आज का इतिहास 9 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 9 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 – पहली बार मनुष्य की आवज का अंकन किया गया।
1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।
1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1954 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1956 – भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी।
1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1981 – प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युद परियोजना शुरू की गयी।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छुट मिली।
2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
– स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स ने कैमिला से शादी की।
2006 – युरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि की गयी।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।