास्कर में विकसित धान की रोपाई विधि किस वर्ष हुई? – 1983 में
87. राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन, उद्यानिकी के चहुंमुखी विकस के लिये कब शुरु किया गया था? – वर्ष 2005-06 में
88. वर्ष 2008 में स्थापित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्ड कहां है? – श्रीनगर में
89. सबसे अधिक कॉफी उत्पादन करने वाला राज्य कौन है? – कर्नाटक
90. सबसे अधिक चाय उत्पादन करने वाला राज्य कौन है? – असम
91. सबसे अधिक रबड़ उत्पादन करने वाला राज्य कौन है? – केरल
92. सबसे कम उर्वरक उपभोग कि.ग्रा/हेक्टर करने वाला राज्य कौन है? – अरुणाचल प्रदेश
93. सबसे मजबूत वानस्पतिक रेशा रेमी (Boehmeria nivea) के तने से प्राप्त होता है यह किस कुल का पौधा है? – यूट्रीकेसी
94. सब्जियों के उत्पादन तथा क्षेत्रफल में प्रथम स्थान रखने वाला राज्य कौनसा है? – पश्चिम बंगाल (दूसरा स्थान-उत्तर प्रदेश)
95. सर्वाधिक उर्वरक उपभोग कि.ग्रा/हेक्टर करने वाला केंन्द्र शासित प्रदेश कौनसा है? – पुडुचेरी
96. सर्वाधिक संख्या में कट फ्लोअर्स का उत्पादन करने वाला राज्य कौनसा है? – पश्चिम बंगाल
97. 'सिस्टम् आॅफ राइस इंटेन्सिफिकेशन' (SRI) में बीजदर क्या होती है? – 5 किलोग्राम/हेक्टर
98. 'हमारी मुक्ति केवल किसानों के द्वारा सम्भव है, न कि डॉक्टर, धनवान जमींदार या वकीलों के द्वारा प्राप्त होगी' किसने कहा था? – महात्मा गांधी ने
99. हांगकांग में पहली बार एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) कब शुरु हुआ? – 1997 में
100. पहाड़ी क्षेत्रों में खेती करना किस प्रकार की खेती कहलाती है? – समोच्च कृषि