करेंट अफेयर्स समसामयिकी प्रश्न उत्तर मई 2018

करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर मई 2018 - करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर श्रृंखला के अन्तर्गत हम यहां संघ व राज्य लोक सेवा आयोग एवं अन्य आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम करेंट अफेयर्स (Current Affairs in Hindi Question Answer) पर आधारित महत्वूपर्ण 30 प्रश्न दे रहे है। यह हाल ही में घटित राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम, पुरस्कार, चर्चित व्यक्तियों, पुस्तकों, दिवसों और सम्मेलनों आदि पर आधारित है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डॉउनलोड Link पर जाकर क्लिक करें।



1. हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के तहत किसे अस्थायी रूप से वित्त मंत्री बनाया गया है? – पीयूष गोयल
2. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितनी मंडियों को ई-नैम से जोड़ने की घोषणा की? – 200
3. साउथ एशिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट, 2017-18 के अनुसार किस देश में सबसे अधिक इन्टरनेट पर प्रतिबन्ध लगाया गया? – भारत
4. अमेरिका ने तेल अवीव से हटाकर किस स्थान पर दूतावास आरंभ किया? – येरुशलम
5. भारतीय रेलवे द्वारा इंटरैक्टिव वॉयस रेस्पॉन्स सिस्टम के माध्यम से कराए गए सर्वे से कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे गंदा पाया गया? – कानपुर
6. किस राज्य में महिलाओं द्वारा संचालित देश के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरूआत की? – पंजाब
7. बिम्सटेक 2018 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? – नेपाल
8. हाल ही में किस देश ने भारत को समर्पित पहला निवेश फंड लॉन्च किया? – चीन
9. किस अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष 2,39,000 नवजात लड़कियों को मारा जाता है? – द लांसेट
10. हाल ही में किस जीव पर किये गये परीक्षण में याद्दाश्त का सफल प्रत्यारोपण किया गया? – घोंघा
11. स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कौन से शहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है? – इंदौर
12. विश्व में सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट किस देश में विकसित किया गया है? – रूस
13. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा जारी एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, कौन सा शहर 2028 तक दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन जाएगा? – दिल्ली
14. द वेल्थ-एक्स बिलियनेयर सेंसस 2018 के मुताबिक, किस देश में अरबपतियों की संख्या चीन, जर्मनी और भारत के कुल अरबपतियों की संख्या से अधिक है? – अमेरिका
15. दूरसंचार विभाग ने हाल ही में किस प्रकार के सिम को मंजूरी प्रदान की? – ई-सिम




16. अमेरिकी सीनेट से नियुक्ति को मंज़ूरी मिलने के बाद खुफिया एजेंसी सीआईए की पहली महिला निदेशक किसे नियुक्त किया गया हैं? – जीना हास्पेल
17. किस नेपाली पर्वतारोही ने सर्वाधिक 22 बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है? – कामी रीता
18. हाल ही में किस कम्पनी ने पहली बार तीन टायरों वाली मोटरसाइकिल लॉन्च की? – यामहा
19. पेशावर की रहने वाली पाकिस्तान की पहली सिख महिला पत्रकार का क्या नाम है? – मनमीत कौर
20. केरल में चमगादड़ों द्वारा फ़ैल रहे किस वायरस के कारण अब तक छह लोगों की मृत्यु हो गई है? – निपाह
21. भारतीय मूल के किस नेता को मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वे अल्पसंख्यक सिख समुदाय के पहले शख्स बन गए हैं? – गोबिंद सिंह देव
22. किस आईआईटी ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार की मदद से ऊर्जा विनियमन के लिए भारत का पहला केंद्र स्थापित किया है? – आईआईटी कानपुर
23. किसे हाल ही में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – ओल्गा टोकर्कज़ुक
24. हाल ही में किस राज्य के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को अब एनसीआरटी पाठ्यक्रम के तहत तालीम दी जाएगी? – उत्तर प्रदेश
25. आसियान फिल्म महोत्सव-2018 किस शहर में आयोजित किया जा रहा है? – नई दिल्ली
26. किस महिला अधिकारी को 226 वर्षों में पहली बार न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया? – स्टेसी कनिंगहैम
27. केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य में देश की पहली नैशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए अध्यादेश पारित किया है? – मणिपुर
28. किस राज्य सरकार ने हाल ही में 60 साल और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना शुरू किया है? – असम
29. दिल्ली मेट्रो की फेस-3 की मजेंटा लाइन में किस स्थान पर देश का सबसे लंबा एस्केलेटर लगाया गया है? – जनकपुरी वेस्ट
30. किसे कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है? – के एस रमेश कुमार