8 अप्रैल का इतिहास | Today in History 8 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध बंगला कवि और भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता में निधन हुआ और संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 अप्रैल, 1801 – रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत हुई।
8 अप्रैल, 1831 – प्रसिद्व समाज सुधारक राजाराम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।
8 अप्रैल, 1857 – ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फौजी अनुशासन भंग करने और हत्या करने के अपराध में फांसी दी गई।
8 अप्रैल, 1873 – विश्व के एक बहुत बड़े चित्रकार और अब्स्ट्रैक्ट आर्ट के आविष्कारक पेबलो पिकासो का निधन हुआ।
8 अप्रैल, 1894 – प्रसिद्ध बंगला कवि और भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता में निधन हुआ।
8 अप्रैल, 1904 – न्यूयॉर्क के मैनहेटन में लॉगएकड़ स्क्वेयर का नाम बदलकर टाइम्स स्क्वेयर रख दिया गया।
8 अप्रैल, 1906 – आगस्ट डेटर अल्झाइमर रोग से जान गंवाने वाले पहले मरीज बने।
8 अप्रैल, 1912 – नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत हुई।
8 अप्रैल, 1924 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय शास्त्रीय गायक कुमार गन्धर्व का जन्म हुआ।
8 अप्रैल, 1929 – भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।
8 अप्रैल, 1938 – संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ।
8 अप्रैल, 1946 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई।
8 अप्रैल, 1947 – अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
8 अप्रैल, 1947 – चित्र सहित पहली बीमा पॉलिसी ऑलस्टेट इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से जारी की गई।
8 अप्रैल, 1950 – भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद दोनों देशों ने अपने-अपने देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को ख़त्म करने के मकसद से लियाकत-नेहरू संधि पर हस्तक्षार हुए।



8 अप्रैल, 1950 – हिंदी कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ।
8 अप्रैल, 1959 – कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' तैयार करने के लिए बैठक की।
8 अप्रैल, 1961 – ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 7 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

8 अप्रैल, 1962 – फ़्रांस के प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लुई मैसीनियन का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
8 अप्रैल, 1964 – नासा ने पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान जेमिनी-1 को लांच किया।
8 अप्रैल, 1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरु हुआ। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।



8 अप्रैल, 1973 – स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन हुआ।
8 अप्रैल, 1983 – तेलुगु चलचित्र अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म हुआ।
8 अप्रैल, 1988 – जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
8 अप्रैल, 1999 – चीन द्वरा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
8 अप्रैल, 2001 – भारत-इंग्लैंड राउंड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए।
8 अप्रैल, 2003 – अमेरिकी सेना ने सद्दाम हुसैन का पता लगाने के लिए बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो।
8 अप्रैल, 2008 – आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया गया।
8 अप्रैल, 2008 – हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका शरण रानी का निधन हुआ।
8 अप्रैल, 2013 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन हुआ।
8 अप्रैल, 2013 – सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत हुई और 50 हजार लोग विस्थापित हुए।
8 अप्रैल, 2015 – भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन हुआ।