नवंबर 2017 में ये रहेंगे व्रत पर्व और त्यौहार


आने वाले वर्ष 2017 के नवंबर माह मेंं भारतीय व्रत, पर्व और त्यौहार इस प्रकार रहेंगे–
नवंबर 2017 के व्रत, पर्व एवं त्यौहार 
1 बुधवार– प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह, चातुर्मास समाप्त।
2 गुरुवार– वैकुण्ठ चतुर्दशी।
3 शुक्रवार– व्रत की पूर्णिमा, श्रीकाशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस, चौमासी चौदस-जैन।



4 शनिवार– स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा, देव-दीपावली, रासयात्रा, त्रिपुरोत्सव, श्रीकार्तिकेय दर्शन।
6 सोमवार– सौ. सुन्दरी तीज व्रत, गुरु उदय पूर्व में सा. 6.50 पर, विशाखा के सूर्य रा.2/16।
7 मंगलवार– संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत चन्द्रोदय रा. 8/22।
10 शुक्रवार– रुक्मिणी व्रत-चन्द्रोदयी।
11 शनिवार– कालभैरव अष्टमी, अष्टभैरव दर्शन, कालाष्टमी, प्रथमाष्टमी।
14 मंगलवार– उत्पन्ना एकादशी व्रत।
15 बुधवार– प्रदोष व्रत।
16 गुरुवार– मास शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, वृश्चिक की संक्रान्ति रा. 12/9।
18 शनिवार– स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या।
19 रविवार– रुद्र व्रत-पीड़िया।

यह भी देखें : दिसंबर 2017 के व्रत पर्व और त्यौहार

20 सोमवार– चन्द्रदर्शन, अनुराधा के रवि प्रा. 7/12।
21 मंगलवार– मु.म.रवि उल अव्वल हि. 1439।
22 बुधवार– वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत।
23 गुरुवार– श्रीराम विवाहोत्सव, श्रीपंचमी, द्वितीय नागपंचमी।
24 शुक्रवार– स्कन्द षष्ठी व्रत, चम्पा षष्ठी-महाराष्ट्र, मूलकरूपिणी षष्ठी व्रत, गुहषष्ठी।
25 शनिवार– मित्रसप्तमी।
27 सोमवार– महानन्दा नवमी, कल्पादि नवमी।
29 बुधवार– मोक्षदा एकादशी व्रत स्मार्त, मौनी एकादशी-जैन।
30 गुरुवार– मोक्षदा एकादशी व्रत वैष्णव, मत्स्य द्वादशी।

नवंबर 2017 के जयंती एवं दिवस
4 शनिवार– गुरुनानक जयन्ती, पुष्कर मेला-अजमेर, हरिहर क्षेत्र मेला-सोनपुर, गढ़ मुक्तेश्वर-पुष्कर मेला, महावीर-रथोत्सव-जैन, भृगु आश्रम मेला-ददरी-बलिया।
9 गुरुवार– चेहल्लुम।
11 शनिवार– कालभैरव जयन्ती
14 मंगलवार– बाल दिवस, पं. जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस।
18 शनिवार– शहादते इमाम हसन।
23 गुरुवार– गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस।
29 बुधवार– गीता जयन्ती।