विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान के महत्वूपर्ण तथ्य


विश्व का भू्गोल (World Geography) सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. तारे के टिमटिमाने का क्या कारण है? – प्रकाश का अपवर्तन
2. वृहस्पति ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह कौन-सा है? – गैनिमीड
3. शनि के उपग्रह ‘टाइटन’ का रंग कैसा है? – नारंगी
4. सूर्य की किरणें कहाँ सीधी पड़ने से दिन और रात की अवधि बराबर होती है? – विषुवत रेखा पर
5. भू-पटल, मेंटल और कोर के रूप में पृथ्वी की आंतरिक संरचना का किसने विभाजन किया? – गाट ने
6. ज्वालामुखपी में जलवाष्प के अलावा मुख्य गैसें कौन-कौन सी होती है? – हाइड्रोजन, नाइट्रोजन व कार्बन डाइऑक्साइड
7. कौन-सा पठार ‘एशिया की छत’ कहलाता है? – पामीर का पठार
8. कालाहारी मरुस्थल कहाँ स्थित है? – बोत्सवाना में
9. नूबियन मरुभूमि कहाँ स्थित है? – सूडान में
10. दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी क्या कहलाते हैं? – रेड इंडियन
11. किस देश को ‘सोनार बांग्ला’ भी कहा जाता है? – बांग्लादेश को
12. ‘हरिकेन’ को चीन में क्या कहा जाता है? – टायफून
13. नियाग्रा जलप्रताप किस नदी पर है? – सेंट-लारेंस नदी पर
14. व्यापारिक स्तर पर फूलों का उत्पादन क्या कहलाता है? – फ्लोरीकल्चर
15. वर्जीनिया तम्बाकू प्रमुखतः किस देश में उगाई जाती है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
16. जर्मनी का फ्रेंकफुर्त नगर किस लिए प्रसिद्ध है? – इंजीनियरिंग व परिवहन
17. ‘गल्फ स्ट्रीम’ कैसी जलधारा है? – गर्म जलधारा
18. मालदीव किस महासागर का द्वीप है? – हिन्द महासागर का
19. विश्व का सर्वाधिक तापांतर किस जलवायु क्षेत्र में पाया जाता है? – टैगा जलवायु क्षेत्र में
20. विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग कौन-सा है? – ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग
21. बांग्लादेश का सबसे बड़ा पत्तन नगर कौन-सा है? – चटगांव
22. अश्व अक्षांश से डोलड्रम की तरह बहने वाली हवाएं क्या कहलाती है? – व्यापारिक पवनें
23. विश्वविख्यात ग्रैंड कैनियन एवं हूबर बांध किस नदी पर स्थित है? – कोलोरेडो नदी पर
24. फल, फूल एवं सब्जी की व्यापारिक कृषि क्या कहलाती है? – हार्टीकल्चर
25. सिनकोना वृक्ष से किसकी दवा बनायी जाती है? – मलेरिया
26. ब्रिटेन का ब्रेडफोर्ड शहर किस लिए प्रसिद्ध है? – ऊनी वस्त्र उद्योग के लिए
27. ‘ब्राजील की धारा’ कैसी जलधारा है? – गर्मजलधारा
28. विश्व में किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी है? – हडसन की खाड़ी
29. विश्व का आर्द्रतम स्थान कौन-सा है? – मासिनराम
30. कनाडियन पैसिफिक रेलमार्ग कहाँ से कहाँ तक है? – सेंट जोन्स से वैंकूवर तक
31. किस घटना के कारण आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है? – प्रकीर्णन के कारण
32. पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती है, यह सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया? – कॉपरनिकस ने
33. अरुण ग्रह पर सूर्योदय किस दिशा में होता है? – पश्चिम दिशा में
34. किस दिन सूर्य से पृथ्वी की दूरी न्यूनतम होती है? – 3 जनवरी को
35. पृथ्वी की आंतरिक संरचना की जानकारी का कौन-सा स्रोत सबसे अधिक महत्वपूर्ण है? – भूकम्प विज्ञान
36. किस पर्वतीय प्रदेश में विश्व के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं? – मोड़दार पर्वतीय प्रदेश में
37. दक्षिणी आल्प्स पर्वतमाला किस देश में स्थित है? – न्यूजीलैंड में
38. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा महादेश कौन-सा है? – एशिया
39. किस देश को ‘यूरोप का कॉकपिट’ कहा जाता है? – बेल्जियम को
40. न्यूजीलैंड के किस चार नगरों में न्यूजीलैंड की आधी जनसंख्या पायी जाती है? – आकलैंड, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन
41. भारत की मदद से भूटान में कौन-कौन सी परियोजनाएँ कार्यशील हैं? – चुक्खा परियोजना तथा कुरिधु परियोजना
42. ‘विश्व मौसम विज्ञान संगठन’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – जेनेवा में
43. किस नदी पर विश्व का व्यस्ततम नदीय बंदरगाह ‘रॉटरडम’ स्थित है? – राइन नदी पर
44. ‘विश्व का कहवा पात्र’ किस देश को कहा जाता है? – ब्राजील को
45. विश्व का सबसे बड़ा अंगूर और जैतून उत्पादक देश कौन-सा है? – इटली
46. डेनमार्क का कोपेनहेगेन शहर किस उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है? – डेयरी उद्योग के लिए
47. कौन-सी जलधारा अफ्रीका महादेश के दक्षिण-पश्चिम तट पर बहती है? – बेंगुएला जलधारा
48. क्यूरोशियो जलधारा किस महासागर की गर्म जलधारा है? – प्रशांत महासागर की
49. कौन-सा जलवायु प्रदेश पृथ्वी के अधिकतम क्षेत्र पर फैला हुआ है? – शुष्क प्रदेश
50. आस्ट्रेलियन अन्तमहाद्वीपीय रेलमार्ग के सिडनी शहर को किस शहर से जोड़ता है? – पर्थ से