आज का इतिहास 31 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 31 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1561 – मुगल बादशाह को तख्त तक पहुंचाने लायक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बैरम खान की हत्या कर दी गई।
1599 – ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।



1850 – चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है।
1893 – ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ का अमेरिका के पेटेंट कार्यालय में पहली बार पंजीकरण किया गया।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

यह भी जानें : 30 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर युगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) हुआ।
– यूगोस्लाविया ने नया संविधान अंगीकार किया और सोवियत संघ की तर्ज पर छह देशों का संघीय गणतंत्र बना।
1950 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. टूमैन ने हाइड्रोजन बम के विकास के लिए कार्यक्रम की सार्वजनिक घोषणा की।
1953 – आईरिश समुद्र में नौका दुर्घटना में 130 यात्रियों और नाविकों की मौत हुई। ब्रितानी नौका प्रिंसेज़ विक्टोरिया उत्तरी आयरलैंड जा रही थी जब ये दुर्घटना घटी।
1958 – पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर I को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।
1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1968 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 1 फरवरी का दिन

1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा स्थापित की गयी।
1972 – बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।
1983 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।
1990 – रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।
1996 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक आत्मघाती हमले में 91 लोग मारे गए और 1,400 से ज्यादा जख्मी हुए।
2004 – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार हुए।
2004 – प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।
2007 – भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।
2013 – दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।