भारत के लोकसभा अध्यक्षों (स्पीकर) की सूची (1952-2019)

'लोकसभा अध्यक्ष’ का पद भारत की लोकसभा के निम्न सदन (लोक सभा) का सभापति होता है। प्रत्येक आम चुनाव के बाद जब लोकसभा का पहली बार आयोजन किया जाता है तो प्रोटेम स्पीकर के द्वारा नए निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जाती है। लोकसभा के अध्यक्ष, अध्यक्ष के रूप में शपथ नहीं लेता, बल्कि सामान्य सदस्य के रूप में शपथ लेता है। लोकसभा-अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा की पहली बैठक में ही कर लिया जाता है, जो कि संसद के सदस्यों में से ही पाँच साल के लिए चुना जाता है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी मूल पार्टी से इस्तीफा दे दे, ताकि कार्यवाही में निष्पक्षता बनी रहे। लोकसभा के पहले अध्यक्ष श्री जी.वी. मावलंकर थे जबकि वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन हैं।


लोकसभा अध्यक्ष के दो मुख्य अधिकार होते हैं-
वह संसद के संयुक्त अधिवेशन में भाग लेता है/लेती हैं
चाहे एक विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका फैसला अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।

'लोकसभा अध्यक्ष’ पर पूछे गए अबतक के सवाल है–
वर्तमान में लोकसभा अध्यक्ष 2018 – श्रीमती सुमित्रा महाजन
लोकसभा अध्यक्ष का वेतन 2018 – 50,000/-
लोकसभा अध्यक्ष कौन है? – श्रीमती सुमित्रा महाजन
भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे? – जी.वी. मावलंकर
सुमित्रा महाजन से पहले कौन लोकसभा अध्यक्ष थे? – मीरा कुमार
लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष को
लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है? – लोकसभा सदस्य 
निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है? – लोकसभा अध्यक्ष
भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा? – बलराम जाखड़ 
भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं? – मीरा कुमार
लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है? – लोकसभा अध्यक्ष



भारत के अबतक के लोकसभा अध्यक्षों की सूची कार्यकाल सहित इस प्रकार है–


नाम कार्यकाल अवधि पार्टी
जी॰ वी॰ मावलंकर 15 मई 1952 – 27 फ़रवरी 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
एमए अय्यंगर 8 मार्च 1956 – 16 अप्रैल 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सरदार हुकम सिंह 17 अप्रैल 1962 – 16 मार्च 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नीलम संजीव रेड्डी 17 मार्च 1967 – 19 जुलाई 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीएस ढिल्लों 8 अगस्त 1969 – 1 दिसम्बर 1975 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बलि राम भगत 15 जनवरी 1976 – 25 मार्च 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
एन संजीव रेड्डी 26 मार्च 1977 – 13 जुलाई 1977 जनता पार्टी
के॰एस॰ हेगड़े 21 जुलाई 1977 – 21 जनवरी 1980 जनता पार्टी
बलराम जाखड़ 22 जनवरी 1980 – 18 दिसम्बर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रबी रे 19 दिसम्बर 1989 – 9 जुलाई 1991 जनता दल
शिवराज पाटिल 10 जुलाई 1991 – 22 मई 1996 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी॰ए॰ संगमा २५ मई 1996 – 23 मार्च 1998 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जी॰ एम॰ सी॰ बालयोगी 24 मार्च 1998 – 3 मार्च 2002 तेलुगु देशम पार्टी
मनोहर जोशी 10 मई 2002 – 2 जून 2004 शिव सेना
सोमनाथ चटर्जी 4 जून 2004 – 30 मई 2009 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
मीरा कुमार 30 मई 2009-6 जून 2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सुमित्रा महाजन 6 जून 2014-वर्तमान भारतीय जनता पार्टी