जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची अबतक

जम्मू कश्मीर भारत के संविधान में उल्लिखित धारा 370 के अंतर्गत एक विशेषाधिकार प्राप्त राज्य है। भारत द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को कश्मीर राज्य के भारत में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस राज्य का संविधान 26 जनवरी, 1957 से लागू हुआ।

जम्मू-कश्मीर राज्य के अब तक रह चुके प्रधानमंत्री (1947-1965) का विवरण निम्न है–
1. मेहर चंद महाजन (कांग्रेस) : 15 अक्टूबर, 1947 से 5 मार्च, 1948 तक
2. शेख़ अब्दुल्ला (नेकां) : 5 मार्च, 1948 से 9 अगस्त, 1953 तक
3. बख्शी गुलाम मोहम्मद (नेकां) : 9 अगस्त, 1953 से 12 अक्टूबर, 1963 तक
4. ख्वाजा शम्सुद्दीन (नेकां) : 12 अक्टूबर, 1963 से 29 फरवरी, 1964 तक
5. गुलाम मोहम्मद सादिक (कांग्रेस) : 29 फरवरी, 1964 से 30 मार्च, 1965 तक

जम्मू-कश्मीर राज्य के अब तक रह चुके मुख्यमंत्रियों (1965-2016) का विवरण निम्न है–
1. गुलाम मोहम्मद सादिक (कांग्रेस) : 30 मार्च, 1965 से 12 दिसंबर, 1971 तक
2. सैयद मीर कासिम (कांग्रेस) : 12 दिसंबर, 1971 से 25 फरवरी, 1975 तक
3. शेख़ अब्दुल्ला (नेकां) : 25 फरवरी, 1975 से 26 मार्च, 1977 तक
(राष्ट्रपति शासन : 26 मार्च, 1977 से 9 जुलाई, 1977 तक)

4. शेख़ अब्दुल्ला (नेकां) : 9 जुलाई, 1977 से 8 सितंबर, 1982 तक
5. फारूक अब्दुल्ला (नेकां) : 8 सितंबर, 1982 से 2 जुलाई, 1984 तक
6. गुलाम मोहम्मद शाह (एएनसी) : 2 जुलाई, 1984 से 6 मार्च, 1986 तक
(राष्ट्रपति शासन : 6 मार्च, 1986 से 7 नवंबर, 1986 तक)

7. फारूक अब्दुल्ला (नेकां) : 7 नवंबर, 1986 से 19 जनवरी, 1990 तक
(राष्ट्रपति शासन : 19 जनवरी, 1990 से 9 अक्टूबर, 1996 तक)

8. फारूक अब्दुल्ला (नेकां) : 9 अक्टूबर 1996 से 18 अक्टूबर 2002 तक
(राष्ट्रपति शासन : 18 अक्टूबर, 2002 से 2 नवंबर, 2002 तक)

9. मुफ़्ती मोहम्मद सईद (पीडीपी संग कांग्रेस) : 2 नवंबर, 2002 से 2 नवंबर, 2005 तक
10. ग़ुलाम नबी आज़ाद (कांग्रेस संग पीडीपी) : 2 नवंबर, 2005 से 11 जुलाई, 2008 तक
(राष्ट्रपति शासन : 11 जुलाई, 2008 से 5 जनवरी, 2009 तक)

11. उमर अब्दुल्ला (नेकां संग कांग्रेस) : 5 जनवरी, 2009 से 8 जनवरी, 2015 तक
(राष्ट्रपति शासन : 8 जनवरी, 2015 से 1 मार्च, 2015 तक)

12. मुफ़्ती मोहम्मद सईद (पीडीपी संग भाजपा) : 1 मार्च, 2015 से 7 जनवरी, 2016 तक
(राष्ट्रपति शासन : 8 जनवरी, 2015 से 3
 अप्रैल, 2016 तक)

13. महबूबा मुफ़्ती (पीडीपी संग भाजपा) : 4 अप्रैल, 2016 से अब तक

------
*कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), नेकां (नेशनल कांफ्रेंस), एएनसी (अवामी नेशनल कांफ्रेंस), पीडीपी (जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी), भाजपा (भारतीय जनता पार्टी)