आज का इतिहास 26 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1265 – यूरोप में पुनर्जागरण का प्रमुख इतालवी कवि और 'डिवाइन कॉमेडी' (दैव्य कामदी) के लेखक दान्ते का जन्म।
1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।
1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।
1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
– हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।
1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था।
1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।
1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की।
1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।
2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।