आज का इतिहास 10 जून (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 10 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1246 – नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना।
1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।
1829 – ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंग शुरू हुआ।
1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये ।
1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
– नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना ।
1955 – सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाडी प्रकाश पादुकोण का जन्म।
1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
1967 – इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।
1971 – अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972 – मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के संचालन शुरु हुआ।
2001 – बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री  नियुक्त हुए।
2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के -2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2008 – 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।