आज का इतिहास 26 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 26 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1552 – गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
1799 – फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।
1812 – वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी।
1845 – एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
1871 – फ्रांस की राजधानी में पेरिस कम्यून की स्थापना हुई।
1907 – हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ।
1917 – गाजा में ब्रिटिशों और तुर्काें के बीच हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।
1934 – ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।
1943 – एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला अौर वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953 – डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।
1971 – शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
1972 – भारत के राष्ट्रपति वी.वी गिरी ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने अपने 200 वर्ष पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती शुरू की थी।
1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
1983 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1992 – हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।
2014 – तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।