आज का इतिहास 9 जुलाई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 9 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1533 – धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का 47 साल की आयु में जगन्नाथ पुरी में हुआ।
1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
1816 – दक्षिणी अमेरिकी देश अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गये।
1875 – बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की स्थापना हुई। यह देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज था।
1877 – पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1893 – डेनियल विलियम्स ने पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
1925 – हिंदी फिल्मों के कलाकार गुरुदत्त का बेंगलुरू में जन्म हुआ।
1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
1951 – भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई।
1969 – वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया।
1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1982 – लंदन में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 208 रन बनाया। यह मैच ड्रॉ समाप्त हुआ।
1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2002 – इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।
2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया। दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।