दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्रियों की सूची (1952-2023)

दिल्ली के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Delhi) : दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल है जिन्होंने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में 14 फरवरी, 2015 को शपथ ली। वह पहले भी 28 दिसम्बर 2013 से 14 फ़रवरी 2014 तक मुख्यमंत्री रह चुके है। सनद रहे कि अंग्रेजों ने वर्ष 1911 में कलकत्ता से अपनी राजधानी दिल्ली स्थानान्तरित की। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् वर्ष 1956 में इसे केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त हुआ। संविधान के 69वें संशोधन के फलस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम, 1991 लागू किया गया एवं दिल्ली में एक विधानसभा का गठन हुआ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के अतिरिक्त हरियाणा के 13 जिले, उत्तर प्रदेश के 1 जिले और राजस्थान के 2 जिले शामिल हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर पूछे जाने प्रश्न इस प्रकार है–
● दिल्ली का वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है? – अरविंद केजरीवाल
● दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम क्या है? – अरविंद केजरीवाल
● दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – चौधरी ब्रह्म प्रकाश
● दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? – दिल्ली विधानसभा में बहुमत दल का नेता
● दिल्ली के मुख्यमंत्री को शपथ कौन दिलाता है? – उपराज्यपाल
● दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी? – सुषमा स्वराज

क्र. मुख्यमंत्री पद ग्रहण पद मुक्त राजनीतिक दल
1 चौधरी ब्रह्म प्रकाश 17 मार्च 1952 12 फ़रवरी 1955 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 जी एन सिंह 12 फ़रवरी 1955 1 नवम्बर 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राज्य का अस्तित्व समाप्त कर एक केन्द्रीय प्रशासित संघ क्षेत्र बना (1956 – 1993)
3 मदन लाल खुराना 2 दिसम्बर 1993 26 फ़रवरी 1996 भारतीय जनता पार्टी
4 साहिब सिंह वर्मा 26 फ़रवरी 1996 12 अक्टूबर 1998 भारतीय जनता पार्टी
5 सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 3 दिसम्बर 1998 भारतीय जनता पार्टी
6 शीला दीक्षित 3 दिसम्बर 1998 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 शीला दीक्षित 2003 2008 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 शीला दीक्षित 2008 28 दिसम्बर 2013 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 अरविंद केजरीवाल 28 दिसम्बर, 2013 14 फ़रवरी, 2014 आम आदमी पार्टी
राष्ट्रपति शासन (15 फ़रवरी 2014 से 13 फ़रवरी, 2015)
7 अरविंद केजरीवाल 14 फ़रवरी, 2015 अब तक आम आदमी पार्टी