इतिहास के पन्‍नों में आज 22 नवंबर का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 22 नवंबर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्‍म हुआ जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



22 नवंबर, 1517 – सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
22 नवंबर, 1540 – इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
22 नवंबर, 1675 – अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।
22 नवंबर, 1707 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
22 नवंबर, 1808 – दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म हुआ।
22 नवंबर, 1830 – अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति झलकारी बाई का जन्म हुआ।
22 नवंबर, 1830 – चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
22 नवंबर, 1842 – अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
22 नवंबर, 1864 – भारत की पहली प्रैक्‍ट‍िस‍िंग मह‍िला डॉक्‍टर रुक्माबाई का जन्म हुआ।
22 नवंबर, 1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया।
22 नवंबर, 1899 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा (अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।
22 नवंबर, 1899 – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म हुआ।



22 नवंबर, 1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, प्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
22 नवंबर, 1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
22 नवंबर, 1916 – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष का जन्म हुआ।
22 नवंबर, 1939 – समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्‍म हुआ।
22 नवंबर, 1943 – पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था। उन्होंने 15 साल 124 दिन की आयु में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
22 नवंबर, 1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
22 नवंबर, 1963 – अमेरिकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य के डैलस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
22 नवंबर, 1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
22 नवंबर, 1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
22 नवंबर, 1971 – पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
22 नवंबर, 1975 – जुआन कालोर्स स्पेन के राजा बने।
यह भी जानें : 21 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

22 नवंबर, 1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।
22 नवंबर, 1990 – ब्रितानी प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को दूसरी बार पार्टी नेता बनने के चुनाव में कैबिनेट ने समर्थन देने से इनकार कर दिया। इस तरह थैचर को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।
22 नवंबर, 1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
22 नवंबर, 1997 – डायना हेडन ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता।
22 नवंबर, 1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
22 नवंबर, 2000 – पाकिस्तान व ईरान पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया।
22 नवंबर, 2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगों में सैकड़ों लोग मारे गये।
22 नवंबर, 2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
22 नवंबर, 2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
22 नवंबर, 2008 – हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।