आज का इतिहास 16 मार्च (देश-विदेश)

सचिन तेंदुलकर वर्ष 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

आज ही के दिन यानि 16 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1527 – बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया। बाद में अपने ही विश्वासपात्र के जहर देने से सांगा की मौत हुई थी।
1690 – फ्रांस किंग लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
1830 – लंदन में स्कॉटलैंड याई पुलिस का पुनर्गठन किया गया।
1846 – अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया।
1907 – विश्व का सबसे बड़ा क्रूजर ब्रिटिश इनविसिबल का निर्माण ग्लासगो में हुआ।
1910 – भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर इ​फ्तिकार अली खान पटौदी का जन्म।
1916 – अमेरिक और कनाडा के बीच प्रवासी पक्षियों को लेकर करार हुआ।
1922 – सुल्तान फोआद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1939 – जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1942 – V-2 रॉकेट का लांच किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्लास्ट हो गया।
1959 – इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1966 – अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8 लांच किया।
1976 – आठ सालों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया था।
1978 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1988 – जहरीली गैस को किस तरह केमिकल हथियार बनाया जा सकता है, इसका पता चला। जब इराक ने अपने ही हजारों कुर्द नागरिकों को रासायनिक हथियार से मार दिया।
1989 – मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।
1995 – नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
अमेरिकी शेयर सूचकांक डाउ जोंस तब 4,069.15 के रिकॉर्ड ​स्तर को छू गया।
1998 – चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003 – ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
2004 – रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2006 – संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2007 – एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2008 – परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये। जेल में हमले के बाद 2 मई, 2013 को सरबजीत की मौत।
वेन जियावाओ को दुबारा चीन का प्रधानमंत्री चुना गया।
2009 – शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
2012 – भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2014 – क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।