21 अगस्त का इतिहास | Today in History 21 August

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म हुआ और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्‍ताद बिसमिल्‍लाह खान का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


21 अगस्त, 1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
21 अगस्त, 1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
21 अगस्त, 1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
21 अगस्त, 1790 – जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर कब्जा जमाया।
21 अगस्त, 1871 – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक गोपाल कृष्ण देवधर का जन्म हुआ।
21 अगस्त, 1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।

21 अगस्त, 1910 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का जन्म हुआ।
21 अगस्त, 1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
21 अगस्त, 1915 – भारतीय उर्दू की एक लेखिका इस्मत चुग़ताई का जन्म हुआ।
21 अगस्त, 1915
– प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

21 अगस्त, 1922 – अमेरिकी खजाना खोजक और मेल फिशर समुद्री विरासत संग्रहालय के संस्थापक मेल फिशर का जन्म हुआ।
21 अगस्त, 1927 – स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल बी. सत्यनारायण रेड्डी का जन्म हुआ।
21 अगस्त, 1931 – संगीतकार पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ।
21 अगस्त, 1938 – इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
21 अगस्त, 1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ। निकोल्सन ने ईरानी साहित्य के बारे में व्यापक अध्ययन किया था और वे स्वयं को ईरान के प्रख्यात कवि मौलाना जलालुद्दीन रुमी का अनुयायी कहते थे।

21 अगस्त, 1944 – अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
21 अगस्त, 1948 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक वामनराव बलिराम लाखे का निधन हुआ।
21 अगस्त, 1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई तुर्की की राजधानी अंकारा में गठित होने वाला यह संगठन बग़दाद संधि के स्थान पर अस्तित्व में आया था।
21 अगस्त, 1959 – हवाई अमेरिका का 50वां राज्य बना।
21 अगस्त, 1963 – दक्षिणी वियतनाम में बौद्ध पैगोडा पर हमलों के बाद मार्शल लॉ लागू किया गया।
21 अगस्त, 1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
21 अगस्त, 1968 – चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा की गई।
21 अगस्त, 1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित हुआ।

21 अगस्त, 1978 – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का निधन हुआ।

21 अगस्त, 1979 – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू का जन्म हुआ।

21 अगस्त, 1981 – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक काका कालेलकर का निधन हुआ।
21 अगस्त, 1982 – स्विटजरलैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
21 अगस्त, 1986 – 100 और 200 मीटर के दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट यूसैन बोल्ट का जन्म जमैका में हुआ।
21 अगस्त, 1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हुई।
21 अगस्त, 1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
21 अगस्त, 1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
21 अगस्त, 1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।

21 अगस्त, 1995 – खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का निधन हुआ।
21 अगस्त, 1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

यह भी जानें : 20 अगस्त की विश्व प्रसिद्ध घटनाऐं

21 अगस्त, 1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
21 अगस्त, 2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट हुई।
21 अगस्त, 2006 – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्‍ताद बिसमिल्‍लाह खान का निधन हुआ।

21 अगस्त, 2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
21 अगस्त, 2007 – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका क़ुर्रतुलऐन हैदर का निधन हुआ।
21 अगस्त, 2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
21 अगस्त, 2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा को पुनः प्रारम्भ हुई।
21 अगस्त, 2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ को गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
21 अगस्त, 2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
21 अगस्त, 2013 – मलेशिया में को चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
21 अगस्त, 2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।